Close Menu
    What's Hot

    Casino Tower Rush jeu d’adresse et de stratégie pour jouer en ligne

    April 27, 2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला ने इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन, आगरा के साथ मिलकर एडवांस रोबोटिक-एसिस्टेड सर्जरी इन यूरोलॉजी एवं सीटीवीएस पर किया मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन

    April 27, 2026

    Casino Tower Rush Fast Action Casino Game Exciting Gameplay and Quick Wins

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»Paytm की परेशानियों का सफर जारी, अब इस बात की जांच
    फीचर न्यूज

    Paytm की परेशानियों का सफर जारी, अब इस बात की जांच

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2024Updated:February 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    paytm
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकार ने पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड (PPSL) में चीन से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की जांच शुरू कर दी है। PPSL ने नवंबर 2020 में भुगतान एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक के पास लाइसेंस के लिए आवेदन किया था। केंद्रीय बैंक ने हालांकि नवंबर 2022 में PPSL के आवेदन को खारिज कर दिया और कंपनी को इसे फिर से जमा करने के लिए कहा ताकि FDI नियमों के तहत प्रेस नोट तीन का अनुपालन किया जा सके।

    Paytm की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड में चीनी फर्म Ant ग्रुप कंपनी का निवेश है। इसके बाद कंपनी ने FDI गाइडलाइन्स के तहत निर्धारित प्रेस नोट तीन का अनुपालन करने के लिए वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड से कंपनी में पिछले निवेश के लिए भारत सरकार के साथ 14 दिसंबर, 2022 को आवश्यक आवेदन दायर किया। जानकारी के मुताबिक एक inter-ministerial committee पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड में चीन से निवेश की जांच कर रही है. इस जांच के बाद ही एफडीआई मुद्दे पर निर्णय लिया जाएगा।

    सरकार ने प्रेस नोट तीन के तहत भारत के साथ भूमि सीमा साझा करने वाले देशों से किसी भी क्षेत्र में बहरी इन्वेस्टमेंट से पहले उसकी मंजूरी लेना ज़रूरी कर दिया था। इस कदम का मकसद कोरोना महामारी के बाद घरेलू कंपनियों के opportunistic acquisition को रोकना था। पेटीएम के प्रवक्ता के मुताबिक पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड ने ऑनलाइन व्यापारियों के लिए एक ऑनलाइन भुगतान एग्रीगेटर का आवेदन किया था। नियामक ने बाद में पेटीएम पेमेंट्स सर्विसेज लिमिटेड को पिछले निवेश के लिए आवश्यक मंजूरी लेने और आवेदन को फिर से जमा करने को कहा था। प्रवक्ता ने कहा कि भुगतान एग्रीगेटर लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले हर व्यक्ति को FDI मंजूरी लेनी होती है. प्रवक्ता ने कहा कि पीपीएसएल ने प्रासंगिक दिशानिर्देशों का पालन किया और निर्धारित समय के भीतर सभी जरूरी दस्तावेज नियामक को सौंप दिए।

    FDI Paytm PPSL
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleलार्जकैप म्यूचुअल फंड में बढ़ी निवेशकों की दिलचस्पी
    Next Article इस प्राइवेट बैंक ने FD पर बढ़ाया ब्याज
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Three Most typical Issues With Kukimuki
    April 21, 2026
    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला और इंडियन मेडिकल एसोसएिशन, बिहार ने रोबोट की सहायता से की जाने वाली उन्नत सीटीवीएस तथा कैंसर सर्जरी पर केंद्रित मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन किया
    April 18, 2026
    Three Secret Belongings you Didn’t Learn about Kuki Muki
    April 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.