Author: Finance Khabar

सेंसेक्स और निफ्टी में आज 2 जून के कारोबार की शुरुआत में गिरावट के साथ हुई. Sensex कारोबार की शुरुआत में 51,749.10 पर खुलने के बाद 51,913.92 तक पहुंचा. लेकिन कारोबार खत्म होने तक 85.40 प्वाइंट गिरकर 51,849.48 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 12 स्टॉक्स तेजी के साथ बंद हुए जबकि शेष 18 में गिरावट रही. सेंसेक्स के सभी शेयरों में इंडसइंड बैंक टॉप गेनर रहा. लेकिन इंडसइंड बैंक और एसबीआई के अलावा बाकी बैंकिंग स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली. ऑटो सेक्टर में भी मिला-जुला रुख रहा. दूसरी तरफ निफ्टी 50 कारोबार खत्म होने के समय मामूली तेजी के…

Read More

अगर आप सोने में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है. आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं. यह सोमवार को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है और 4 जून तक खुला रहेगा. तीसरी किश्त के लिए 4,889 रुपये प्रति ग्राम मूल्य तय किया गया है. दूसरी किश्त के लिए दाम 4,842 रुपये प्रति ग्राम का तय किया गया था. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने के कई फायदे हैं. देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने ट्विटर पर 6 कारण बताएं हैं, जिनके लिए आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड…

Read More

नई दिल्ली: इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया को ई-फाइलिंग वेबसाइट incometaxindiaefiling.gov.in को बंद किए जाने के बाद छह दिन के लिए रोक दिया गया है. इसे 31 मई 2021 की आधी रात से रोक दिया गया है. फाइलिंग की प्रक्रिया 7 जून से दोबारा शुरू होगी. नई ई-फाइलिंग वेबसाइट 6 जून को लॉन्च की जाएगी. इसके साथ एक मोबाइल ऐप भी तैयार किया जाएगा, जिससे मोबाइल नेटवर्क पर सभी मुख्य कामों के लिए एक्सेस मिलेगा. इस पोर्टल के सभी महत्वपूर्ण फीचर्स को मोबाइल ऐप पर उपलब्ध कराया जाएगा. मौजूदा व्यवस्था में कोई मोबाइल ऐप उपलब्ध नहीं है. नए ई-फाइलिंग…

Read More

जून महीने के पहले कारोबारी दिन Nifty 50 और Sensex बढ़त के साथ खुले. बाजार खुलने के कुछ देर बाद निफ्टी 15600 पर और सेंसेक्स 52 हजार के पार ट्रेड करता नजर आया. लेकिन कारोबार खत्म होने तक दोनों इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स 52,067.51 पर खुलकर 52,228.65 तक पहुंचा. लेकिन शुरुआती तेजी दिन भर कायम नहीं रही और मंगलवार को सेंसेक्स आखिरकार 2.56 अंकों की गिरावट के साथ 51,934.88 पर बंद हुआ. सेंसेक्स में शामिल 13 शेयर बढ़त के साथ और बाकी 17 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. ऑटो सेक्टर के शेयरों में आज गिरावट…

Read More

मुंबई: कोविड-19 के मामलों में लगातार आ रही कमी से घरेलू शेयर बाजारों में आज चौतरफा लिवाली देखी गई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी और बीएसई का सेंसेक्स एक प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी लगातार सातवें दिन चढ़ता हुआ पहली बार 15,500 अंक के पार पहुंच गया। यह 147.15 अंक यानी 0.95 प्रतिशत उछलकर 15,582.80 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। बीच कारोबार में यह 15,606.35 अंक तक चढ़ा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी लगातार चौथे दिन मजबूत हुआ और 514.56 अंक यानी एक प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,937.44 अंक पर…

Read More

लखनऊ। भारत की प्रमुख विज्ञान-आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज डाबर अनु तैलम आयुर्वेदिक नेज़ल ड्रॉप के लॉन्च के साथ अपने हेल्थकेयर पोर्टफोलियो के विस्तार की घोषणा की। यह सिरदर्द और बंदनाक में तेज़ और प्रभावी राहत के लिए समय-परीक्षण किए गए आयुर्वेदिक अवयवों का एक अनूठा मिश्रण है। डाबर इंडिया लिमिटेडके मार्केटिंगहेड-एथिकल्स,डॉ. दुर्गाप्रसाद ने लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा, “अनु तैलम को प्राचीनतम आयुर्वेदिकग्रंथों जैसे चरक समहिता, सुश्रुतसमहिता और अष्टांग हृदय में दैनिक स्वास्थ्यदिनचर्या के सन्दर्भ में समझाया गया है। आयुर्वेदिक शास्त्रों के अनुसार, अनु तैलम में पौष्टिक गुण होते हैं और यह गर्दन के स्तर…

Read More

नई दिल्ली: एंप्लॉयी प्रॉविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने PF एकाउंट होल्डर्स के लिए 1 जून से नया नियम लागू करने का फैसला किया है। अब एंप्लॉयर को PF एकाउंट के आधार से वेरिफाइड होने की जिम्मेदारी दी गई है। अगर एंप्लॉयर ऐसा करने में नाकाम रहता है तो इससे सब्सक्राइबर के एकाउंट में एंप्लॉयर का योगदान रोका जा सकता है। इस वजह से सब्सक्राइबर्स के लिए अपने PF एकाउंट को आधार से लिंक करना महत्वपूर्ण हो गया है। EPFO ने यह फैसला सोशल सिक्योरिटी कोड के सेक्शन 142 के तहत किया है। एंप्लॉयर को निर्देश दिया गया है कि 1…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना की मार झेल रहे MSME को आगे समर्थन देने के लिए, सरकार ने रविवार को अपनी 3 लाख करोड़ रुपये की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) को तीन महीने बढ़ाने का एलान किया है. इस स्कीम को 30 जून 2021 से बढ़ाकर 30 सितंबर 2021 कर दिया गया है या जब तक 3 लाख करोड़ रुपये की राशि जारी होती है. वित्त मंत्रालय ने अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक, मेडिकल कॉलेजों को ऑन-साइट ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित करने के लिए दो करोड़ रुपये तक के लोन पर 100 फीसदी गारंटी का भी एलान किया, जिसमें ब्याज दर…

Read More

नई दिल्ली: बीते हफ्ते देश की सबसे ज्यादा मूल्यवान 10 कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) बढ़ा है. इन कंपनियों के मार्केट कैप में पिछले हफ्ते संयुक्त रूप से 1,39,566.52 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इसमें सबसे ज्यादा फायदे में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस (TCS) और इन्फोसिस (Infosys) रहे. साप्ताहिक आधार पर देखें तो, बीते हफ्ते के दौरान बीएसई सेंसेक्स 882.40 अंक यानी 1.74 फीसदी मजबूत हुआ. बीते शुक्रवार को खत्म हफ्ते के दौरान केवल दो कंपनियों, हिंदुस्तान यूनिलीवर और बजाज फाइनेंस के बाजार पूंजीकरण में गिरावट देखी गई. लाभ में रहने वाली कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का…

Read More

नई दिल्ली: विदेशी निवेशकों ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच लगातार दूसरे महीने अधिक बिकवाली करते हुए महीने मई में अब तक भारतीय बाजारों से 1,730 करोड़ रुपये की पूंजी की शुद्ध निकासी की. डिपॉजिटरी कंपनियों के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने 1 से 28 मई के दौरान शेयर बाजार से 3,375.2 करोड़ रुपये की निकासी की और बॉन्ड बाजार में 1,645.8 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया. हालांकि, मार्निंग स्टार इंडिया के सह निदेशक (प्रबंधक अनुसंधान) हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय बाजारों में लगातार आठ हफ्तों तक काफी ऊंची बिकवाली के बाद पिछले…

Read More

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफइ इंडिया (SBI) ने कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। SBI ने अपने कस्टमर्स के लिए नॉन-होम ब्रांच से कैश विड्रॉअल यानी पैसे निकालने की सीमा को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है। शनिवार को SBI ने ट्वीट किया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए नॉन-होम ब्रांच में चेक और विड्रॉअल फॉर्म के जरिये पैसे निकालने की सीमा को बढ़ाया है। SBI ने प्रति दिन चेक के जरिये कैश निकालने की सीमा को 1 लाख रुपये कर दिया है। जबकि विड्रॉअल फॉर्म के जरिये…

Read More

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साप्ताहिक सांख्यिकीय पूरक के अनुसार, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 21 मई को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान 2.865 अरब डॉलर का इजाफा देखा गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साप्ताहिक सांख्यिकीय पूरक के अनुसार, 14 मई को समाप्त सप्ताह के लिए रिपोर्ट किए गए 590.028 अरब डॉलर से भंडार बढ़कर 592.894 अरब डॉलर हो गया। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा संपत्ति , स्वर्ण भंडार, विशेष आहरण अधिकार और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ देश की आरक्षित स्थिति शामिल है। साप्ताहिक आधार पर, विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे…

Read More

टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त उद्यम वाली विमान सेवा कंपनी विस्तारा के बेड़े में आज उसका पहला खुद का खरीदा हुआ एयरबस ए320 निओ विमान शामिल हुआ। एयरलाइन ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि ”वीटी-टीक्यूई” के रूप में पंजीकृत यह विमान फ्रांस के टूलूज स्थित एयरबस के संयंत्र से शनिवार सुबह दिल्ली पहुंचा। विस्तारा ने वर्ष 2018 में विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस के साथ तेरह ए320 निओ विमानों की खरीद के लिए समझौता किया था। उसी के तहत पहला विमान उसके बेड़े में शामिल हुआ है। इसके अलावा एक ए320निओ विमान पट्टे पर उसके बेड़े…

Read More

नई दिल्ली: DGCA ने भारत में शेड्यूल्ड इंटरनेशनल कमर्शियल पैसेंजर फ्लाइट्स पर पाबंदी को एक बार फिर 30 जून 2021 की रात 11.59 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है. इससे पहले अप्रैल में इसे 31 मई की रात 11:59 तक के लिए बढ़ाया गया था. DGCA ने इस संबंध में शुक्रवार को सर्कुलर जारी किया. हालांकि विमान नियामक द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि यह प्रतिबंध इंटरनेशनल कार्गो ऑपरेशंस और DGCA द्वारा विशेष रूप से मंजूर उड़ानों पर लागू नहीं होगा. DGCA ने इस सर्कुलर में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल्ड उड़ानों को चुनिंदा रूट्स पर उपयुक्त…

Read More

नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग ने देश में 5जी ट्रायल्स के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स को स्पेक्ट्रम आवंटित कर दिए हैं. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी प्राप्त हुई है. इंडस्ट्री सोर्सेज के मुताबिक ये ट्रायल्स दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलूरु, गुजरात और हैदराबाद समेत अन्य स्थानों पर होंगे. एक टेलीकॉम कंपनी के ऑफिशियल ने जानकारी दी कि कई स्थानों पर टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 700 मेगाहर्ट्ज बैंड, 3.3-3.6 गीगाहर्ट्ज बैंड और 24.25-28.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम आवंटित किए गए हैं. दूरसंचार विभाग के मुताबिक 5जी तकनीक डाउनलोड स्पीड के मामले में लगभग 10 गुना बेहतर होने की उम्मीद है. इसके अलावा स्पेक्ट्रम एफिशिएंसी…

Read More

नई दिल्ली: बेहतर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज अच्छी खरीददारी देखने को मिली. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूत रहे और कारोबार की समाप्ति पर बढ़त के साथ बंद हुए हैं. कारोबार की शुरुआत में आज सेंसेक्स 51,381.27 प्वाइंट पर खुला था. इसके बाद 51,529.32 प्वाइंट तक यह पहुंचा. कारोबार की समाप्ति पर यह पिछले कारोबारी दिन की तुलना में 307 अंकों की तेजी के साथ 51,422.88 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर लिस्टेड 30 शेयरों में आज 13 हरे सिग्नल में बंद हुए जबकि शेष 17 लाल रंग में बंद हुए. बीएसई पर Reliance…

Read More

नई दिल्ली: देश की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मार्च 2021 में खत्म तिमाही में 1,635 करोड़ का कंसॉलिडेटेड मुनाफा कमाया है. इसके मुकाबले मार्च 2020 में खत्म तिमाही के दौरान कंपनी को 588 करोड़ रुपये के कंसॉलिडिटेड घाटे का सामना करना पड़ा था. कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 8.75 रुपये प्रति शेयर की दर से डिविडेंड देने का भी एलान किया है. नतीजों के एलान के बाद कंपनी के शेयर 2.22 फीसदी की तेजी के साथ 847 रुपये पर बंद हुए. महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शुक्रवार को रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी है कि…

Read More

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) अब आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है. न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, पेटीएम का आईपीओ 300 करोड़ डॉलर यानी करीब 22,500 करोड़ रुपये का हो सकता है. यानी कंपनी आईपीओ के जएि बाजार से 22500 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है. इसके बाद इसकी वैल्यूएशन बढ़कर 25-30 करोड़ डॉलर यानी 2.25 लाख करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है. बता दें कि पेटीएम की स्थापना साल 2010 में की गई थी. इसके फाउंडर विजय शेखर शर्मा है. Paytm का आईपीओ इस साल दिवाली तक आ सकता है.…

Read More

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत निवेश धारणा के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज लगातार पांचवें दिन चढ़ता हुआ, नये शिखर पर बंद हुआ। बैंकिंग, आईटी और ऑटो क्षेत्र की कंपनियों की अगुवाई में निफ्टी 36.40 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,337.85 अंक पर बंद हुआ, जो इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। इससे पहले 15 फरवरी को यह रिकॉर्ड 15,314.17 अंक पर बंद हुआ था। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स भी लगातार दूसरे दिन मजबूत हुआ और 97.70 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,115.22 अंक पर पहुंच…

Read More

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रति लोगों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है. रेटिंग्स एजेंसी ICRA के मुताबिक वर्ष 2025 तक देश में बिकने वाली नई दोपहिया गाड़ियों में 8-10 फीसदी इलेक्ट्रिक होंगी. इसके अलावा तीन पहिया गाड़ियों में करीब 30 फीसदी इलेक्ट्रिक होंगी. इक्रा के मुताबिक इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कम ऑपरेटिंग कॉस्ट और आकर्षक सब्सिडी के चलते इनके प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है. हालांकि इक्रा के मुताबिक कार और ट्रकों के मामले में अभी भी कुछ समय तक इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी अधिक नहीं रहेगी. वैश्विक तौर पर पिछले साल नई कार बिक्री में 4.4 फीसदी इलेक्ट्रिक थीं…

Read More