Author: Finance Khabar
मुंबई: वैश्विक स्तर पर रही गिरावट का असर आज घरेलू शेयर बाजारों पर भी दिखा और सुबह के कारोबार में ऐतिहासिक उच्चतम स्तर को छूने के बाद बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 189.45 अंक लुढ़ककर 52,735.59 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 45.65 अंक यानी 0.29 प्रतिशत टूटकर 15,814.70 अंक पर आ गया। सुबह शेयर बाजार तेजी में खुले थे, लेकिन आईटी और टेक क्षेत्र की कंपनियों के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से कुछ ही देर में लाल निशान में चला गया। इससे पहले सेंसेक्स 53,126.73 अंक के…
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार, साप्ताहिक अवकाश और अलग-अलग त्योहारों के कारण जुलाई के महीने में बैंकों में 15 दिन छुट्टियां हैं. जुलाई में रथयात्रा, भानु जंयती, बकरीद और केर पूजा जैसे पर्व हैं. इस वजह से त्योहार के दिन बैंक में कामकाज नहीं होगा. जुलाई के महीने में बैंक में पहली छुट्टी 4 तारीख को रहेगी. इस दिन रविवार है. इसके बाद 10 और 11 जुलाई को शनिवार और रविवार की वजह से बैंक बंद रहेंगे. 12 जुलाई को रथ यात्रा का त्योहार है. ओडिशा के सबसे प्रमुख पर्वों में से एक रथयात्रा के दिन वहां…
मुंबई: देश की दस सबसे बड़ी कंपनियों में छह का मार्केट कैपिटलाइजेशन 1,11,220.5 करोड़ रुपये बढ़ गया. पिछले सप्ताह इन कंपनियों का कुल मार्केट वैल्युएशन एक लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा बढ़ गई. इस रेस में सबसे आगे रही टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस. टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज , एचडीएफसी बैंक , इन्फोसिस, एचडीएफसी आईसीआईसीआई बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मार्केट वैल्युएशन में बढ़त दर्ज की गई जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज हिन्दुस्तान यूनिलीवर, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के मार्केट कैपिटलाइजेशन में गिरावट दर्ज की गई. टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज का मार्केट कैपिटलाइजेशन पिछले सप्ताह 30,961.06 करोड़ रुपये बढ़ कर…
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुये बीते सप्ताह नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गये। आने वाले सप्ताह में निवेशकों का रुख बहुत हद तक विदेशी बाजारों से प्रभावित रहने की संभावना है। साथ ही घरेलू स्तर पर कोविड-19 की स्थिति का असर भी बाजार पर दिखेगा। बीएसई का सेंसेक्स 580.59 अंक यानी 1.11 प्रतिशत की साप्ताहिक बढ़त के साथ सप्ताहांत पर शुक्रवार को 52,925.04 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान बुधवार को छोड़कर शेष चार दिन बाजार में बढ़त रही। मंगलवार को बीच कारोबार में यह पहली बार 53 हजार अंक को पार करता हुआ…
देश में महंगाई का ट्रेंड बढ़ता दिख रहा है. खुदरा महंगाई दर और थोक महंगाई दर दोनों में तेजी है. मई में खुदरा महंगाई दर 6.3 फीसदी को पार कर गई और वहीं थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित थोक महंगाई दर 12.94 फीसदी पर पहुंच गई. स्विस ब्रोकरेज हाउस UBS Securities ने कहा है कि देश में महंगाई में रफ्तार बनी रहेगी और इसकी सालाना औसत दर 5 फीसदी रहेगी. रिपोर्ट में कहा गया है कि खाद्य तेल और प्रोटीन वाले आइटमों ने मई में खुदरा महंगाई ( Retail Inflation) दर को बढ़ा कर 6.3 फीसदी कर दिया है. यह…
नई दिल्ली: सरकार ने पैन को आधार से लिंक करने की डेडलान और 3 महीने बढ़ा दी है. अब 30 सितंबर 2021 तक पैन-आधार लिंकिंग की जा सकेगी. इससे पहले केंद्र सरकार ने पैन को आधार नंबर के साथ लिंक करने की आखिरी तारीख को 31 मार्च 2021 से बढ़ाकर 30 जून 2021 कर दिया है. आईटी विभाग ने बताया है कि ऐसा कोरोना वायरस महामारी की वजह से पैदा हुई मुश्किलों की वजह से किया जा रहा है. आयकर विभाग के मुताबिक, अगर पैन कार्ड धारक तय डेडलाइन तक आधार से पैन को लिंक नहीं कराते हैं तो PAN…
नई दिल्ली: देश में इंश्योरेंस कवरेज की क्या स्थिति है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कोरोना के चलते हुई मौतों में 15 फीसदी से कम मामलों में क्लेम का दावा किया गया. कोरोना महामारी के चलते देश भर में 3.91 लाख लोगों को मौत हो चुकी है. हालांकि अब तक इसमें से महज 14 फीसदी यानी कि 55,276 मौतों पर इंश्योरेंस क्लेम मिला है. इससे देश में लाईफ इंश्योरेंस कवरेज की बुरी स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है. इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDAI) के सदस्य (गैर-बीमा) एल अलामेलू के मुताबिक इन 55,276 क्लेम्स…
मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर आईटी और टेक समूह की कंपनियों में हुई लिवाली के बल पर शेयर बाजार गिरावट से उबरते हुए आज तेजी हासिल करने में सफल रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 393.92 चढकर 52699 अंक पर पहुंच गया और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 103.50 अंक उठकर 15790.45 अंक पर रहा। देश की सबसे बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की वार्षिक आम सभा में उसके अध्यक्ष मुकेश अंबानी द्वारा कंपनी के मुख्य कारोबार पेट्रो रसायन में को लेकर कोई बड़ी घोषणा नहीं करने के कारण…
केंद्र सरकार ने अपने पेंशनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। अब उन्हें अपने पेंशन स्लिप (Pension Slip) के लिए बैंकों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। केंद्र सरकार के पर्सनल डिपार्टमेंट (Ministry of Personnel, Public Grievances and Pensions) ने पेंशन जारी करने वाले बैंकों से कहा है कि वे पेंशनरों की पेंशन स्लिप उनके मोबाइल नंबर पर SMS और Email के जरिए भेज सकते हैं। साथ ही व्हाट्सऐप (Whatsapp) के जरिये भी पेंशन स्लिप भेजा जा सकता है। केंद्र सरकार ने कहा कि बैंक इसके लिए पेंशनर्स के रजिस्टपर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेरमाल करें। केंगद्र सरकार के इस फैसले से…
मेटालिक्स एंड एनर्जी के शेयरों की गुरुवार ( 24 June 20210) को शानदार लिस्टिंग हुई. बाजार के पॉजीटिव माहौल में कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में ही 24.18 फीसदी यानी 76 रुपये बढ़ कर 380 रुपये पर पहुंच गए जबकि इसका इश्यू प्राइस 306 प्रति शेयर है. लिस्टिंग के दिन कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन ( Shyam Metalics and Energy market capitalization)9.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.वित्त वर्ष 2021 का अब तक का सबसे ज्यादा सब्सक्राइव होने वाला IPO है. इस आईपीओ को 121.43 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है. बीएसई पर श्याम मेटालिक्स ( Shyam Metalics ) के शेयर 367 रुपये पर…
यह कार्ड अपने प्रमुख ग्राहकों को खरीदारी का प्रोत्साहक अनुभव देने के लिये बनाया गया है -फैबइंडिया इन-स्टोर में खर्च पर 10 गुना तक रिवार्ड पॉइंट्स- नई दिल्ली: भारत की दूसरी सबसे बड़ी क्रेडिट कार्ड कंपनी एसबीआई कार्ड और फैबइंडिया ने एक विशेष को-ब्राण्डेड कॉन्टैक्टलेस क्रेडिट कार्ड ‘फैबइंडिया एसबीआई कार्ड’ लॉन्च करने के लिये भागीदारी की है। फैबइंडिया देश के शिल्पकारों द्वारा हाथ से बने उत्पादों की एक व्यापक श्रृंखला के लिये भारत का सबसे बड़ा रिटेल प्लेटफॉर्म है। यह कार्ड अपने प्रमुख ग्राहकों को एक बेहतरीन खरीदारी अनुभव प्रदान करने के लिए सोच-समझकर तैयार किये गये विशेष लाभों और…
• बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने जानकीदेवी बजाज ग्राम विकास संस्था के सहयोग से देश के 17 शहरों में अत्याधुनिक जीवन-रक्षक तकनीक से सुसज्जित 17 एम्बुलेंस का वितरण किया • कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के प्रभाव का डटकर सामना करने के लिए कंपनी द्वारा अपनी ‘सेविंग लाइव्स’ पहल को अमल में लाया गया, क्योंकि नागरिकों की “जान बचाने” के लिए समाज का एकजुट होना आवश्यक था • अपनी ‘सेविंग लाइव्स’ पहल के तहत, कंपनी ने अपने ऐप में कर्मचारियों के लिए कोविड-19 हेल्पलाइन की सुविधा भी प्रदान की है, साथ ही कंपनी की अन्य पहलों में देश भर में…
मुंबई में आधारित सुरक्षा ग्रुप को बुधवार को कर्ज में दबी जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (JIL) को टेकओवर करने के लिए फाइनेंशियल क्रेडिटर्स और घर खरीदारों की मंजूरी मिल गई है. जेपी इंफ्राटेक के अधिग्रहण के लिए सरकारी कंपनी NBCC और मुंबई की निजी रियल एस्टेट डेवलपर सुरक्षा ग्रुप के बीच मुकाबला था. NBCC और सुरक्षा ग्रुप द्वारा सबमिट टेकओवर के प्रस्तावों पर 10 दिन लंबी वोटिंग प्रक्रिया बुधवार दोपहर को खत्म हुई. इसमें निजी कंपनी सुरक्षा ग्रुप ने सरकारी कंपनी NBCC को फोटो फिनिश में मात दे दी. सुरक्षा ग्रुप को 98.66 फीसदी वोट मिले. JIL के अंतरिम रेजोल्यूशन प्रोफेशनल…
नई दिल्ली: दुनिया के दिग्गज इनवेस्टर्स में शामिल Warren Buffett ने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के ट्रस्टी के तौर पर इस्तीफा दे दिया है। बफेट ने बुधवार को कहा, “मेरे लक्ष्य 100 प्रतिशत फाउंडेशन के लक्ष्यों के अनुसार हैं।” इसके साथ ही उन्होंने अपनी कंपनी Berkshire Hathaway के सभी शेयर्स चैरिटी में देने के आधे हिस्से तक पहुंचने की भी घोषणा की। बफे (90) ने पिछले 15 वर्षों में अपनी संपत्ति में से 27 अरब डॉलर से अधिक का चैरिटी में योगदान दिया है। वह बिल और मेलिंडा गेट्स के साथ फाउंडेशन के तीन सदस्यीय बोर्ड में थे। बिल…
टेलीकॉम मंत्रालय ने BPO इंडस्ट्री को बड़ी राहत देते हुए अदर सर्विस प्रोवाइडर्स यानी अन्य सेवा प्रदाता (OSPs) के लिए बने नियमों में बड़ी छूट दी है और इसके गाइडलाइंस को पहले से ज्यादा आसान और सुविधाजनक बनाया है। आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद (IT Minister Ravi Shankar Prasad) ने बुधवार को OSPs के लिए नई गाइडलाइंस जारी की। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि आज जो गाइडलाइन जारी की गई है वह देश में टेलीकॉम सेक्टर के विकास में एक बहुत बड़ी क्रांति साबित होगा। उन्होंने कहा कि भारत की BPO इंडस्ट्री अभी क़रीब 2.8 लाख करोड़ है, लेकिन इस बात…
मुंबई: अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर तेल एवं गैस, यूटिलिटी, धातु, आईटी, पावर और बैंकिंग जैसे समूहों में हुई बिकवाली के कारण आज शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई।बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 282.63 अंक टूटकर 52306.08 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ़्टी 50.80 अंक उतर कर 15686.95 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली की तरह है छोटी और मझौली कंपनियों में भी मुनाफावसूली देखी गई जिससे बीएसई का मिड कैप 0.26 फीसदी टूटकर 22434.65 अंक पर और स्मॉल कैप 0.43प्रतिशत टूटकर 24952.62 अंक पर रहा।…
मुंबई: आज के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ने 53,057.11 का ऑलटाइम हाई छुआ। लेकिन दिन के सेकेंड ऑफ में बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ता दिखा और बाजार नें अपनी सारी बढ़त खो दी। कारोबार के अंत में बाजार उतार-चढ़ाव के बीच सपाट बंद हुआ। सेंसेक्स 14.25 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 52588.71 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 26.30 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 15772.80 के स्तर पर बंद हुआ है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 14.25 अंक चढ़कर 52588.71 अंक पर रहा। इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज(एन…
बिटक्वॉइन की कीमत मंगलवार की शाम गिरकर पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच गई. इसे चीन में क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई किए जाने से जोड़कर देखा जा रहा है. रिपोर्ट फाइल करते समय सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी गिरकर 29,511 डॉलर पर पहुंच गई थी. 22 जनवरी के बाद इसकी कीमत पहली बार 29,773 डॉलर से नीचे आई है. यह डेटा CoinMarketCap से मिला है. Unocoin के को-फाउंडर और सीईओ सात्विक विश्वनाथ ने फाइनेंशियल एक्सप्रेस ऑनलाइन को बताया कि चीन क्रिप्टो करेंसी की ट्रेडिंग और माइनिंग के लिए बड़ा बाजार रहा है. उन्होंने कहा कि चीन में नए सख्त…
मेरठ: दुनिया की सबसे बड़ी विज्ञान आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने इस महामारी के दौरान हाथ धोने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए मेरठ में एक अनूठा अभियान, ‘डाबर सेनिटाइज जर्म्स प्रोटेक्शन सोप – सुरक्षा है ज़रुरी’ शुरू किया है। डाबर इंडिया लिमिटेड के सीनियर जनरल मैनेजर-मार्केटिंग श्री अजय सिंह परिहार ने कहा, “इस पहल का उद्देश्य नियमित रूप से हाथ धोने के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना है, खासकर जब हम कोविड 19 जैसे खतरे का सामना कर रहे हैं। हाथ धोने का महत्व और इसकी अनिवार्यता से अब सभी भली-भांति…
केंद्र सरकार ने प्राइवेटाइजेशन के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक का चयन किया है। केंद्र सरकार इन दोनों सरकारी बैंकों मे अपने हिस्से का विनिवेश करेगी। पहले चयण में 51 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना है। इस खबर के बाद स्टॉक मार्केट में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंकों के शेयर में 20% अपर सर्किट लगा है। IOB के शेयर इस खबर के पहले 19.85 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे जो अचानक 19.80% चढ़कर 23.60 रुपये पर पहुंच गए। वहीं सेंट्रल बैंक के शेयर 20 रुपये से 19.80% चढ़कर 24.20 रुपये पर पहुंच…
