Author: News Desk

दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने शानदार तिमाही नतीजों की घोषणा की है। 31 दिसंबर को खत्म हुई तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी के शुद्ध मुनाफे में करीब 50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है, इस दौरान कंपनी की कुल आय में भी 20 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है. हीरो मोटोकॉर्प ने अक्टूबर से दिसंबर 2023 के दौरान 1,093 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 726 करोड़ रुपये था। इस हिसाब से कंपनी के शुद्ध मुनाफे में सालाना आधार पर 50 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी…

Read More

सेबी ने स्टॉक टिप्स देने वाले मार्केट एक्सपर्ट पर एकबार फिर बड़ा एक्शन लिया है। ये मार्केट एक्सपर्ट एक बिजनेस चैनल पर आकर स्टॉक टिप्स देते थे और निवेशकों को गुमराह करते थे। सेबी ने अपनी जांच में पाया कि ये मार्केट एक्सपर्ट एक बिजनेस न्यूज़ चैनल पर स्टॉक रिकमेंडेशन देने से पहले ही कुछ स्टॉक ब्रोकर फॉर्म को अपनी अनुशंसाओं के बारे में जानकारी साझा कर देते थे। ऐसे में वो फर्म पहले से ये शेयर ले लेते थे। जब ये रेकमेंड करते थे तो भाव चढ़ता था। उस समय वे बेच कर निकल लेते हैं। इस तरह ये…

Read More

आरबीआई गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) द्वारा की जा रही मनमानी पर कड़ी नजर रख रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने आज कहा कि छोटी राशि का कर्ज देने वाली NBFC ब्याज दरों पर नियामक द्वारा दी गई स्वतंत्रता का दुरुपयोग करती हैं और ऊंची ब्याज दरें वसूलती हैं। उन्होंने प्रत्यक्ष ऋण देने वाले प्लेटफार्मों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी कुछ व्यावसायिक गतिविधियाँ लाइसेंसिंग दिशानिर्देशों के अनुरूप नहीं हैं, और यह स्पष्ट किया कि इस तरह के उल्लंघन स्वीकार्य नहीं हैं। भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर एम राजेश्वर राव ने कहा…

Read More

RBI की मौद्रिक नीति में रेपो रेट में कोई बदलाव न होने से होम लोन, कार लोन समेत सभी तरह के लोन लेने वाले लोगों को निराशा हाथ लगी है. हालांकि RBI ने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि महंगाई कम हो रही है जिसका मतलब ये भी है कि आगामी मौद्रिक नीति में ब्याज दरों में कटौती होगी. एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय आने वाले महीनों में रेपो रेट में 50-75 बेसिस प्वाइंट की कटौती करेगा जिससे 18 महीने के भीतर दरें 5.75% हो जाएंगी। इससे होम लोन की EMI का बोझ कम हो जाएगा। जानकारों के…

Read More

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट कराने की सोच रहे हैं तो अब देर मत कीजिये क्योंकि RBI की नई नीति के आने के बाद इस बात की पूरी सम्भावना है कि बैंक FD पर ब्याज दरों में कमी करें. सरकार ने बाजार की उम्मीदों 5.3-5.4% की तुलना में 5.1% का कम राजकोषीय घाटे का आंकड़ा पेश किया है। इसके अलावा कहा गया है कि बाजार से कम उधार लेना चाहिए. महंगाई दर रिजर्व बैंक के लक्ष्य से भी नीचे आ गई है. इन सभी कारणों से रिजर्व बैंक के लिए रेपो रेट में कटौती का रास्ता साफ हो जाएगा. अप्रैल की…

Read More

आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती दौर में जहां पेटीएम के शेयर एक बार फिर टूट गए वहीं एलआईसी के शेयर आज फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। सेंसेक्स 164.57 अंक की गिरावट के साथ 71263.86 अंक के स्तर पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 41.70 अंक की बढ़त के साथ 21676.30 अंक के स्तर पर खुला। आज करीब 1,574 शेयर बढ़त के साथ और 791 गिरावट के साथ खुले जबकि 124 कंपनियों के शेयर के भाव बिना घटे या बढ़े खुले। इसके अलावा आज 167 शेयर 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर पर और 9…

Read More

आरबीआई ने MPC बैठक के एलानों के बाद पेटीएम के बारे में मौजूदा विवाद पर अपनी बात रखी और कहा कि paytm ने बार-बार अनुरोध के बावजूद नियामक दिशानिर्देशों का पालन नहीं किया जिसके चलते फिनटेक कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई. आरबीआई ने यह भी साफ किया कि सिस्टम लेवल पर चिंता की कोई बात नहीं है. केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने स्पष्ट किया कि पेटीएम के नियमों का अनुपालन न करने से सिस्टम को कोई खतरा नहीं है। मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद केंद्रीय बैंक मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में दास ने कहा,…

Read More

सोना खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर ये है कि पिछले कई दिनों से इस पीली धातु की कीमतों में जारी तेजी पर ब्रेक लग गया है। आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली. इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, गुरुवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 62,630 रुपये प्रति ग्राम हो गई है। पहले 24 कैरेट सोने का रेट 62,646 रुपये था. वहीं, चांदी की कीमत करीब 69,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है। IBJA की वेबसाइट के मुताबिक 22 कैरेट सोने का रेट 61,130 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का रेट…

Read More

पब्लिक सेक्टर के इंडसइंड बैंक की ओर से 2 करोड़ रुपये से कम फिक्स्ड डिपॉज़िट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। इसके बाद अब आम निवेशकों को FD पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.75 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा। वहीं सीनियर सिटीजन्स को इंडसइंड बैंक द्वारा 4 से लेकर 8.25 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। नई ब्याज दरें 6 फरवरी से प्रभावी हो गई है। बात दें कि इंडसइंड बैंक द्वारा 7 दिन से लेकर 10 वर्ष तक की FD ऑफर की जा रही है। इंडसइंड बैंक में सामान्य निवेशकों के लिए 7 दिन से…

Read More

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास द्वारा नई मौद्रिक नीति की घोषणा की गई है। केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला किया है और रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है. एमपीसी में 6 में से 5 सदस्यों ने रेपो रेट न बदलने के पक्ष में वोट किया है. यह छठी बार है जब आरबीआई की एमपीसी कमेटी की बैठक में रेपो रेट को यथावत रखा गया है. ब्याज दरों की समीक्षा के लिए आरबीआई एमपीसी की बैठक 6 फरवरी से 8 फरवरी तक हुई थी। इससे…

Read More

आरबीआई की नीति घोषणा से पहले शेयर बाजार में उत्साह था, लेकिन जैसे ही खबर आई कि रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, शेयर बाजार के दोनों सूचकांक तेजी से नीचे की ओर बढ़ गए। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 35 अंक और निफ्टी में 9 अंक की गिरावट देखी जा रही है. इससे पहले शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई थी. सेंसेक्स ने 72400 का आंकड़ा भी छुआ. आज के कारोबार में एफएमसीजी और रियल्टी सेक्टर पर दबाव दिख रहा है। हालांकि, निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, ऑटो, मेटल और फार्मा इंडेक्स हरे निशान में…

Read More

आइकॉनिक मोपेड लूना एक बार फिर अलग स्टाइल और तकनीक के साथ बाजार में आई है। एक समय की चल मेरी लूना अब इलेक्ट्रिक वर्जन में सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी। काइनेटिक ग्रीन ने इसे आज पूरे भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने सेगमेंट की मोपेड में बेहतरीन परफॉर्मेंस और फीचर्स पेश किए हैं। कंपनी ने लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ई लूना लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक लूना की अधिकतम सीमा 110 किमी है, जो इसे कम दूरी के लिए एक बढ़िया विकल्प बनाती है। इलेक्ट्रिक लूना तीन वेरिएंट में आएगी। इसका 110 किलोमीटर…

Read More

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स के आईपीओ को बुधवार को तीसरे और आखिरी दिन 59.66 गुना बोलियां मिलीं। आईपीओ में करीब 920 करोड़ रुपये के 3,47,61,903 शेयर पेश किये गये थे. एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आईपीओ के आखिरी दिन 2,07,38,23,392 शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों की श्रेणी को 30.35 गुना बोलियां प्राप्त हुईं। जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 52.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. इसके अलावा पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित श्रेणी को 75.14 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इस आईपीओ के तहत 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए और 320 करोड़ रुपये…

Read More

मोदी सरकार ने संसद में सरकार ने किया है कि प्लास्टिक नोट जारी करने को लेकर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया गया है. केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने यह जानकारी राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में दी. केंद्रीय मंत्री की ओर से लिखित जवाब में कहा गया कि नोटों की टिकाऊपन बढ़ाने और नकली नोटों को रोकने के लिए लगातार प्रयास किए जाते हैं। पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की धारा 25 के तहत प्लास्टिक नोट जारी करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। हालांकि, सरकार नोटों…

Read More

शेयर बाजार को HDFC बैंक और Paytm के बीच चल रही बातचीत की ख़बरें पसंद नहीं आईं और यही वजह रही कि दिनभर की अच्छी तेज़ी के बाद अंत में शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 34.09 अंक गिरकर 72,152.00 पर और निफ्टी 1.10 अंक बढ़कर 21,930.50 पर बंद हुआ है। लगभग 1932 शेयर बढ़त पर बंद हुए और1339 शेयर गिरे हैं वहीँ 60 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 1.3 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी बढ़ कर बंद हुआ है। निफ़्टी पर टॉप गेनर्स में स्टेट बैंक,…

Read More

बुरी खबरों के बाद पिछले दो दिनों से पेटीएम के लिए कुछ अच्छी खबरें आ रही हैं और इनका असर शेयर बाजार में इसके शेयर पर भी दिख रहा है। कल 3 फीसदी की तेजी के बाद बुधवार को शेयर बाजार में पेटीएम के शेयरों में 9 फीसदी की तेजी देखी गई. आपको बता दें कि आरबीआई द्वारा पेटीएम पेमेंट बैंक के ऑफर पर रोक लगाने के बाद कंपनी के शेयरों में करीब 42 फीसदी की गिरावट आई थी. बुधवार को शुरुआती कारोबार में पेटीएम के शेयरों में कई बड़े कारोबार देखने को मिले। इस दौरान करीब 21 लाख शेयरों…

Read More

भारतीय रिजर्व बैंक ने जय प्रकाश नारायण नागरी सहकारी बैंक बासमतनगर, महाराष्ट्र के लाइसेंस को रद्द कर दिया है। बैंक की मौजूदा वित्तीय हालत को देखते हुए मंगलवार को केंद्रीय बैंक ने इसका लाइसेंस रद्द कर दिया. रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के मुताबिक, मौजूदा हालात में यह कोओपरेटिव बैंक अपने डेपोसिटर्स को पूरा भुगतान करने में असमर्थ होगा। लाइसेंस रद्द होने के बाद जय प्रकाश नारायण नागरी सहकारी बैंक को ‘बैंकिंग’ कारोबार से प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसमें फौरी तौर से जमा को स्वीकारना और जमा का पुनर्भुगतान भी शामिल है। केंद्रीय बैंक ने अपने बयान में कहा कि…

Read More

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत, कोई व्यक्ति मासिक चाय की लागत से भी कम कीमत पर एक वर्ष के लिए बीमा कवरेज प्राप्त कर सकता है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को बहुत कम लागत पर जीवन बीमा कवरेज प्रदान करना है। PMJJBY एक जीवन बीमा योजना है। सरकार ने गरीबों और कमजोर वर्गों को बीमा जैसे लाभ प्रदान करने के लिए एक सस्ती प्रीमियम योजना – प्रधान मंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) शुरू की है। 40 रुपये से कम मासिक खर्च पर इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। PMJJBY का प्रीमियम सालाना मई…

Read More

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को अच्छी तेजी देखने को मिली है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 454.67 अंकों की बढ़त के साथ 72,186.09 पर बंद हुआ। वहीँ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 157 अंकों की बढ़त के साथ 21,929 पर बंद हुआ। बाजार बंद होने के समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर थे। वहीँ निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 36 शेयर हरे निशान पर और 14 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। निफ्टी पैक शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी बीपीसीएल में 6.22 फीसदी,…

Read More

एक्सिस बैंक की ओर से सावधि जमा यानि फिक्स्ड डिपाजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया गया है। इस इज़ाफ़े के बाद 2 करोड़ से कम की FD पर सामान्य निवेशकों को 7.20 प्रतिशत और सीनियर सिटीजन्स को 7.85 प्रतिशत का अधिकतम ब्याज मिलेगा। एक्सिस बैंक की ये नई ब्याज दरें 5 फरवरी, 2024 से लागू हो गई हैं। एक्सिस बैंक की ओर जारी बयान में कहा गया है कि 17 महीने से लेकर 18 महीने से कम की फिक्स्ड डिपाजिट की ब्याज दर में 10 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद आम निवेशकों को इस FD…

Read More