Author: News Desk
डिपॉजिटरी डेटा से मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में बढ़ती बॉन्ड यील्ड और घरेलू और वैश्विक मोर्चे पर ब्याज दरों को लेकर अनिश्चितता के बीच विदेशी निवेशकों (FPI) ने इस महीने अब तक बांड बाजार में 16,560 करोड़ रुपये का निवेश किया है।वहीँ भारतीय शेयर बाजारों से 3,776 करोड़ रुपये निकाले हैं. विदेशी निवेशक डेट मार्केट को लेकर उत्साहित हैं, उन्होंने इससे पहले जनवरी में बॉन्ड बाजार में शुद्ध रूप से 19,836 करोड़ रुपये डाले थे. FPI ने दिसंबर में 18,302 करोड़ रुपये, नवंबर में 14,860 करोड़ रुपये और अक्टूबर में 6,381 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया। डिपॉजिटरी डेटा…
देश में बेहतर बिक्री से रियल एस्टेट कंपनियों के नकदी प्रवाह में सुधार हुआ है। जानकारी के मुताबिक देश के सात प्रमुख शहरों में मकानों का निर्माण पिछले साल आठ फीसदी बढ़कर 4.35 लाख यूनिट हो गया है. आंकड़ों के मुताबिक, 2023 में 4,35,045 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जबकि 2022 में 4.02 लाख घरों का निर्माण हुआ। मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में पिछले साल 13 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1,43,500 घरों का निर्माण पूरा हुआ जबकि 2022 में यह आंकड़ा 1,26,720 यूनिट था। पिछले साल एनसीआर में 1,14,280 घरों का निर्माण पूरा हुआ, जो 32 प्रतिशत की वृद्धि है,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI दक्षता और पारदर्शिता में सुधार के लिए इलेक्ट्रॉनिक टोल संग्रह प्रणाली को अपग्रेड कर रहा है। एनएचएआई ने 29 फरवरी, 2024 के बाद केवाईसी पूरा नहीं करने वाले फास्टैग को बंद करने का फैसला किया है। जिन लोगों ने अभी तक अपने FASTags के लिए KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो आप कुछ आसान चरणों का पालन करके FASTag KYC प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं. अगर आपको ऑनलाइन प्रक्रिया कठिन लग रही है तो आप इसे ऑफलाइन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है, बस…
सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से छह के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 71,414.03 करोड़ रुपये की गिरावट आई। भारतीय जीवन बीमा निगम को सर्वाधिक नुकसान हुआ। शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में एलआईसी के अलावा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयरटेल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीँ भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। इन कंपनियों का मूल्यांकन सामूहिक रूप से 62,038.86 करोड़ रुपये बढ़ गया। पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 831.15 अंक या 1.16 फीसदी चढ़ा. समीक्षाधीन…
चढ़ते हुए भारतीय शेयर बाजार में अचानक गिरावट की बाते क्यों होने लगी हैं। निवेशक तो भारतीय शेयर बाजार से काफी खुश हैं , उन्हें भविष्य भी अच्छा लग रहा है, राजनीतिक स्थिरता भी लग रही है. फिर ऐसी बाते क्यों की जाने लगी हैं और वो भी बड़े फण्ड हॉउसों के द्वारा। दरअसल इसलिए उठ रही हैं क्योंकि देखा जा रहा है कि नए हाई बनाते भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशक प्रॉफिट बुकिंग करने में जुटे हुए हैं। हालाँकि इसमें कुछ अनहोनी जैसी बात नहीं है, ये शेयर बाजार का एक उसूल है कि चढ़ते बाजार में मुनाफा…
अब कन्फर्म ट्रैन टिकट मिलने पर ही रेल यात्रियों के खाते से पैसे कटेंगे, वहीं टिकट कैंसिल करने पर तुरंत पैसा रिफंड कर दिया जाएगा. आईआरसीटीसी ने ई-टिकट बुकिंग के लिए यह नया सिस्टम शुरू किया है. यह विकल्प केवल आईआरसीटीसी द्वारा आई-पे भुगतान गेटवे में सक्षम है और इसे ‘ऑटो पे’ कहा जाता है। आईआरसीटीसी के आईपे पेमेंट गेटवे का ‘ऑटो पे’ फीचर यूपीआई, क्रेडिट कार्ड और यहां तक कि डेबिट कार्ड से जुड़ना आसान बनाता है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक, रेलवे यात्री के बैंक खाते से पैसे तभी कटेंगे, जब सिस्टम रेलवे टिकट के लिए पीएनआर जेनरेट…
हिम्स मेरठ में आयुर्वेद व प्राकृतिक उपचार से गुर्दा फेल, लिवर फेल, कैंसर व हृदय रोगों का इलाज होता है: आचार्य मनीष दर्जी का पेशा सेहत के लिहाज से सबसे अच्छा – नया अध्ययन, लैट यौर सेकेंड हार्ट हैल्प – डॉ. बीआरसी की नई किताब का विमोचन मेरठ : आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा से किडनी फेल, लीवर फेल, कैंसर और हृदय रोगों का सफल इलाज संभव है। आचार्य मनीष और डॉ. बिस्वरूप रॉय चौधरी (बीआरसी) ने आज हिम्स मेरठ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में यह बात कही। डॉ. बीआरसी ने अपनी नई किताब ‘लैट यौर सेकेंड हार्ट हैल्प’ के…
शेयर बाजार में निवेशकों को स्मॉल-मिडकैप शेयरों ने पिछले साल बंपर कमाई दी है. इससे स्मॉल-मिडकैप शेयरों में छोटे निवेशकों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है, मगर साथ ही खतरा भी बढ़ गया है क्योंकि बड़ी तेजी के कारण स्मॉल-मिडकैप शेयरों में ज्यादातर शेयर ओवरवैल्यूड हो गए हैं और अब इसमें किसी भी वक्त बड़ी गिरावट आ सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक ओवरवैल्यूएशन की सीमा स्मॉलकैप में सबसे ज्यादा है, जबकि मिडकैप इंडेक्स पूर्ण आधार पर सबसे ज्यादा ओवरवैल्यूड है। शेयर बाजार के इतिहास को अगर देखें तो पाएंगे कि जब भी स्मॉल कैप और मिड कैप शेयरों का…
ज़ेरोधा म्यूचुअल फंड ने शुक्रवार को ज़ेरोधा गोल्ड ईटीएफ लॉन्च करने की घोषणा की। यह स्कीम एक ओपन-एंडेड, आसान और कम लागत वाला एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) है, जो सोने में निवेश के इच्छुक निवेशकों के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस स्कीम का न्यू फंड ऑफर (NFO) सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख 21 फरवरी है। NFO के तहत जारी की गई units allotment की तारीख के बाद 5 व्यावसायिक दिनों के भीतर निरंतर बिक्री और पुनः खरीद के लिए फिर से खोली जाएंगी। इस फंड के 1 मार्च,…
मुजफ्फरनगर, 16 फरवरी, 2024: अग्रणी कृषि-रसायन कंपनी धानुका एग्रीटेक लिमिटेड ने एक नया खरपतवारनाशक ‘टाईज़ोम’ लांच किया है, जो गन्ने की खेती को नुकसान पहुंचाने वाले सभी प्रकार के खरपतवारों को नियंत्रित करने के साथ-साथ अधिकतम उपज लेने में किसानों की सहायता करेगा। कंपनी ने 10 मोबाइल ऑडियो-विजुअल वैन भी लांच की, जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में किसानों को गन्ने की खेती के लिए सर्वश्रेष्ठ कृषि-रसायन के उपयोग के विषय पर जागरूकता फैलाने का काम करेंगी। टाईज़ोम को लांच करते हुए धानुका एग्रीटेक लिमिटेड के संयुक्त प्रबंध निदेशक (जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर) श्री राहुल धानुका ने कहा, “टाईज़ोम हमारे…
किसी भी व्यक्ति को आज के समय में लोन की ज़रुरत पड़ सकती है। पर्सनल लोन के समय क्रेडिट स्कोर का बड़ा महत्त्व होता है इसलिए अगर आपका क्रेडिट स्कोर 750 से ज्यादा है तो कोई भी बैंक आपको आसानी से लोन दे देगा। क्रेडिट स्कोर खराब होने पर बैंक द्वारा आपके लोन आवेदन को खारिज भी किया जा सकता है। इसलिए कोशिश कीजिये कि आपका क्रेडिट स्कोर 750 के पार रहे. इस लक्ष्य को आप आसानी से हासिल कर सकते हैं अगर आप कुछ बातों पर ध्यान दें तो? अगर आप अपने मासिक क्रेडिट कार्ड बिल और ईएमआई का…
हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में भी घरेलू शेयर बाजार भारी उछाल के साथ बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स 376.26 अंक उछलकर 72426.64 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी भी सत्र के अंत में 129.95 अंक की बढ़त के साथ 22,040.70 के स्तर पर बंद हुआ. कारोबारी सत्र के दौरान ऑटो, आईटी और फार्मा सेक्टर के शेयरों ने शानदार कारोबार किया. निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वालों में विप्रो, एमएंडएम, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, अदानी पोर्ट्स और मारुति सुजुकी शामिल हैं, जबकि सबसे ज्यादा नुकसान में पावर…
भारतीय शेयर बाजार पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस अच्छे प्रदर्शन में मिड कैप शेयर लगातार अपनी भूमिका निभा रहे हैं, यही वजह है कि मिड कैप शेयरों में तेजी के कारण कुछ मिड कैप म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। आइए जानते हैं इन फंड्स के बारे में. एचडीएफसी मिडकैप अपॉर्चुनिटीज फंड की शुद्ध संपत्ति 56,032.99 करोड़ रुपये है। निवेशकों को इस फंड से 3 महीने में 20.45 फीसदी, 6 महीने में 23.2 फीसदी, एक साल में 52.14 फीसदी, 3 साल में 33.51 फीसदी और 5 साल में 24.78 फीसदी का…
भारतीय भुगतान सिस्टम यूपीआई अब पड़ोसी देश नेपाल में भी काम करेगा। इसे लेकर गुरुवार को दोनों देशों के केंद्रीय बैंकों ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके बाद भारत का यूनिफाइड पेमेंट सिस्टम (UPI) और नेपाल का नेशनल पेमेंट इंटरफेस (NPI) एक साथ काम करेंगे। यूपीआई और एनपीआई के लिंक होने से अब आसानी से सीमा पार पैसा भेजा जा सकता है। इससे फंड भी जल्दी ट्रांसफर हो जाएगा और लागत भी पहले से कम होगी. RBI की ओर से जारी बयान में कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक और नेपाल राष्ट्र बैंक ने वित्तीय कनेक्टिविटी को बढ़ाते…
दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में साल 2023 में लोगों ने बड़ी संख्या में फ्लैट खरीदे हैं। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 87,818 करोड़ रुपये के फ्लैट बिके। फ्लैट्स की सबसे ज्यादा बिक्री गुरुग्राम में हुई जिसकी हिस्सेदारी अकेले 63 फीसदी रही. रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल दिल्ली-एनसीआर में बिक्री किये गए फ्लैटों की औसत कीमत 1.86 करोड़ रुपये से बढ़कर साल 2022 में 2.29 करोड़ रुपये हो गई. फ्लैट्स कि कीमतें तो बढ़ीं लेकिन फ्लैटों का औसत साइज और बेचे गए घरों की संख्या जो 38,407 के करीब है, कमोबेश स्थिर रही। रिपोर्ट में कहा गया…
सोने की कीमतों में आज भी गिरावट दर्ज हुई. IBJA (इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन) के मुताबिक 24 कैरेट सोने का रेट 61,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले सोने की कीमत 61,590 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं चांदी की कीमत भी 69,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक 22 कैरेट सोने का दाम 59,980 रुपये , 20 कैरेट का रेट 54,690 रुपये , 18 कैरेट सोने का दाम 49,780 रुपये और 14 कैरेट का रेट 39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीँ…
गुरुवार को थोड़ा उतार चढाव के बाद घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, हालाँकि बाजार दिन की शुरुआत से ही तेज़ी में रहा। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स 227.55 अंक उछलकर 72,050.38 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 70.7 अंक की बढ़त के साथ 21,910.75 के स्तर पर बंद हुआ। सत्र के दौरान मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त रही। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी एक-एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई आज कारोबार के दौरान करीब 2172 शेयरों में तेजी और 1200 शेयरों में गिरावट रही जबकि 72 शेयरों में…
बीमा नियामक IRDAI ने बुधवार को पॉलिसियों की वापसी के लिए ‘फ्री लुक’ अवधि को 15 दिन से बढ़ाकर 30 दिन करने और जीवन बीमा पॉलिसियों के लिए नामांकन अनिवार्य करने का प्रस्ताव दिया। इसका मतलब आने वाले दिनों में बीमा पॉलिसी खरीदने वालों को पॉलिसी वापस करने के लिए ज्यादा समय मिल सकता है। खबर के मुताबिक वर्तमान में अगर कोई पालिसी होल्डर पॉलिसी के नियमों और शर्तों से संतुष्ट नहीं है तो वह पॉलिसी दस्तावेज प्राप्त होने की तारीख से 15 दिनों की ‘फ्री लुक’ अवधि के भीतर इसे वापस ले सकता है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक पॉलिसी के मामले…
गुरुवार के कारोबारी सत्र में बीएसई का सेंसेक्स करीब 169.70 अंक की मजबूती के साथ 71992.53 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 50.30 अंक की मजबूती के साथ 21890.30 अंक के स्तर पर खुला। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 116 और निफ़्टी 45 अंकों की बढ़त पर नज़र आ रहा है. आज करीब 2,078 कम्पनियाँ बढ़त और 524 गिरावट के साथ खुलीं। आज 127 शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं और 13 शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। 124 शेयर में आज सुबह से ही अपर सर्किट…
टाटा मोटर्स की पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon के नए एडिशन को भी ग्लोबल NCAP द्वारा क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग दी गई है। इस कार को बड़ों के लिए 5 स्टार रेटिंग के साथ-साथ बच्चों के लिए भी 5 स्टार रेटिंग मिली है। बता दें कि Tata Nexon को साल 2018 में ग्लोबल NCAP द्वारा वयस्कों के लिए 5 स्टार और बच्चों के लिए 3 स्टार रेटिंग दी गई थी। खबरों के मुताबिक क्रैश टेस्टिंग के वक्त 5-डोर एसयूवी का कुल वजन 1608 किलोग्राम था। ग्लोबल NCAP की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक यह रेटिंग कार में मौजूद 6…
