नई दिल्ली: दूरसंचार विभाग ने देश में 5जी ट्रायल्स के लिए टेलीकॉम ऑपरेटर्स को स्पेक्ट्रम आवंटित कर दिए हैं. सूत्रों के हवाले से यह जानकारी प्राप्त हुई है. इंडस्ट्री सोर्सेज के मुताबिक ये ट्रायल्स दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बंगलूरु, गुजरात और हैदराबाद समेत अन्य स्थानों पर होंगे.
एक टेलीकॉम कंपनी के ऑफिशियल ने जानकारी दी कि कई स्थानों पर टेलीकॉम ऑपरेटर्स को 700 मेगाहर्ट्ज बैंड, 3.3-3.6 गीगाहर्ट्ज बैंड और 24.25-28.5 गीगाहर्ट्ज बैंड में स्पेक्ट्रम आवंटित किए गए हैं. दूरसंचार विभाग के मुताबिक 5जी तकनीक डाउनलोड स्पीड के मामले में लगभग 10 गुना बेहतर होने की उम्मीद है. इसके अलावा स्पेक्ट्रम एफिशिएंसी तीन गुना तक बेहतर होने की उम्मीद है.

