Author: News Desk
भारत को अलविदा कहने वाली दुनिया की नामी कार कंपनी Ford एकबार फिर वापसी की तैयारी कर रही है. अमेरिका की ये दिग्गज कार कंपनी इस बार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर प्लान कर रही है। मीडिया में चल रही ख़बरों के मुताबिक Ford कंपनी चेन्नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज को यूज करने की प्लानिंग कर रही है। बता दें कि फोर्ड ने साल 2021 में भारत से बाहर निकलने का फैसला किया था। वहीँ एक और रिपोर्ट के अनुसार फोर्ड ने किया सेल्टोस, हुंडई क्रेटा और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसे पॉपुलर मॉडल्स को टक्कर देने के लिए एक आधुनिक मिडसाइज एसयूवी…
एनसीएलटी ने रिलायंस कैपिटल का कंट्रोल अपने हाथ लेने के लिए हिंदुजा समूह की कंपनी इंडसइंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स द्वारा प्रस्तुत 9,650 करोड़ रुपये की समाधान योजना को मंजूरी दे दी। इसमें कर्जदाताओं को बकाया का 63 फीसदी का नुकसान उठाना होगा. IIHL ने कर्ज के बोझ से दबी रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए दिवाला प्रक्रिया के तहत नीलामी के दूसरे दौर में यह बोली लगाई थी। एनसीएलटी द्वारा अनुमोदित ऋण समाधान योजना में कंपनी के ऋणदाताओं को 63 प्रतिशत का भारी नुकसान यानी ‘हेयरकट’ उठाना पड़ेगा। कंपनी के खिलाफ किए गए कुल 38,526.42 करोड़ रुपये के दावों में से…
म्यूचुअल फंड निवेश में अगर आप नए हैं तो आपको निवेश से पहले इसे अच्छी तरह समझने की जरूरत है। किसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू करें। सेवानिवृत्ति, बच्चे की शिक्षा, गृह ऋण मार्जिन, अंतर्राष्ट्रीय अवकाश आदि जैसे लक्ष्य लिखें और प्रत्येक लक्ष्य के लिए आवश्यक राशि का अनुमान लगाएं। यहीं से म्यूचुअल फंड निवेश के लिए आपकी योजना शुरू होती है। इसके बाद अगला महत्वपूर्ण कदम है म्यूचुअल फंड का प्रकार। लंबी अवधि के लक्ष्यों के लिए इक्विटी फंड, मध्यम अवधि के लक्ष्यों के लिए डेट फंड और छोटी अवधि के लक्ष्यों के लिए…
गिरावट के साथ शुरू हुआ भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 305 अंक की बढ़त लेकर 73,095 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 76.30 अंक बढ़कर 22,198 पर बंद हुआ। निफ्टी पैक के शेयरों में मंगलवार को सबसे ज़्यादा तेजी TATA, TCS, PowerGrid, IndusInd Bank और सनफार्मा में दर्ज हुई। वहीं सबसे अधिक गिरावट Hero Motors, Bajaj Finance, SBI, Bajaj Finserv और डिविस लैब के शेयर में दर्ज हुई। सेंसेक्स के शेयरों में सबसे ज़्यादा आज जिन शेयरों में हलचल रही उनमें एचडीएफसी बैंक,…
चीन की दिग्गज टेक कंपनी Xiaomi ने बार्सिलोना में आयोजित मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2024 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक वाहन SU7 सेडान पेश की है। Xiaomi ने दिसंबर में चीन में अपना इलेक्ट्रिक वाहन पेश किया था। अब कंपनी ने MWC के जरिए अपनी इस कार को दुनिया भर के ग्राहकों के सामने पेश किया है। शो फ्लोर पर एक्वा ब्लू एसयू7 काफी आकर्षक लग रही थी। आक्रामक हेडलाइट्स और एलईडी मैकलेरन 750S जैसी सुपरकारों से प्रेरित लगती हैं। पीछे का हिस्सा एलईडी स्ट्रिप से जुड़े स्लिम रैपअराउंड टेललाइट्स के साथ सेडान को एक हाई-टेक लुक देता है। उच्च ट्रिम स्तरों…
निजी क्षेत्र के बैंक आरबीएल ने हाल ही में 2 करोड़ रुपये से कम की सावधि जमा पर ब्याज दरें बढ़ा दी हैं। अब आरबीएल बैंक 18 से 24 महीने की एफडी पर सामान्य निवेशकों को 8.10 फीसदी, वरिष्ठ नागरिकों को 8.60 फीसदी और अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) को 8.85 फीसदी ब्याज दे रहा है. आरबीएल बैंक 7 दिन से 10 साल की एफडी पर निवेशकों को 3.50 फीसदी से 8.10 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 4 फीसदी से लेकर 8.60 फीसदी तक ब्याज दिया जा रहा है. 7 दिन से 14…
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में आज सुस्ती से कारोबार शुरू हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों एक दायरे में कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स करीब 16 और निफ्टी 6 अंक ऊपर बना हुआ है। निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में हैं। ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में नजर आ रहे हैं। आज के टॉप गेनर्स में TCS, विप्रो, HCLTECH, इनफ़ोसिस, TECHM शामिल हैं . जबकि टॉप लूजर्स में एक्सिस बैंक, BHARTIARTL, पॉवरग्रिड, M&M और NTPC शामिल हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों…
मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स में 350 अंकों से ज्यादा की कमजोरी रही है वहीँ निफ्टी 22150 के नीचे बंद हुआ है. आज के कारोबार में अधिकांश सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली. निफ्टी पर ऑटो और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। वहीं बैंक, फाइनेंशियल, आईटी, मेटल, फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। क्लोजिंग पर सेंसेक्स में 353 अंकों की कमजोरी रही है और यह 72790 के स्तर पर बंद…
बचत के अभाव में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन यापन करना अक्सर मुश्किल हो जाता है। ऐसे में देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई रिवर्स मॉर्टगेज स्कीम चला रहा है, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के घर या अन्य संपत्तियों के बदले बैंक द्वारा हर महीने एक निश्चित भुगतान किया जाता है। इस योजना में बैंक यह मान लेता है कि दी गई रकम वापस नहीं की जाएगी. हालाँकि, इस योजना का लाभ उठाने वाले व्यक्ति को पुनर्भुगतान का विकल्प दिया जाता है। इस कारण यह योजना उन वरिष्ठ नागरिकों के लिए उत्तम मानी जाती है जिनके पास आय का कोई…
भारत में कार चलाने के लिए बीमा पॉलिसी ज़रूरी है। यही वजह है कि हर कार मालिक अपनी कार का बीमा कराता है। कार बीमा पॉलिसी कार को नुक्सान, चोरी और दुर्घटना की स्थिति में कवर प्रदान करती है। लेकिन ऐसा भी देख गया है कि आपके पास वैध कार बीमा होने के बावजूद आपको कवर नहीं मिलता है और आपका दावा बीमा कंपनी खारिज कर देती है. क्या आपको मालूम कि आखिर इसकी वजह क्या है? अगर आप भी एक कार ओनर हैं तो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है किन कारणों से आपका कार बीमा दावा खारिज हो…
आज के समय में इंस्टेंट लोन का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो कई कंपनियां आपको आसानी से कुछ ही घंटों में केवाईसी के जरिए ऑनलाइन लोन मुहैया करा सकती हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि इंस्टेंट लोन के चक्कर में लोग कर्ज के जाल में फंस जाते हैं, इसलिए इंस्टेंट लोन के बारे में सही जानकारी प्राप्त करना जरूरी है। जब भी आप इंस्टेंट लोन लें तो आपको हमेशा लोन देने वाली कंपनी के नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसमें ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और अन्य…
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन गिरावट दिखाई दे रही है. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में 310 और निफ़्टी में 84 अंकों की गिरावट नज़र आ रही है। सबसे ज़्यादा गिरावट आईटी सेक्टर में दिखाई दे रही है. सेंसेक्स 73000 के नीचे आ चूका है. बाजार खुलते ही 60 प्रतिशत शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए दिखे। सेंसेक्स में आज ट्रेड होने वाली कंपनियों में से करीब 1,890 शेयर में तेज़ी और 1,043 में गिरावट दिख रही है। 138 कंपनियों के शेयर सपाट नज़र आ रहे हैं। आज सेंसेक्स के 189 शेयर 52 हफ्ते के…
सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह 1,10,106.83 करोड़ रुपये बढ़ गया। पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), एसबीआई, भारती एयरटेल, आईटीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया। जिन निवेशकों ने रिलायंस इंडस्ट्रीज में निवेश किया उन्हें सबसे ज्यादा फायदा हुआ। इस बीच, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इंफोसिस के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 38,477.49 करोड़ रुपये की गिरावट आई। यानी उनके निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा. सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही. इसके बाद क्रमश:…
भारतीय बाजार में इस महीने अब तक एफपीआई ने 18,500 करोड़ रुपये डाले हैं। इससे पहले जनवरी में एफपीआई ने भारतीय बांड बाजार में शुद्ध रूप से 19,836 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया था। यह पिछले छह साल में किसी एक महीने में उनके निवेश का सबसे ऊंचा आंकड़ा है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने बॉन्ड बाजार में इससे पहले जून 2017 में 25,685 करोड़ रुपये का निवेश किया था. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि यह भारतीय पूंजी बाजार के लिए अच्छा संकेत है. भारतीय बाजार विदेशी निवेशकों का आकर्षण बढ़ने से मज़बूती आएगी और आने वाले दिनों…
क्या आपने भी अपने पीएफ खाते से आंशिक निकासी के लिए दावा दायर किया है? आपका पैसा अभी तक नहीं आया और आप बार-बार अपने अकाउंट का स्टेटस चेक कर रहे हो? कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने अब खुद जानकारी दी है कि पीएफ क्लेम निपटाने में आमतौर पर कितने दिन लगते हैं। कई ईपीएफओ सदस्यों की शिकायत है कि उनके पीएफ क्लेम को निपटाने में काफी समय लग रहा है। ऐसे ही एक सदस्य ने एक्स पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट के जवाब में ईपीएफओ ने बताया कि पीएफ क्लेम सेटल करने में आमतौर पर…
अगर मैं कहूं कि क्रेडिट कार्ड से खर्च के साथ आप कमाई भी कर सकते हैं तो आपको थोड़ी हैरानी होगी लेकिन ये सौ फ़ीसदी सच है, क्योंकि क्रेडिट कार्ड के साथ यह सुविधा आपको मिलती है। क्रेडिट कार्ड से हर पेमेंट पर आप कैशबैक मिलता है। इसलिए जितनी ज़्यादा खरीदारी उतना ही ज़्यादा कैशबैक यानि कि कमाई। यहाँ पर सवाल उठता है कि कौन सा क्रेडिट का चयन करें? जवाब सिंपल है कि आप क्रेडिट कार्ड अपने खर्च करने की आदतों के अनुरूप चुनें। कई क्रेडिट कार्ड भोजन, ट्रैवल,, किराने का सामान, पेट्रोल भरान आदि पर शानदार कैशबैक देते…
दिग्गज बीमा कंपनी ज्यूरिख इंश्योरेंस, कोटक महिंद्रा जनरल में 70 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबित पिछले साल नवंबर में ज्यूरिख इंश्योरेंस कंपनी ने पूंजी निवेश और शेयर खरीद के संयोजन के जरिये कोटक महिंद्रा जनरल में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने की योजना की घोषणा की थी जिसके बाद तीन वर्ष की अवधि केअंदर 19 फीसद की अतिरिक्त हिस्सेदारी को एक्वायर किया जाएगा। बैंक ने एक नियामक फाइलिंग में कहा है कि बैंक, ज्यूरिख और कोटक जनरल ने पारस्परिक रूप से सहमति व्यक्त की है कि ज्यूरिख एक ही किस्त में प्राथमिक और…
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) जांच के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल कर रहा है। बाजार को नियंत्रित करने वाली संस्था के पूर्णकालिक सदस्य कमलेश चंद्र वार्ष्णेय ने शनिवार को यह जानकारी दी. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने शेयर बाज़ार से जुड़े संस्थानों को सुझाव दिया कि उन्हें तकनीकी विकास पर नजर रखनी चाहिए. SEBI ने अपने सन्देश में कहा कि शेयर बाजार में कानून का पालन करना अधिक फायदेमंद होगा और उल्लंघन से समस्याएं पैदा होंगी. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग के सवाल का जवाब देते हुए सेबी ने कहा कि हम जांच के अलावा लिए कई…
रिटायरमेंट के बाद खर्च कैसे चलेगा, नौकरीपेशा लोगों की सबसे बड़ी चिंता यही होती है? क्योंकि सिर्फ जीवन में जो बचत की है सिर्फ उसी का सहारा होता है. ऐसे में अगर सही तरीके से प्लानिंग करके बचत की होती है तो रिटारयमेंट के बाद भी पैसे की किल्लत नहीं होती। यहाँ हम बताने जा रहें है कि रिटायरमेंट के बाद पैसे की कमी नहीं हो, इसकी प्लानिंग कैसे करें. विशेषज्ञों का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद अपने खर्च को वर्गीकृत करना चाहिए। रिटायरमेंट के बाद खरीदारी, यात्रा दवा जैसे नियमिल खर्चे होते हैं। इसके अलावा एक आपातकालीन निधि…
आप कहीं भी निवेश करते हैं तो पैसा डालने के बारे में तो आपको मालूम होता है लेकिन अपने निवेश को निकालें कैसे, इसके बारे में भी जानकारी होना बहुत ज़रूरी होती है, आज की स्टोरी इसी पर है. आज हम जानकारी देंगे कि म्यूच्यूअल फण्ड के निवेशक अपना पैसा किस तरह निकालें यानि रिडेम्पशन का तरीका क्या होता है? आप म्यूचुअल फंड से ऑनलाइन और ऑफलाइन पैसा निकाल सकते हैं। म्यूचुअल फंड को म्यूचुअल फंड वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन खरीदा और बेचा जा सकता है। ऑनलाइन पैसे निकालने के लिए अपने म्यूचुअल फंड के ‘ऑनलाइन लेनदेन’ अनुभाग तक…
