Author: Finance Khabar

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच BSE Sensex और Nifty50 आज करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,816.31 प्वाइंट तक पहुंचा था लेकिन कारोबार बंद होने पर यह इस ऊंचाई से 314.33 प्वाइंट फिसलकर 52500 के करीब बंद हुआ. निफ्टी में भी लगभग 100 अंकों की गिरावट रही और यह 15800 के नीचे लुढ़ककर बंद हुआ. सेंसेक्स पर सभी बैंकिंग शेयरों और रिलायंस जैसे हैवीवेट स्टॉक में बिकवाली रही. निफ्टी सेक्टरल इंडिसेज की बात करें तो निफ्टी आईटी और निफ्टी एफएमसीजी को छोड़कर अन्य इंडिसेज गिरावट के साथ बंद हुए हैं. सबसे अधिक…

Read More

केंद्र सरकार और माइक्रोब्लॉगिंग साईट Twitter के बीच जारी तनाव के दौरान इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी पर पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ने ट्विटर के अधिकारियों को समन भेजा है. ट्विटर के अधिकारियों को समन भेजकर 18 जून को कमेटी के सामने पेश होने का निर्देश दिया गया है. ट्विटर को नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा, सोशल मीडिया/ऑनलाइन न्यूज मीडिया प्लेटफॉर्म के गलत प्रयोग को रोकने और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर समन भेजा गया है. खबर के मुताबिक समिति ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के अधिकारियों को भी बुलाया है ताकि जारी विवादों पर उनका पक्ष जाना…

Read More

नई दिल्ली: दुनिया की बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल Oracle के भारत में हेड प्रदीप अग्रवाल और उनकी पत्नी मीनू अग्रवाल के खिलाफ कस्टमर्स के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि इन दोनों ने Oracle कंपनी की साख का इस्तेमाल कर प्रोजेक्ट्स के लिए कस्टमर्स से बड़ी राशि एडवांस के तौर पर ली थी। इनके खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 406, 420, 506 के तहत मामला दर्ज किा है और इन्हें गुरूग्राम में इनके आवास पर नोटिस दिए गए हैं। मीनू अग्रवाल की इंटीरियर फर्म MADS Creation Pvt Ltd ने दिल्ली एनसीआर…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी के कारण भले ही दुनिया की अर्थव्यवस्था ऊपर-नीचे हो गई हो, लेकिन इस वैश्विक महामारी के बावजूद भारत की वित्तीय संपत्ति वर्ष 2015 से 2020 के बीच सालाना 11% की दर से बढ़ा है। इस वजह से 2020 में इंडियन इकोनॉमी 3.4 ट्रिलियन डॉलर की हो गई। यह दावा बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (BCG) की रिपोर्ट में किया गया है। BCG Report में कहा गया है कि वर्ष 2021 से भारत की दौलत सालाना 10% बढ़ने की उम्मीद है, जिससे वर्ष 2025 तर भारत 5.5 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इस रिपोर्ट में कहा गया…

Read More

नई दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ इंडिया (RAI) द्वारा किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक मई 2021 में खुदरा बिक्री कोरोना से पहले के समय में मई 2019 के मुकाबले 79 फीसदी गिर गया. बिक्री में सबसे अधिक गिरावट पश्चिमी व उत्तरी भारत में रही जहां पिछले महीने मई 2021 में दो साल पहले की समान अवधि की तुलना में खुदरा बिक्री में 83 फीसदी की गिरावट आई. ईस्टर्न रीजन में 75 फीसदी और दक्षिण भारत में 73 फीसदी खुदरा बिक्री कम हुई. आरएआई सर्वे के मुताबिक मई में अप्रैल 2021 की तुलना में बिक्री में अधिक गिरावट रही. अप्रैल 2021 में दो…

Read More

मुंबई: कोविड-19 के मामलों में जारी गिरावट के दम पर घरेलू शेयर बाजार आज नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 221.52 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की छलांग लगाकर 52,773.05 अंक पर पहुंच गया। यह पहली बार 52,700 अंक के पार बंद हुआ है। बीच कारोबार में यह पहली बार 52,800 अंक के ऊपर निकल गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 48.40 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,860.25 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 15,901.60 अंक के ऐतिहासिक स्तर तक चढ़ा। दोनों सूचकांक…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना संकट के बीच देश की जनता महंगाई की दोहरी मार से जूझ रही है. मई (Consumer Price Index) महीने में खुदरा महंगाई दर छह महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. मई में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI बढ़कर 6.30 फीसदी पर पहुंच गई. यह रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दायरे से बाहर पहुंच गया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रिटेल इंफ्लेशन का टार्गेट (RBI inflation target) 4 फीसदी रखा है. इसमें +/- 2 फीसदी का मार्जिन दिया गया है. आरबीआई हर हाल में इसे अधिकतम 6 फीसदी और न्यूनतम 2 फीसदी के बीच रखना…

Read More

इस लॉन्च के साथ 2021 के अंत तक 50 करोड़ रुपए का रेवेन्यू उत्पन्न करने का लक्ष्ययह उत्पाद कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों के लिए है हिसार: देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया ने आज कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए न्यूट्रीलाइट विटामिन सी चेरी प्लस को लॉन्च करने की घोषणा की, जो एक्सटेंडेड-रिलीज तकनीक के लाभ के साथ आता है। इसी के साथ एमवे इंडिया ने कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों के लिए विशेष आहार उपयोग के लिए एक उत्पाद पेश करके देश में अपने पोषण और प्रतिरक्षा समर्थक…

Read More

नई दिल्ली: सेंसेक्स की टॉप 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते हफ्ते 1,01,389.44 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे ज्यादा लाभ में आईटी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और इन्फोसिस रहीं. समीक्षाधीन हफ्ते में जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई, वहीं HDFC बैंक, HDFC, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन घट गया. बीते हफ्ते TCS का बाजार पूंजीकरण 47,551.31 करोड़ रुपये बढ़कर 12,10,218.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. सबसे ज्यादा लाभ में टीसीएस ही रही.…

Read More

पेट्रोल और डीजल की कीमतें तेजी से बढ़ने के बीच पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को कहा कि क्योंकि सरकार का खर्च कोविड से राहत के कदमों की वजह से बढ़ गया है, इसलिए केंद्र कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करने के लिए पैसे की बचत कर रहा है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह मानते हैं कि तेल की कीमतों से ग्राहकों को परेशानी हो रही है, इस पर कोई संदेह नहीं है. लेकिन इस साल कोरोना वैक्सीन पर 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च हुआ है.…

Read More

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जून में अबतक भारतीय बाजारों में शुद्ध रूप से 13,424 करोड़ रुपये डाले हैं. कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी के बीच अर्थव्यवस्था के जल्द खुलने की उम्मीद से भारतीय बाजारों के प्रति विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, एफपीआई ने 1 से 11 जून के दौरान शेयरों में 15,520 करोड़ रुपये का निवेश किया. मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले दो हफ्ते के दौरान शेयरों में विदेशी निवेशकों के शुद्ध प्रवाह की वजह कोरोना वायरस के घटते मामलों के बीच अर्थव्यवस्था के जल्द…

Read More

नई दिल्ली: पेट्रोल के बाद अब डीजल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर को पार कर गई है. राजस्थान के गंगानगर में शनिवार को डीजल 100.05 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका. शनिवार को तेल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम एक बार और बढ़ा दिए. गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 107.02 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई . जबकि दिल्ली में पेट्रोल शनिवार को 96.12 और डीजल 86.98 रुपये प्रति लीटर की दर से बिका. विधानसभा चुनावों से कुछ दिनों तक पहले तक पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर थे. लेकिन पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय स्टेट बैंक ने अपने उन खाताधारकों को लोन देने की स्कीम शुरू कर दी है, जिन्हें कोविड-19 के इलाज के लिए पैसे की जरूरत है. एसबीआई कवच पर्सनल लोन स्कीम के तहत खाताधारकों या उनके परिवार के सदस्यों के कोरोना के इलाज के लिए लोन दिए जा रहे हैं. अगर खाताधारक या उसके परिवार का कोई सदस्य 1 अप्रैल 2021 या इसके बाद कोरोनो पॉजीटिव पाया जाता है तो वह इलाज के लिए इस स्कीम के तहत लोन ले सकता है. लोन के तहत इलाज के लिए पहले के खर्च को भी कवर किया गया है. यह…

Read More

भारत के दूसरे सबसे बड़े क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता एसबीआई कार्ड ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में गुरूग्राम प्रशासन के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने कोविड -19 स्थिति के प्रबंधन के लिए वेंटिलेटर, बीआईपीएपी मशीन, टेस्ट किट और एम्बुलेंस के साथ गुरुग्राम प्रशासन को 02 करोड़ से अधिक की राशि का सहयोग किया है।

Read More

• कार्यक्रम के पहले चरण के सफलतापूर्वक पूरा होने पर छात्रों के पहले बैच को मान्यता देते हुए एक वेबिनार का आयोजन किया • दिल्ली और हरियाणा में 400 महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए एनजीओ पार्टनर दीपालय के साथ कौशल विकास कार्यक्रम के अगले चरण की शुरुआत की हिसार: महिलाओं को सशक्त बनाने के अपने प्रयासों के अंतर्गत देश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एक एमवे इंडिया अपने आजीविका कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने पर केंद्रित रही है। एमवे अब अल्पसुविधा-प्राप्त महिलाओं को कौशल विकास और उद्यमिता प्रशिक्षण के…

Read More

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एलपीजी रीफिल पोर्टेबिलिटी को मंजूरी दे दी है. अब रसोई गैस सिलेंडर उपभोक्ता किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर्स से सिलेंडर भरा सकेंगे. अगर आप आपके पास भारत गैस का सिलेंडर है तो आप इंडेन या एचपीसीएल के गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स से सिलेंडर खरीद सकते हैं. अगर आप अपने मौजूदा तेल मार्केटिंग कंपनी की सर्विस से खुश नहीं है तो दूसरी कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर्स की सेवा ले सकते हैं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि नए नियम के मुताबिक ग्राहक सर्विस पसंद न आने पर अपने पते पर दूसरी तेल मार्केटिंग कंपनियों के डिस्ट्रीब्यूटर्स से रसोई…

Read More

मुंबई: सेंसेक्स पर सभी फाइनेंशियल स्टॉक्स में तेजी रही और बजाज फाइनेंस में 7.29 फीसदी का उछाल आया. इसके अलावा एसबीआई के शेयर भी 2.56 मजबूत हुए. ऑटो सेक्टर में बिकवाली के चलते बाजार एक बार फिर रिकॉर्ड लेवल पर नहीं पहुंच सका. कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स और निफ्टी 50 तेजी के साथ बंद हुए. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,143.90 प्वाइंट पर खुला था और 52,346.35 प्वाइंट तक पहुंचा था. इसके बाद सेंसेक्स में कारोबार बंद होने पर यह 0.69 फीसदी यानी 358.83 प्वाइंट की तेजी के साथ 52,300.47 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज 23 स्टॉक्स बढ़त…

Read More

टाटा मोटर्स ने बुधवार को कहा कि उसने टाटा Nexon से कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स को बंद करने का फैसला किया है. कंपनी के मुताबिक, ऐसा ग्राहकों को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के लिए किया गया है. हालांकि, ऑटो कंपनी ने यह जिक्र किया कि कुछ वेरिएंट्स को आगे जारी नहीं रखते हुए, उसने कॉम्पैक्ट SUV के दूसरे वर्जन्स में अपडेट्स को भी पेश किया है, जो पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में उपलब्ध है. टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा है कि Tata Nexon भारत में सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUVs में से एक है और उसका डीजल वेरिएंट बढ़ती…

Read More

नई दिल्ली: दिग्गज मोटर कंपनी Hyundai Motor India Ltd ने आज बुधवार 9 जून को अपनी आने वाली एसयूवी Alcazar की बुकिंग शुरू करने का ऐलान कर दिया है. जो यह एसयूवी खरीदना चाहते हैं, वे 25 हजार रुपये में इसकी बुकिंग कर सकते हैं. इस एसयूवी की बुकिंग ऑनलाइन या किसी ऑथराइज्ड डीलर के जरिए की जा सकती है. उम्मीद लगाई जा रही है कि यह एसयूवी इस महीने में ही आ सकती है. Alcazar की एमडी हेक्टर प्लस और टाटा सफारी से प्रतिस्पर्धा होगी. यह प्रीमियम एसयूवी छह या सात सीटों वाले विकल्प में उपलब्ध होगा और दोनों…

Read More

मुंबई: फाइनेंशियल शेयरों और रिलायंस जैसे हैवीवेट शेयरों में गिरावट के चलते सेंसेक्स 52 हजार के नीचे लुढ़ककर बंद हुआ. कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स और निफ्टी 50 गिरावट के साथ बंद हुए. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,401.41 प्वाइंट पर खुला था और 52,446.92 प्वाइंट तक पहुंचा था. हालांकि यह तेजी संभाल नही सका और सेंसेक्स में कारोबार बंद होने पर यह 0.64 फीसदी यानी 333.93 प्वाइंट की गिरावट के साथ 51,941.64 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज महज 8 स्टॉक्स ही बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 22 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर आज…

Read More