Close Menu
    What's Hot

    Mostbet VIP Dasturi: Sodiq O’yinchilar Uchun Maxsus Imtiyozlar

    June 4, 2026

    Comprehensive Study Report on Lucky Twice Casino Login

    June 3, 2026

    Enhance Real Money Gaming Experience with Le Cowboy Demo Now

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»विलयन और अर्जन»लक्ष्मी विलास बैंक को 10 तिमाहियों के बाद मिला मुनाफा
    विलयन और अर्जन

    लक्ष्मी विलास बैंक को 10 तिमाहियों के बाद मिला मुनाफा

    Finance KhabarBy Finance KhabarJuly 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली: निजी क्षेत्र के लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) को वित्त वर्ष 2019-20 की आखिरी तिमाही में 92.86 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। इससे पहले फंसे कर्ज में वृद्धि के चलते बैंक को लगातार 10 तिमाहियों में घाटे का सामना करना पड़ा।

    बैंक के लाभ में आने की प्रमुख वजह उसके फंसे कर्ज के लिए प्रावधान कम होना रहा। बैंक ने शुक्रवार को अपने वित्त वर्ष 2019-20 के वार्षिक और जनवरी-मार्च के तिमाही आंकड़े की जानकारी शेयर बाजार को दी।

    इससे पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में बैंक को 264.43 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। जबकि 2019-20 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में भी बैंक का घाटा 334.48 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, समीक्षाधीन अवधि में बैंक की आय घटकर 629.76 करोड़ रुपये रही। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह आंकड़ा 739.73 करोड़ रुपये था।

    इस दौरान बैंक का सकल फंसा कर्ज (एनपीए) उसके सकल ऋण का 25.39 प्रतिशत रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 15.30 प्रतिशत था। मूल्य के आधार पर बैंक का सकल एनपीए 4,233.31 करोड़ रुपये रहा, जबकि 31 मार्च 2019 को समाप्त हुई तिमाही में यह 3,358.99 करोड़ रुपये था। इस अवधि में बैंक का शुद्ध एनपीए उसके शुद्ध ऋण का 10.04 प्रतिशत (1,387.86 करोड़ रुपये) रहा। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह 7.49 प्रतिशत (1,506.29 करोड़ रुपये) था।

    laxmivilas
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleकर्नाटक बैंक को जून तिमाही में ज़ोरदार मुनाफा
    Next Article ब्रिटेन में FDI के मामले में भारत दूसरे स्थान पर
    Finance Khabar

    Related Posts

    विप्रो वेंचर्स में 200 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी विप्रो

    February 27, 2025

    जेएसडब्ल्यू समूह असम में करेगा बड़ा निवेश

    February 25, 2025

    भारतीय कंपनियों की चौथी तिमाही में राजस्व वृद्धि 7-8% रहने की उम्मीद : आईसीआरए

    February 24, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Ranking Dos Casino Novo Online Que Marcam A Diferença
    June 3, 2026
    Test
    June 3, 2026
    A Deep Dive into InOut Games: The Studio Behind Avia Fly 2
    June 3, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.