Author: Finance Khabar
मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार आठवें सप्ताह बढ़ता हुआ पहली बार 598 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, 28 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 5.27 अरब डॉलर बढ़कर 598.16 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। इससे पहले 21 मई को समापत सप्ताह में यह 2.87 अरब डॉलर बढ़कर 592.89 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर रहा था। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांता दास ने मौद्रिक नीति समिति के फैसलों की जानकारी देने के क्रम में शुक्रवार को बताया था कि ऐसे संकेत हैं…
नई दिल्ली: भारतीय बैंकों का हजारों करोड़ रुपये लेकर देश से फरार भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने एक हलफनामे में दावा किया है कि वह कानून का पालन करने वाला नागरिक है और उसने केवल अमेरिका में इलाज के लिए भारत छोड़ा था। मेहुल चोकसी ने भारतीय अधिकारियों को उसके पूछताछ के लिए इनवाइट किया है। उसने कहा कि भारतीय अधिकारी उसके खिलाफ जो जांच कर रहे हैं उसे लेकर जो भी सवाल पूछना चाहते हैं वो पूछ सकते हैं। एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, फरार कारोबारी ने डोमिनिका हाई कोर्ट में आठ पन्नों का एक हलफनामा…
नई दिल्ली: विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने जून में सिर्फ चार कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाजारों में 8,000 करोड़ रुपये डाले हैं. कोविड-19 के नए मामलों में कमी और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों के बाद भारतीय बाजारों की ओर विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले मई में एफपीआई ने 2,954 करोड़ रुपये और अप्रैल में 9,659 करोड़ रुपये की निकासी की थी. मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि आगे चलकर कोरोना वायरस के मोर्चे पर परिदृश्य में सुधार और टीकाकरण अभियान तेज होने से एफपीआई का…
सेंसेक्स की टॉप 10 में 7 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते हफ्ते 1,15,898.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई. सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही. बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 677.17 अंक या 1.31 फीसदी के लाभ में रहा. समीक्षाधीन हफ्ते में रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, HDFC, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार मूल्यांकन में इजाफा हुआ. वहीं, दूसरी ओर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस और ICICI बैंक के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई. हफ्ते के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 60,668.47 करोड़ रुपये बढ़कर 13,88,718.41 करोड़ रुपये…
नई दिल्ली: वाहन ईंधन की कीमतों में रविवार को एक और वृद्धि हुई है. इससे राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95 रुपये प्रति लीटर के पार निकल गया. वहीं, डीजल पहली बार 86 रुपये प्रति लीटर को पार कर गया. सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के मुताबिक, पेट्रोल का दाम 21 पैसे प्रति लीटर और डीजल का 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ाया गया है. वाहन ईंधन कीमतों में 4 मई से 20 बार बढ़ोतरी हुई है. इससे देश के विभिन्न हिस्सों में अब पेट्रोल ऐतिहासिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है. अभी 6 राज्यों और संघ…
डिजिटल पेमेंट कंपनी स्क्वायर क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन के लिए एक हार्डवेयर वॉलेट बनाने पर विचार कर रही है, ताकि Bitcoin में निवेश करने वाले लोगों का इस क्रिप्टोकरेंसी पर पूरा कंट्रोल रहे। Square के सीईओ जैक डॉर्सी जो ट्विटर के सीईओ भी हैं, उन्होंने ट्वीट किया कि उनकी कंपनी बिटक्वाइन हार्डवेयर वॉलेट बनाने की योजना में है। इससे पहले 4 जून को मियामी में आयोजित बिटकॉइन 2021 सम्मेलन में जैक डॉर्सी ने कहा था कि उनकी कंपनी Square द्वारा बनाया गया बिटक्वाइन हार्डवेयर वॉलेट ओपन सोर्स होगा और यह सॉप्टवेयर से हार्डवेयर डिजाइन होगा। उन्होंने कहा कि Bitcoin सभी का है…
भारत की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो (Indigo) को वित्त वर्ष 2020-21 की अंतिम तिमाही में भारी घाटा हुआ है और कंपनी कंसोलिडेट नेट लॉस और बढ़ गया है। Indigo की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड का नेट लॉस Q4 में बढ़कर 1,147 करोड़ रुपये हो गया है। जबकि, पिछले साल का समान तिमाही में एयरलाइंस कंपनी को 871 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था और पिछली तिमाही यानी FY21 के Q3 में कंपनी का नेट लॉस 620 करोड़ रुपये रहा था। मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 25% घटकर 6223 करोड़ रुपये रह गया जो पिछले साल Q4…
नई दिल्ली: सरकार का मई का जीएसटी कलेक्शन 1.02 लाख करोड़ रुपये रहा. यह लगातार आठवां महीना है, जब जीएसटी संग्रह का आंकड़ा एक लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है. हालांकि, मई महीने का जीएसटी कलेक्शन अप्रैल, 2021 के 1.41 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड से कम रहा है. वैसे मई, 2021 में जीएसटी संग्रह पिछले साल के समान महीने की तुलना में 65 फीसदी अधिक है. मई, 2020 में जीएसटी कलेक्शन 62,009 करोड़ रुपये रहा था. पिछले साल कोविड-19 महामारी की वजह से राष्ट्रीय स्तर पर लॉकडाउन से आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हुई थीं, इससे जीएसटी संग्रह में भी…
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 4 जून को रेपो रेट तथा रिवर्स रेपो रेट में बदलाव नहीं किए जाने की घोषणा की, जो क्रमशः 4% और 3.35% पर पहले की तरह बरकरार रहेंगी। मौद्रिक नीति समिति (MPC) की 2 जून, 2021 से 4 जून, 2021 तक निर्धारित बैठक के बाद यह घोषणा की गई। RBI ने लगातार छठी बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। मुद्रास्फीति को नियंत्रित करने तथा इसे MPC के 4% के लक्ष्य के करीब रखने के उद्देश्य से रेपो रेट में बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा, वर्तमान में बेहद कमजोर आर्थिक…
नई दिल्ली: वेतन, पेन्शन, ब्याज और डिविडेंड का भुगतान हों या नेशनल ऑटोमेटेड क्लियरिंग हाउस (NACH) के जरिए बड़े पैमाने पर किया जाने वाला कोई और पेमेंट, यह सारे काम जल्द ही हफ्ते के सातों दिन होने लगेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक ने बताया है कि NACH के जरिए हफ्ते के सातों दिन भुगतान की सुविधा 1 अगस्त से शुरू होने जा रही है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने यह एलान द्विमासिक मॉनिटरी पॉलिसी रिव्यू की जानकारी देते हुए किया. NACH एक बल्क पेमेंट सिस्टम यानी थोक में भुगतान करने का सिस्टम है, जिसे NPCI यानी नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया…
मुंबई: रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नीतिगत बयान के बाद आज घरेलू शेयर बाजार दबाव में आ गये और सेंसेक्स तथा निफ्टी शुरुआती बढ़त गंवाते हुये लाल निशान में बंद हुये। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 132.38 अंक यानी 0.25 प्रतिशत लुढ़ककर 52,100.05 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 20.10 अंक यानी 0.13 फीसदी टूटकर 15,670.25 अंक पर आ गया। गुरुवार को दोनों सूचकांक ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुये थे। सुबह सेंसेक्स करीब 257 अंक और निफ्टी करीब 43 अंक चढ़ गया था। लेकिन मौद्रिक नीति समिति के फैसलों के बारे में आरबीआई…
गुरुवार को साप्ताहिक एक्सपायरी के दिन Sensex और Nifty 50 रिकॉर्ड तेजी के साथ बंद हुए हैं. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,121.58 प्वाइंट पर खुला था और 52,273.23 प्वाइंट तक पहुंचा था. सेंसेक्स में कारोबार बंद होने पर यह 382.95 प्वाइंट की तेजी के साथ 52,232.43 प्वाइंट पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज 22 स्टॉक्स में खरीदारी रही और वे बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 8 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर टाइटन में सबसे अधिक खरीदारी रही और अब तक के रिकॉर्ड भाव पर पहुंच गया. बैंकिंग सेक्टर से भी बाजार को सहारा मिला…
बुधवार को इन्फोसिस के शेयर दबाव में दिखे. दोपहर तक यह शेयर एक फीसदी तक टूट चुका था. दरअसल बुधवार को बाजार खुलते ही इनसाइडर ट्रेडिंग के आरोप में इन्फोसिस के कर्मचारियों पर सेबी की कार्रवाई का असर शेयरों की कीमतों पर दिखने लगा था. कंपनी के दो बड़े अधिकारियों को शेयर बाजार में कारोबार करने पर रोक दिया गया है. सेबी ने इन्फोसिस पर कोई कार्रवाई नहीं की है लेकिन बुधवार को कंपनी के शेयर गिर कर कारोबार कर रहे थे. खबर लिखे जाने के समय निफ्टी पर इंफोसिस के शेयर 14.05 रुपये की गिरावट के साथ 1,373.15 रुपये…
अमेरिका में आधारित Google LLC ने तर्क दिया कि भारत के डिजिटल मीडिया के लिए नए आईटी नियम उसकी सर्च इंजन पर लागू नहीं होंगे. कंपनी ने दिल्ली हाई कोर्ट से अपने एक जज के आदेश को रद्द करने की अपील की, जो नियमों को कंपनी पर लागू करता है. कोर्ट इंटरनेट से आपत्तिजनक कंटेंट को हटाने से संबंधित मामले में सुनवाई कर रहा था. जज का यह फैसला उस मामले में आया था, जिसमें कुछ शरारती तत्वों द्वारा एक पोर्नोग्राफिक वेबसाइट पर एक महिला की फोटोग्राफ अपलोड कर दी गई थीं और कोर्ट के आदेश के बावजूद कंटेंट को…
नई दिल्ली: इस साल मई में देश का व्यापार घाटा मई 2020 के मुकाबले 74.69 फीसदी बढ़कर 6.32 अरब डॉलर रहा है. पिछले साल मई में व्यापार घाटा 3.62 अरब डॉलर था. मंत्रालय ने बताया है कि मई 2019 के मुकाबले इसमें 62.49 फीसदी की गिरावट आई है, जब यह 16.84 अरब डॉलर रहा था. सरकार द्वारा जारी डेटा के मुताबिक, भारत का निर्यात मई में 67.39 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 32.21 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया. वाणिज्य मंत्रालय के प्रारंभिक डेटा के मुताबिक, पिछले साल मई में निर्यात 19.24 अरब डॉलर पर रहा था और मई 2019 में…
सेंसेक्स और निफ्टी में आज 2 जून के कारोबार की शुरुआत में गिरावट के साथ हुई. Sensex कारोबार की शुरुआत में 51,749.10 पर खुलने के बाद 51,913.92 तक पहुंचा. लेकिन कारोबार खत्म होने तक 85.40 प्वाइंट गिरकर 51,849.48 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 12 स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए जबकि शेष 18 में गिरावट रही. सेंसेक्स के सभी शेयरों में इंडसइंड बैंक टॉप गेनर रहा. लेकिन इंडसइंड बैंक और एसबीआई के अलावा बाकी बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली. ऑटो सेक्टर में भी मिला-जुला रुख रहा. दूसरी तरफ निफ्टी 50 कारोबार खत्म होने के समय मामूली तेजी के…
अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है. आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं. यह सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है और 4 जून तक खुला रहेगा. तीसरी किश्त के लिए 4,889 रुपये प्रति ग्राम मूल्य तय किया गया है. दूसरी किश्त के लिए दाम 4,842 रुपये प्रति ग्राम का तय किया गया था. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के कई फायदे हैं. देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ट्विटर पर 6 कारण बताएं हैं, जिनके लिए आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया को ई-फाइलिंग वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in को बंद किए जाने के बाद छह दिन के लिए रोक दिया गया है. इसे 31 मई 2021 की आधी रात से रोक दिया गया है. फाइलिंग की प्रक्रिया 7 जून से दोबारा शुरू होगी. नई ई-फाइलिंग वेबसाइट 6 जून को लॉन्च की जाएगी. इसके साथ एक मोबाइल ऐप भी तैयार किया जाएगा, जिससे मोबाइल नेटवर्क पर सभी मुख्य कामों के लिए एक्सेस मिलेगा. इस पोर्टल के सभी महत्वपूर्ण फीचर्स को मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा. मौजूदा व्यवस्था में कोई मोबाइल ऐप उपलब्ध नहीं है. नए ई-फाइलिंग…
जून महीने के पहले कारोबारी दिन Nifty 50 और Sensex बढ़त के साथ खुले. बाजार खुलने के कुछ देर बाद निफ्टी 15600 पर और सेंसेक्स 52 हजार के पार ट्रेड करता नजर आया. लेकिन कारोबार खत्म होने तक दोनों इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 52,067.51 पर खुलकर 52,228.65 तक पहुंचा. लेकिन शुरुआती तेजी दिन भर कायम नहीं रही और मंगलवार को सेंसेक्स आखिरकार 2.56 अंकों की गिरावट के साथ 51,934.88 पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल 13 शेयर बढ़त के साथ और बाकी 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. ऑटो सेक्टर के शेयरों में आज गिरावट…
मुंबई: कोविड-19 के मामलों में लगातार आ रही कमी से घरेलू शेयर बाजारों में आज चौतरफा लिवाली देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी और बीएसई का सेंसेक्स एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी लगातार सातवें दिन चढ़ता हुआ पहली बार 15,500 अंक के पार पहुंच गया। यह 147.15 अंक यानी 0.95 प्रतिशत उछलकर 15,582.80 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बीच कारोबार में यह 15,606.35 अंक तक चढ़ा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी लगातार चौथे दिन मजबूत हुआ और 514.56 अंक यानी एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,937.44 अंक पर…
