Close Menu
    What's Hot

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»2025 तक तक बिकने वाले 10% स्कूटर्स होंगे इलेक्ट्रिक: ICRA
    ऑटोमोबाइल

    2025 तक तक बिकने वाले 10% स्कूटर्स होंगे इलेक्ट्रिक: ICRA

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 26, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    FY22 में 12-14% की दर से बढ़ सकती है दोपहिया वाहनों की बिक्री
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रति लोगों का रूझान तेजी से बढ़ रहा है. रेटिंग्स एजेंसी ICRA के मुताबिक वर्ष 2025 तक देश में बिकने वाली नई दोपहिया गाड़ियों में 8-10 फीसदी इलेक्ट्रिक होंगी. इसके अलावा तीन पहिया गाड़ियों में करीब 30 फीसदी इलेक्ट्रिक होंगी. इक्रा के मुताबिक इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कम ऑपरेटिंग कॉस्ट और आकर्षक सब्सिडी के चलते इनके प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा है. हालांकि इक्रा के मुताबिक कार और ट्रकों के मामले में अभी भी कुछ समय तक इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी अधिक नहीं रहेगी. वैश्विक तौर पर पिछले साल नई कार बिक्री में 4.4 फीसदी इलेक्ट्रिक थीं जो इस साल बढ़कर 5 फीसदी के लेवल को पार कर जाएगा.

    इलेक्ट्रिक दोपहिया और तीनपहिया गाड़ियों की निर्भरता कॉमर्शियल चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर कम है और इसमें बैट्री डिस्चार्ज होने पर इसमें बैट्री स्वैपिंग की जा सकती है. इसके अलावा इनकी ऑपरेटिंग कॉस्ट भी कम है. तीन पहिया गाड़ियों की बात करें तो ऑपरेटिंग के मामले में सीएनजी से सस्ती इलेक्ट्रिक पड़ेगी. ऐसे में इनकी बिक्री में तेजी आ रही है. इस प्रकार भारत दोपहिया और तीन पहिया सेग्मेंट में e2W (इलेक्ट्रिक दोपहिया) और e3W (इलेक्ट्रिक तीन पहिया) मैनुफैक्चरिंग के मामले में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बन सकता है. अगले चार वर्षों में इनकी बिक्री में उछाल आने वाला है तो इसे लेकर इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत कर भारत वैश्विक स्तर पर अग्रणी हो सकता है.

    इक्रा के मुताबिक भारत e2W और e3W के मामले में वैश्विक स्तर पर अग्रणी बन सकता है लेकिन कार सेग्मेंट में पिछड़ सकता है. पिछले साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते गाड़ियों की बिक्री प्रभावित हुई थी लेकिन इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री 2019 के मुकाबले 40 फीसदी की दर से बढ़ी थी. इक्रा के वाइस प्रेसिडेंट और ग्रुप हे़ड (कॉरपोरेट सेक्टर रेटिंग्स) शमशेर देवन के मुताबिक केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा ईवी को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक फैसले लिए गए, हालांकि अफोर्डेबिलिटी और रेंज से जुड़ी चुनौतियां बनी हुई है. इसके चलते मीडियम टर्म में कार और ट्रक सेग्मेंट में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री बहुत अधिक नहीं होने की संभावना है. इसके अलावा स्थानीय स्तर पर कोई सप्लायर इकोसिस्टम ने होने और आयात पर अधिक निर्भरता के चलते स्थिति अधिक कठोर हुई है. हालांकि इसके बावजूद कम ऑपरेटिंग कॉस्ट औऱ आकर्षक सब्सिडी सपोर्ट के चलते स्कूटर्स, तीन पहिया और छोटे कॉमर्शियल गाड़ियों की बिक्री बढ़ी है.

    ICRA
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleसेंसेक्स में 380 अंकों की तेजी
    Next Article निफ़्टी ने छुआ नया शिखर
    Finance Khabar

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026
    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.