Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»HDFC Ltd का Q4 मुनाफा 42% बढ़कर 3180 करोड़
    फीचर न्यूज

    HDFC Ltd का Q4 मुनाफा 42% बढ़कर 3180 करोड़

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    HDFC Ltd का Q4 मुनाफा 42% बढ़कर 3180 करोड़
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: लीडिंग हाउसिंग फाइनेंस कंपनी HDFC लिमिटेड ने मार्च तिमाही के लिए उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं. वित्त वर्ष 2021 की मार्च तिमाही में HDFC लिमिटेड का मुनाफा सालाना आधार पर 42 फीसदी बढ़ गया है. इस दौरान कंपनी को 3180 करोड़ का मुनाफा हुआ. जबकि एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 2232.5 करोड़ रुपये रहा था. तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 8.6 फीसदी बढ़ा है. वित्त वर्ष 2021 की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 2925.8 करोड़ का मुनाफा हुआ था. वित्त वर्ष 2021 के लिए कंपनी ने 23 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का भी एलान किया है.

    HDFC बोर्ड ने मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर केकी एम मिस्त्री के फिर अप्वॉइंट किए जाने को मंजूरी दे दी है. वह 7 मई 2021 से 3 साल तक कंपनी के एमडी रहेंगे. मार्च तिमाही में कंपनी का प्राफिट बिफोर टैक्स (PBT) सालाना आधार पर 45.73 फीसदी बढ़कर 3923.94 करोड़ हो गया है, जो एक साल पहले की समान तिमाही में 2692.44 करोड़ रुपये रहा था. वहीं पूरे फाइनेंशियल ईयर में कंपनी का PBT 14,815 करोड़ और PAT 12027 करोड़ रुपये रहा है.

    मार्च तिमाही में HDFC लिमिटेड का रेवेन्यू 2 फीसदी घटा है. इस दौरान कंपनी को 11,697.1 करोड़ का रेवेन्यू हासिल हुआ है. जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 11,975.72 करोड़ रुपये रहा था.

    मार्च तिमाही में सालाना आधार पर HDFC लिमिटेड का नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) 14 फीसदी बढ़ गया है. इस दौरान कंपनी का NII 4065 करोड़ रुपये रहा है. जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 3564 करोड़ रुपये था. तिमाही आधार पर इसमें 0.1 फीसदी की कमी आई है. दिसंबर तिमाही में NII 4068 करोड़ रुपये रहा था. नेट इंटरेस्ट मार्जिन इस साल के अंत तक 3.5 फीसदी पहुंच गया.

    HDFC
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स 257 अंक बढ़कर बंद
    Next Article लॉकडाउन और कर्फ्यू से व्यापारियों को 8 लाख करोड़ रु के कारोबार का नुकसान
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.