मुंबई: फाइनेंशियल शेयरों और रिलायंस जैसे हैवीवेट शेयरों में गिरावट के चलते सेंसेक्स 52 हजार के नीचे लुढ़ककर बंद हुआ. कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स और निफ्टी 50 गिरावट के साथ बंद हुए. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52,401.41 प्वाइंट पर खुला था और 52,446.92 प्वाइंट तक पहुंचा था. हालांकि यह तेजी संभाल नही सका और सेंसेक्स में कारोबार बंद होने पर यह 0.64 फीसदी यानी 333.93 प्वाइंट की गिरावट के साथ 51,941.64 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज महज 8 स्टॉक्स ही बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 22 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सेंसेक्स पर आज सभी बैंकिंग शेयरों में गिरावट रही.
निफ्टी 50 की बात करें तो यह 0.67 फीसदी यानी 104.75 प्वाइंट की गिरावट के साथ 15,635.35 पर बंद हुआ. निफ्टी पर पॉवरग्रिड, एसबीआई लाइफ और टाइटन समेत 11 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 39 स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. सेक्टरल इंडिसेज की बात करें तो निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी मेटल, निफ्टी रियल्टी और निफ्टी फॉर्मा गिरावट के साथ बंद हुए.
बीएसई सेंसेक्स पर आज के कारोबारी दिन में सबसे अधिक खरीदारी पॉवरग्रिड के शेयरों में दिखी. पॉवरग्रिड 3.85 फीसदी की तेजी के साथ 243 रुपये के भाव पर बंद हुआ. पॉवरग्रिड के बाद सेंसेक्स पर एनटीपीसी और टाइटन में सबसे अधिक खरीदारी रही. एनटीपीसी 1.72 फीसदी की तेजी के साथ 118.15 रुपये और टाइटन 0.98 फीसदी की तेजी के साथ 1729.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ.
सेंसेक्स पर आज सबसे अधिक बिकवाली एलटी और रिलायंस के शेयरों में रही. एलटी 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 1518.70 रुपये और रिलायंस 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 2174.75 रुपये के भाव पर बंद हुआ. इसके बाद इसके बाद बजाज फिनजर्व 1.46 फीसदी की गिरावट के साथ 11,560 रुपये के भाव पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर सभी फाइनेंशियल शेयरों में आज गिरावट रही.

