Author: Finance Khabar

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने देश के सभी बैंकों को निर्देश दिया है कि वे वर्ष 2016 में हुए नोटबंदी के समय के सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को अभी संभाल कर रखें। RBI ने कहा कि देश की जांच एजेंसियां नोटबंदी के समय के कई मामलों की जांच कर रही हैं और ये मामले देश की कई अदालतों में लंबित हैं। इसलिए बैंक सीसीटीवा वीडियो फुटेज को अभी संभाल कर रखें, ताकि जांच में सहयोग हो सके। RBI ने अपने आदेश में कहा कि सभी बैंक 8 नवंबर 2016 से लेकर 30 दिसंबर 2016 तक के वीडियो फुटेज को…

Read More

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम 16 जनवरी से शुरू हो चुका है और 18 वर्ष से अधिक की उम्र का कोई भी शख्स इसकी डोज लगवा सकता है. वैक्सीनेशन को लेकर अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ सरकारी बैंक लोगों को खास ऑफर पेश कर रहे हैं. इस ऑफर के तहत लोगों को डिपॉजिट्स पर अधिक दरों पर ब्याज मिलेगा, हालांकि अधिक दरों पर ब्याज सिर्फ सीमित अवधि के लिए ही मिलेगा. UCO Bank 999 दिनों की एफडी पर उन लोगों को फिक्स्ड डिपॉजिट्स (एफडी) पर 30 बेसिस प्वाइंट्स (0.30 फीसदी) अधिक…

Read More

मुंबई: एक कारोबारी दिन पहले प्रमुख स्टॉक एक्सेंज BSE Sensex और Nifty50 रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुए थे. हालांकि आज 8 जून को कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स और निफ्टी 50 गिरावट के साथ बंद हुए. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,428.72 प्वाइंट पर खुला था और 52,432.43 प्वाइंट तक पहुंचा था. सेंसेक्स में कारोबार बंद होने पर यह 0.10 फीसदी यानी 52.94 प्वाइंट की गिरावट के साथ 52,275.57 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज 14 स्टॉक्स में खरीदारी रही और वे बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 16 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर बैंकिंग शेयरों…

Read More

दिल्लीः सदर्न हेल्थ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, जो ‘मन्ना’ नाम के प्रसिद्ध ब्रांड के अधीन उत्पादों की बिक्री करता है, उन्होंने मन्ना आईस्ट्रांग को लांच करके महिलाओं की हेल्थ ड्रिंक की संख्या को बढ़ाया है, जो कि महिलाओं के लिए एक आयरन फोर्टिफाइड मल्टी फ्रें इंस्टेंट ड्रिंक मिक्स है। मन्ना आई स्ट्रांग एक ख़ास तौर पर बनाई गई आयरन फोर्टिफाइड महिलाओं की हेल्थ ड्रिंक है जो कि 8 अनाजों से बनी है, जिसमें 3 मुख्य अनाज शामिल हैं और प्रत्येक 2 सर्वस में आयरन, विटामिन C, विटामिन B9 और B12 का 100% RDA है। आयरन के सेवन से हीमोग्लोबिन का स्तर…

Read More

नई दिल्ली: विश्व बैंक ने भारत सरकार की MSME सेक्टर की मदद के लिए पहल को समर्थन देने वाले 500 मिलियन डॉलर के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है. विश्व बैंक ने भारत सरकार की MSME सेक्टर की मदद के लिए पहल को समर्थन देने वाले 500 मिलियन डॉलर यानी 3600 करोड़ रुपये से ज्यादा के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है. सरकार ने 30 मई को अपनी 3 लाख करोड़ रुपये की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) को तीन महीने बढ़ाने का एलान किया था. इस स्कीम को 30 जून 2021 से बढ़ाकर 30 सितंबर 2021 कर दिया…

Read More

मुंबई: कोविड-19 के नये मामलों में आ रही गिरावट से बीएसई का सेंसेक्स तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आधा फीसदी के करीब चढ़कर नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुये। सकारात्मक निवेश धारणा के बीच चौतरफा लिवाली होने से सेंसेक्स 228.46 अंक यानी 0.44 प्रतिशत चढ़कर 52,328.51 अंक के ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 81.40 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की छलांग लगाकर 15,751.65 अंक पर पहुंच गया। यह पहली बार 15,700 अंक के पार बंद हुआ है। महामारी का संक्रमण कम होने से कई राज्यों में धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे तेल एवं…

Read More

लखनऊ: ऑनलाइन लूडो ऑनलाइन गेमर्स के बीच बेहद लोकप्रिय हो गई है, खासतौर पर वे गेमर्स इसे बहुत पसंद करते हैं तो कौशल (स्किल) आधारित प्रतियोगी गेम्स खेलना चाहते हैं। यह ऑनलाइन गेम, बोर्ड गेम की तरह है, जिसे जीतने के लिए आपको स्किल की ज़रूरत होती है। आपको पूरी रणनीति बनाकर, दिमाग लगाकर गेम को खेलना होता है। लूडो सुप्रीम, सबसे लोकप्रिय स्किल-आधारित लूडो गेम्स में से एक है। गेम में हार-जीत का परिणाम इस बात पर निर्भर करता है कि प्लेयर ने गेम को कितनी अच्छी तरह से समझा और गेम के दौरान किस तरह रणनीति बनाकर फैसला…

Read More

मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार आठवें सप्ताह बढ़ता हुआ पहली बार 598 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 28 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 5.27 अरब डॉलर बढ़कर 598.16 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इससे पहले 21 मई को समापत सप्ताह में यह 2.87 अरब डॉलर बढ़कर 592.89 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांता दास ने मौद्रिक नीति समिति के फैसलों की जानकारी देने के क्रम में शुक्रवार को बताया था कि ऐसे संकेत हैं…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय बैंकों का हजारों करोड़ रुपये लेकर देश से फरार भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने एक हलफनामे में दावा किया है कि वह कानून का पालन करने वाला नागरिक है और उसने केवल अमेरिका में इलाज के लिए भारत छोड़ा था। मेहुल चोकसी ने भारतीय अधिकारियों को उसके पूछताछ के लिए इनवाइट किया है। उसने कहा कि भारतीय अधिकारी उसके खिलाफ जो जांच कर रहे हैं उसे लेकर जो भी सवाल पूछना चाहते हैं वो पूछ सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, फरार कारोबारी ने डोमिनिका हाई कोर्ट में आठ पन्नों का एक हलफनामा…

Read More

नई दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जून में सिर्फ चार कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाजारों में 8,000 करोड़ रुपये डाले हैं. कोविड-19 के नए मामलों में कमी और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों के बाद भारतीय बाजारों की ओर विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले मई में एफपीआई ने 2,954 करोड़ रुपये और अप्रैल में 9,659 करोड़ रुपये की निकासी की थी. मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि आगे चलकर कोरोना वायरस के मोर्चे पर परिदृश्य में सुधार और टीकाकरण अभियान तेज होने से एफपीआई का…

Read More

सेंसेक्स की टॉप 10 में 7 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते हफ्ते 1,15,898.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही. बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के लाभ में रहा. समीक्षाधीन हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, HDFC, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ. वहीं, दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस और ICICI बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई. हफ्ते के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 60,668.47 करोड़ रुपये बढ़कर 13,88,718.41 करोड़ रुपये…

Read More

नई दिल्ली: वाहन ईंधन की कीमतों में रविवार को एक और वृद्धि हुई है. इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया. वहीं, डीजल पहली बार 86 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के मुताबिक, पेट्रोल का दाम 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल का 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है. वाहन ईंधन कीमतों में 4 मई से 20 बार बढ़ोतरी हुई है. इससे देश के विभिन्न हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है. अभी 6 राज्यों और संघ…

Read More

डिजिटल पेमेंट कंपनी स्क्वायर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन के लिए एक हार्डवेयर वॉलेट बनाने पर विचार कर रही है, ताकि Bitcoin में निवेश करने वाले लोगों का इस क्रिप्टोकरेंसी पर पूरा कंट्रोल रहे। Square के सीईओ जैक डॉर्सी जो ट्विटर के सीईओ भी हैं, उन्होंने ट्वीट किया कि उनकी कंपनी बिटक्वाइन हार्डवेयर वॉलेट बनाने की योजना में है। इससे पहले 4 जून को मियामी में आयोजित बिटकॉइन 2021 सम्मेलन में जैक डॉर्सी ने कहा था कि उनकी कंपनी Square द्वारा बनाया गया बिटक्वाइन हार्डवेयर वॉलेट ओपन सोर्स होगा और यह सॉप्टवेयर से हार्डवेयर डिजाइन होगा। उन्होंने कहा कि Bitcoin सभी का है…

Read More

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo) को वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में भारी घाटा हुआ है और कंपनी कंसोलिडेट नेट लॉस और बढ़ गया है। Indigo की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड का नेट लॉस Q4 में बढ़कर 1,147 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि, पिछले साल का समान तिमाही में एयरलाइंस कंपनी को 871 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था और पिछली तिमाही यानी FY21 के Q3 में कंपनी का नेट लॉस 620 करोड़ रुपये रहा था। मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 25% घटकर 6223 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले साल Q4…

Read More

नई दिल्ली: सरकार का मई का जीएसटी कलेक्शन 1.02 लाख करोड़ रुपये रहा. यह लगातार आठवां महीना है, जब जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है. हालांकि, मई महीने का जीएसटी कलेक्शन अप्रैल, 2021 के 1.41 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड से कम रहा है. वैसे मई, 2021 में जीएसटी संग्रह पिछले साल के समान महीने की तुलना में 65 फीसदी अधिक है. मई, 2020 में जीएसटी कलेक्शन 62,009 करोड़ रुपये रहा था. पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई थीं, इससे जीएसटी संग्रह में भी…

Read More

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 4 जून को रेपो रेट तथा रिवर्स रेपो रेट में बदलाव नहीं किए जाने की घोषणा की, जो क्रमशः 4% और 3.35% पर पहले की तरह बरकरार रहेंगी। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 2 जून, 2021 से 4 जून, 2021 तक निर्धारित बैठक के बाद यह घोषणा की गई। RBI ने लगातार छठी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने तथा इसे MPC के 4% के लक्ष्य के करीब रखने के उद्देश्य से रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा, वर्तमान में बेहद कमजोर आर्थिक…

Read More

नई दिल्ली: वेतन, पेन्शन, ब्याज और डिविडेंड का भुगतान हों या नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (NACH) के जरिए बड़े पैमाने पर किया जाने वाला कोई और पेमेंट, यह सारे काम जल्द ही हफ्ते के सातों दिन होने लगेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि NACH के जरिए हफ्ते के सातों दिन भुगतान की सुविधा 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह एलान द्विमासिक मॉनिटरी पॉलिसी रिव्यू की जानकारी देते हुए किया. NACH एक बल्क पेमेंट सिस्टम यानी थोक में भुगतान करने का सिस्टम है, जिसे NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया…

Read More

मुंबई: रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नीतिगत बयान के बाद आज घरेलू शेयर बाजार दबाव में आ गये और सेंसेक्स तथा निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाते हुये लाल निशान में बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 132.38 अंक यानी 0.25 प्रतिशत लुढ़ककर 52,100.05 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.10 अंक यानी 0.13 फीसदी टूटकर 15,670.25 अंक पर आ गया। गुरुवार को दोनों सूचकांक ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुये थे। सुबह सेंसेक्स करीब 257 अंक और निफ्टी करीब 43 अंक चढ़ गया था। लेकिन मौद्रिक नीति समिति के फैसलों के बारे में आरबीआई…

Read More

गुरुवार को साप्ताहिक एक्सपायरी के दिन Sensex और Nifty 50 रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुए हैं. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,121.58 प्वाइंट पर खुला था और 52,273.23 प्वाइंट तक पहुंचा था. सेंसेक्स में कारोबार बंद होने पर यह 382.95 प्वाइंट की तेजी के साथ 52,232.43 प्वाइंट पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज 22 स्टॉक्स में खरीदारी रही और वे बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 8 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर टाइटन में सबसे अधिक खरीदारी रही और अब तक के रिकॉर्ड भाव पर पहुंच गया. बैंकिंग सेक्टर से भी बाजार को सहारा मिला…

Read More

बुधवार को इन्फोसिस के शेयर दबाव में दिखे. दोपहर तक यह शेयर एक फीसदी तक टूट चुका था. दरअसल बुधवार को बाजार खुलते ही इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप में इन्फोसिस के कर्मचारियों पर सेबी की कार्रवाई का असर शेयरों की कीमतों पर दिखने लगा था. कंपनी के दो बड़े अधिकारियों को शेयर बाजार में कारोबार करने पर रोक दिया गया है. सेबी ने इन्फोसिस पर कोई कार्रवाई नहीं की है लेकिन बुधवार को कंपनी के शेयर गिर कर कारोबार कर रहे थे. खबर लिखे जाने के समय निफ्टी पर इंफोसिस के शेयर 14.05 रुपये की गिरावट के साथ 1,373.15 रुपये…

Read More