Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने व्हाट्सऐप को उसकी नई प्राइवेसी पॉलिसी को वापस लेने का निर्देश दिया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई को उसके सूत्रों ने यह जानकारी दी. आईटी मंत्रालय का भरोसा है कि व्हाट्सऐप प्राइवेसी पॉलिसी में बदलाव और बताए गए बदलावों को पेश करने के तरीके से सूचना प्राइवेसी, डेटा सुरक्षा और यूजर के विकल्प के सही मूल्यों का उल्लंघन होता है और इससे भारतीय नागरिकों के अधिकारों और हितों को नुकसान पहुंचता है. सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने व्हाट्सऐप को नोटिस का जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया है और अगर…
पिछले दिनों जिस तरह से क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी, उससे हर किसी को लोभ हो रहा था. दुनियाभर में तेजी से लोग बिटक्वाइन की ओर आकर्षित हो रहे थे. लेकिन पिछले चंद दिनों में एक बाद एक झटके से क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट जारी है. दरअसल, मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन में फिलहाल भारी गिरावट आई है. 19 मई को बिटक्वाइन इंट्राडे के दौरान टूटकर 38,570 डॉलर पर पहुंच गया, जो 9 फरवरी के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है. पिछले महीने बिटक्वाइन की कीमतों को पंख…
कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिली है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों कमजोर होकर बंद हुए हैं. निफ्टी 15050 के स्तर के नीचे बंद हुआ है. सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की गिरावट रही है. बैंक, फाइनेंशियल और आटो शेयरों में आज बिकवाली रही है, हालांकि फार्मा और रियल्टी सेक्टर से कुछ सपोर्ट मिला है. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 291 अंकों की गिरावट रही है और यह 49,902.64 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी 78 अंक कमजोर होकर 15030 के स्तर पर बंद हुआ है.…
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सोमवार को कहा कि कोरोना की दूसरी लहर से डिमांड में भारी कमी आई है। RBI ने अपने मासिक बुलेटिन में बताया कि कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने से मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के पहले क्वॉर्टर में इकनॉमिक एक्टिविटी “बहुत अधिक नहीं घटी लेकिन इसे नुकसान हुआ है।” RBI ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर ने भारत और दुनिया के लिए मुश्किलें खड़ी की हैं। कोरोना के मामलों को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर कोशिशें की जा रही हैं। बुलेटिन के अनुसार, “अप्रैल और मई में इकनॉमिक इंडिकेटर्स कमजोर हुए हैं।…
नई दिल्ली: टेलीकॉम ऑपरेटर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) ने सोमवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी को मार्च 2021 तिमाही में 759 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 5,237 करोड़ रुपए का लॉस हुआ था। चौथी तिमाही में भारती एयरटेल की कंसॉलिडेटेड आमदनी साल दर साल आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 25,747 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 23,019 करोड़ रुपए थी। मार्च 2021 तिमाही में भारती एयरटेल ने ज्यादा सब्सक्राइबर्स जोड़े थे। इसके साथ ही कोरोनावायरस संक्रमण के कारण वर्क फ्रॉम होम…
नई दिल्लीः देश में अप्रैल के महीने में थोक महंगाई में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली है. अप्रैल, 2021 में थोक मंहगाई दर बढ़कर 10.49 फीसदी पर रही है. यह आल टाइम हाई है. जबकि मार्च में यह 7.29 फीसदी पर रही थी, जो 8 साल में सबसे ज्यादा थी. बता दें कि थोक महंगाई में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. फरवरी में थोक महंगाई दर 4.17 फीसदी पर थी. फिलहाल अप्रैल में महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वाणिज्य मंत्रालय ने कहा कि अप्रैल 2021 में थोक मूल्य आधारित WPI मुद्रास्फीति 10.49 फीसदी रही. अप्रैल…
मुंबई: मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिली है. दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में शानदार खरीददारी रही है. निफ्टी 14900 के पार निकल गया है. सेंसेक्स भी 49500 के करीब पहुंच गया है. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 848 अंकों की तेजी रही है और यह 49,581 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 245 अंक मजबूत होकर 14923 के स्तर पर बंद हुआ है. आज के कारोबार में सरकारी और निजी बैंक शेयरों में अच्छी खरीददारी रही है. मेटल, फाइनेंशियल और आटो शेयरों से भी बाजार को…
नई दिल्ली: देश की टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण में पिछले हफ्ते संयुक्त तौर पर 1,13,074.57 करोड़ रुपये की कमी आई. इसमें सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक रहे. टॉप 10 मूल्यवान कंपनियों में से केवल दो- रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक साप्ताहिक आधार पर मुनाफे में रहे. छुट्टी के कारण कम कारोबारी दिन वाले हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई. टीसीएस का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 30,054.79 करोड़ रुपये लुढ़क कर 11,28,488.10 करोड़ रुपये रहा. इन्फोसिस का बाजार पूंजीकरण 15,168.41 करोड़…
नई दिल्ली: कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण निवेशक धारणा प्रभावित होने के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से मई में अबतक 6,452 करोड़ रुपये निकाले हैं. डिपोजिटरी आंकड़े के मुताबिक, विदेशी निवेशकों ने 1 से 14 मई के बीच शेयर बाजारों से 6,427 करोड़ रुपये और 25 करोड़ रुपये बॉन्ड बाजार से निकाले. इस दौरान शुद्ध रूप से 6,452 करोड़ रुपये बाजार से निकाले गए. जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश अधिकारी वी के विजयकुमार ने कहा कि एफपीआई निकासी का कारण कोविड-महामारी की दूसरी लहर, इसकी रोकथाम के लिए विभिन्न राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन…
जीएसटी काउंसिल (GST Council) की अगली बैठक 28 मई को होगी। राज्य सरकारों के वित्त मंत्रियों के आग्रह पर कोविड से संबंधिक पॉलिसी पर चर्चा के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में GST Council की 43वीं बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। आपको बता दें कि GST Council की यब बैठक 7 महीने बाद हो रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बैठक की जानकारी दी। इससे पहले GST Council की बैठक अक्टूबर 2020 में हुई थी। 28 मई को होने वाली बैठक में कोरोना वायरस महामारी के कारण राज्यों हो…
रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स मामले में इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन ट्रिब्यूनल ने दिसंबर 2020 में ब्रिटेन की तेल कंपनी केयर्न एनर्जी के पक्ष में फैसला सुनाया था। मध्यस्थता अदालत ने इस मामले में भारत सरकार को केयर्न एनर्जी को 1.2 अरब डॉलर चुकाने की आदेश दिया था। अब भारत सरकार से 1.2 अरब डॉलर वसूलने के लिए केयर्न एनर्जी ने एयर इंडिया को अमेरिका की कोर्ट में घसीटा है। एयर इंडिया पर अमेरिकी कोर्ट में मुकदमा दर्ज कारने के पीछे केयर्न एनर्जी का मकसद भारत सरकार पर भुगतान के लिए दबाव बनाना है। रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स मामले में भारत सरकार ने केयर्न एनर्जी को 1.2…
बर्गर किंग और बारबेक्यू नेशन के बाद एक और क्विक चेन रेस्टोरेंट स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की तैयारी में है। प्राइमरी मार्केट से 1400 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारत में पिज्जा हट, KFC और कोस्टा कॉफी की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी कंपनी देवयानी इंटरनेशनल IPO लॉन्च करने जा रही है। देवयानी इंटरनेशनल ने IPO लॉन्च करने के लिए मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने Moneycontrol को बताया कि कंपनी 1400 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पब्लिक इश्यू लाएगी। आपको बता दें कि मनीकंट्रोल ने सबसे पहले…
निजी क्षेत्र का यस बैंक अपना 345 करोड़ रुपये का कर्ज वसूलने के लिए ई कॉमर्स कंपनी मैग्नम सॉल्यूशंस लिमिटेड की अचल संपत्तियों की नीलामी कर रहा है। यह नीलामी 15 मई को ऑनलाइन की जाएगी। अपने E-Auction नोटिस में यस बैंक ने कहा कि उसने मैग्नम सॉल्यूशंस लिमिटेड की फिजिकल प्रोपर्टीज का पोसेशन 29 अगस्त 2020 को ले लिया था। यस बैंक ने बताया कि मैग्नम सॉल्यूशंस लिमिटेड की अचल संपत्तियों की नीलामी सिक्योरिटाइजेशन एंड रीकंस्ट्रक्शन ऑफ फाइनेंशियल ऐसेट्स एंड इंफोर्समेंट ऑफ सिक्योरिटी इंटरेस्ट एक्ट के तहत होगा।
प्रमुख फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया ने ब्रिटैनिया इंडस्ट्रीज के पूर्व मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी गुंजन शाह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। शाह कंपनी में संदीप कटारिया की जगह लेंगे जिन्हें पिछले साल नवंबर में पदोन्नति देकर बाटा ब्रैंड्स का वैश्विक सीईओ नियुक्त किया गया था ।बाटा इंडिया ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि शाह जून 2021 में पद संभाल लेंगे ।वह गुरुग्राम से काम करेंगे । संदीप कटारिया ने कहा, “भारत वैश्विक नजरिए से हमेशा से हमारे लिए एक अहम बाजार रहा है ।गुंजन जैसा एक शानदार नेतृ्त्वकर्ता भारत में कंपनी के परिचालन का जिम्मा संभालेगा और…
नई दिल्ली: अप्रैल में खुदरा महंगाई दर यानी कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) में कुछ गिरावट दर्ज की गई है. आज 12 मई को केंद्र सरकार ने खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी किए. मिनिस्ट्री ऑफ स्टैटिस्टिक्स एंड प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल में फूड प्राइसेज में कमी के चलते खुदरा महंगाई दर (CPI) 4.29 फीसदी रही जबकि मार्च में यह 5.52 फीसदी थी. महंगाई दर से जुड़े आंकड़े कितने महत्वपूर्ण हैं, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) मौद्रिक नीतियों के निर्धारण में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) पर आधारित रिटेल इंफ्लेशन को…
नयी दिल्ली: सरकार ने देश में रसायन बैट्री के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए 18 हजार 100 करोड़ रूपये के उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल में उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना ‘राष्ट्रीय उन्नत रसायन बैट्री कार्यक्रम’ का अनुमोदन किया गया। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय ने इस योजना का प्रस्ताव रखा था। इस योजना के तहत 50 गीगावॉट ऑवर्स और पांच गीगावॉट ऑवर्स की ‘उपयुक्त’ एसीसी बैट्री की निर्माण क्षमता प्राप्त करने का लक्ष्य है। गीगावॉट ऑवर्स का अर्थ एक घंटे में एक अरब वॉट…
नयी दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत व्यापार और निवेश संरक्षण पर एक संतुलित, महत्वाकांक्षी, व्यापक और पारस्परिक रूप से लाभप्रद समझौते के लिए वार्ता शुरू करने के पक्ष में है। श्री गोयल ने विश्व आर्थिक मंच के वैश्विक व्यापार सत्र को ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) एक संतुलित समझौता नहीं था क्योंकि इससे भारत के किसानों, छोटे उद्योगों – एमएसएमई, डेयरी उद्योग को नुकसान होगा और इसलिए भारत के लिए आरसीईपी में शामिल नहीं होना एक समझदारी थी। उन्होंने कहा कि भारत, ब्रिटेन और यूरोपीय…
मुंबई: विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में चार दिन से जारी तेजी का सिलसिला आज थम गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 340.60 अंक यानी 0.69 प्रतिशत टूटकर 49,161.81 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 91.60 अंक यानी 0.61 फीसदी लुढ़ककर 14,850.75 अंक पर आ गया। बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों के साथ ही आईटी और टेक क्षेत्र की कंपनियों ने भी बाजार पर दबाव बनाया। तेल एवं गैस, बिजली और उर्जा समूहों में तेजी रही। दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों…
नई दिल्ली: क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विसेज ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर के पूर्वानुमान को करीब चार फीसदी घटाकर मंगलवार को 9.3 फीसदी कर दिया जबकि पहले उसने 13.7 फीसदी वृद्धि का अनुमान रखा था. मूडीज ने भारत की सॉवरेन रेटिंग को नकारात्मक परिदृश्य के साथ बीएए3 पर रखा है. उसका कहना है कि आर्थिक वृद्धि के रास्ते में अड़चनें, ऊंचा कर्ज और कमजोर वित्तीय प्रणाली का सॉवरेन रेटिंग पर असर पड़ता है. अमेरिकी रेटिंग एजेंसी ने फरवरी में 2021-22 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर के 13.7 फीसदी रहने का…
नई दिल्ली: जापान की ब्रोकरेज कंपनी नोमुरा ने कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते भारत की विकास दर के अनुमानों में भारी कटौती कर दी है. कंपनी ने 2021-22 के दौरान भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट का अनुमान घटाकर 10.8 फीसदी कर दिया है. इससे पहले नोमुरा ने मौजूदा कारोबारी साल के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था के 12.6 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद जाहिर की थी. कंपनी ने यह भी कहा है कि कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण हो रहे लॉकडाउन का भारतीय अर्थव्यवस्था की रिकवरी पर काफी बुरा असर पड़ रहा है. नोमुरा के मुताबिक फिलहाल…
