Author: News Desk

निश्चित बचत योजनाओं की ओर बढ़ती ब्याज दरों के कारण पहले से कहीं अधिक लोग आकर्षित हो रहे हैं। दिसंबर 2023 में कुल बैंक जमा में ऐसे निवेश वाहनों की हिस्सेदारी बढ़कर 60.3 फीसदी हो गई है. भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक मार्च 2023 में यह आंकड़ा 57.2 फीसदी था. अप्रैल-दिसंबर, 2023 के दौरान जमा में हुई कुल बढ़ोतरी में सावधि जमा की हिस्सेदारी करीब 97.6 फीसदी थी. साल 2023 के दौरान चालू खाते और बचत खाते जमा की हिस्सेदारी में गिरावट आई. RBI ने अपने ‘त्रैमासिक बुनियादी सांख्यिकी रिटर्न -2: अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों में जमा – दिसंबर…

Read More

एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस अगले वित्तीय वर्ष में ग्रीन बांड लॉन्च करेगी। कंपनी इसके जरिए फंड जुटाने की योजना बना रही है. कंपनी का इरादा पर्यावरण अनुकूल आवासीय परियोजनाओं को वित्तपोषित करने का है। एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिभुवन अधिकारी के मुताबिक ग्रीन फाइनेंसिंग एक ऐसी चीज है जिस पर हम अगले साल गौर करेंगे और हम इस फंड का उपयोग ग्रीन हाउसिंग परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए करेंगे। जानकारी के मुताबिक, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस के निदेशक मंडल की बैठक 7 मार्च को होगी जिसमें ऋण या भुनाने योग्य गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर, शून्य कूपन बांड, अधीनस्थ…

Read More

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने फरवरी में भारतीय शेयर बाजारों में 1,500 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है. पिछले महीने जनवरी में उन्होंने शेयरों से भारी निकासी की थी. एफपीआई एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं क्योंकि कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से सकारात्मक आर्थिक वृद्धि का माहौल बना है. इसके अलावा, डिपॉजिटरी डेटा के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने फरवरी में डेट या बॉन्ड बाजार में 22,419 करोड़ रुपये का निवेश किया है। मार्च के लिए FPI का दृष्टिकोण सकारात्मक रहा है। कॉरपोरेट जगत के बेहतर प्रदर्शन और अर्थव्यवस्था की मजबूती के चलते…

Read More

सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 65,302.5 करोड़ रुपये बढ़ गया। सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक रहे। टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी बैंक का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम की बाजार स्थिति में गिरावट आई है। पिछले हफ्ते टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 19,881.39 करोड़ रुपये बढ़कर 14,85,912.36 करोड़ रुपये हो गया. आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 15,672.82 करोड़ रुपये बढ़ गया. इससे इसका…

Read More

एनएसई और बीएसई पर आज दो सत्रों में विशेष ट्रेडिंग सत्र का आयोजन किया गया . पहले सत्र में बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। यह सत्र सुबह 9:15 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया गया. पहले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 114.91 अंक की बढ़त के साथ 73,860.26 पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी पहले सत्र में 56.25 अंक की बढ़त के साथ 22,395 पर बंद हुआ. पहले सत्र में शेयर बाजार बंद होने के समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स सेंसेक्स 30 के 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर…

Read More

भारतीय जीवन बीमा निगम ने शुक्रवार को सरकार को 24,441 करोड़ रुपए की राशि डिविडेंड के तौर पर दी है। वित्त मंत्रालय कार्यालय द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा है कि LIC के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती ने फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण को 2441.4 करोड़ रुपए का डिविडेंड चेक दिया है। बता दें कि लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन आफ इंडिया का मालिकाना भारत सरकार के पास है। देश की सबसे बड़ी इस बीमा कंपनी में सरकार के हिस्सेदारी 96.5 प्रतिशत की है। पिछले साल के लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के प्रदर्शन की बात करें तो इसने भारत सरकार…

Read More

क्या आप सुरक्षित और बेहतर रिटर्न के लिए सावधि योजना यानि में फिक्स्ड डिपाजिट में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं? क्या आप पता है कि कौन सा बैंक सावधि जमा पर किस अवधि के लिए कितना ब्याज दे रहा है. अगर नहीं मालूम तो यहाँ हम आपकी मादा करेंगे और बताएँगे कि देश के 13 मुख्य बैंकों में कौन सा बैंक कितना इंटरेस्ट रेट दे रहा है. ये जानकारी आपके लिए ज़रूरी है ताकि सावधि जमा में पैसा डालने से पहले आप जान लें कि मैच्युरिटी पर आपको कितना रिटर्न मिलने वाला है। तो बात सबसे पहले देश…

Read More

जिंदगी में अचानक पैसों की जरूरत कब पड़े किसी को नहीं मालूम। किसी को भी आर्थिक इमरजेंसी का सामना कर पड़ सकता है और ऐसी सिचुएशन में पर्सनल लोन आपकी सबसे ज़्यादा मदद कर सकता है. अन्य विकल्पों की जगह आपातकालीन स्थिति में ये आपको मिलने में तुलनात्मक रूप से आसान भी होता है क्यों ऋणदाता इस पर ज़्यादा ब्याज लेते हैं. पर्सनल लोन पर ब्याज की कोई सीमा नहीं, कुछ जगह कम तो कुशः जगह पर 24 फीसदी तक सालाना ब्याज चुकाना पड़ता. यहाँ पर सवाल आता है कि पर्सनल लोन के लिए आपको क्या चुनना चाहिए, क्या आपके…

Read More

लोन की दुनिया में क्रेडिट स्कोर का बड़ा महत्त्व है, आजकल दुनिया ही लोन पर चल रही है. हर चीज़ लोन पर खरीदी जा रही है जिसकी वजह से पर्सनल लोन में काफी तेज़ी भी आयी है लेकिन आज भी देखा जा रहा है कि लोगों को ऋण लेने में परेशानी होती है. खासकर तब भी जब आप अपने पिछले लोन की मासिक क़िस्त समय से भरते हैं तब भी आपके क्रेडिट स्कोर में कोई सुधार नहीं होता। तो चलिए इस बारे में हम आपको कुछ फायदेमंद जानकारी देते हैं. देखा गया कि कई बार समय से अपनी ईएमआई जमा…

Read More

सप्ताह के आखिरी और महीने के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स 1245.05 अंक की जोरदार उछाल के साथ 73745.35 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी भी 355.95 अंकों की बढ़त के बाद आखिरकार 22338.75 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स पर एलएंडटी, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाइटन और मारुति सुजुकी इंडिया टॉप गेनर्स में रहे, वहीँ Infosys, एचसीएल टेक, Sun Pharma, टेक महिंद्रा और Nestle India टॉप लूज़र्स में रहे। इसी तरह निफ्टी पर Tata Steel,…

Read More

वन97 कम्युनिकेशंस के निदेशक मंडल ने Paytm और पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बीच अंतर-कंपनी समझौतों को समाप्त करने की मंजूरी दे दी है। वन97 कम्युनिकेशंस ने ये फैसला RBI की कार्रवाई के बाद किया है. Paytm की पैरेंट कंपनी ने शुक्रवार को इस फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों कंपनियों के बीच एक-दूसरे पर निर्भरता कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है. बता दें कि नियमों का उल्लंघन करने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को भारतीय रिजर्व बैंक की सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड को 15…

Read More

मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच आज भारतीय शेयर बाजार में खरीदारी देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में दोनों बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत हैं. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स में करीब 648 अंकों की बढ़त दिख रही है, जबकि निफ्टी में 198 की तेज़ी नज़र आ रही है और वो 22150 के पार पहुंच गया है। ज्यादातर सेक्टर्स आज कारोबार में खरीदारी के मूड में नज़र आ रहे हैं/ निफ्टी पर आज बैंक, फाइनेंशियल, FMCG, ऑटो, मेटल, Pharma, आईटी और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल सेंसेक्स में 648 अंकों की बढ़त दिख…

Read More

लंबी अवधि के निवेश में म्यूचुअल फंड और नेशनल पेंशन सिस्टम यानि NPS पैसा बनाने के लिए अच्छे उत्पाद माने जा रहे हैं। लेकिन आम निवेशक अक्सर इस कन्फ्यूजन में रहते हैं कि इनमें से बेहतर कौन सा विकल्प है। तो चलिए हम आपका कन्फ्यूजन दूर करने की कोशिश करते हैं। एनपीएस एक लॉन्ग टर्म का निवेश उत्पाद है। रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए इसका चयन मुख्य रूप से किया जाता है। रिटायरमेंट के बाद इसको रेगुलर इनकम देने के लिए डिजाइन किया गया है। दूसरी तरफ म्यूचुअल फंड मिड से लॉन्ग टर्म में पैसा बनाना, टैक्स बचत, रिटायरमेंट समेत कई…

Read More

गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का बेंचमार्क सेंसेक्स 195.42 अंकों की तेज बढ़त के साथ 72,500.30 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी भी 31.65 अंकों की बढ़त के बाद आखिरकार 21982.80 के स्तर पर बंद हुआ। भारतीय रुपया भी आज 82.93 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले स्थिर होकर 82.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। 29 फरवरी को मासिक समाप्ति के दिन मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान फार्मा, एफएमसीजी, आईटी इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी पर शीर्ष लाभ पाने…

Read More

वैसे तो पोस्ट ऑफिस की ज्यादातर बचत योजनाएं टैक्स बचाने के लिए जानी जाती हैं, इन योजनाओं में इनकम टैक्स की धारा 80C का लाभ मिलता है, लेकिन पोस्ट ऑफिस की कई ऐसी योजनाएं हैं जहां निवेशकों को इसका फायदा नहीं मिलता है, इसलिए यदि आप योजना बना रहे हैं पैसे बचाने के लिए पोस्ट ऑफिस की किसी योजना में निवेश करना है तो पहले यह जान लें कि कौन सी योजनाएं आयकर की धारा 80सी का लाभ देती हैं और कौन सी नहीं। किसान विकास पत्र पोस्ट ऑफिस की एक लोकप्रिय योजना है, जिसमें धारा 80सी का लाभ नहीं…

Read More

प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मोर्चे पर भारत को निराशा हाथ लगी है, क्योंकि चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों यानी अप्रैल-दिसंबर-2023 में एफडीआई के जरिए निवेश 13 फीसदी घटकर 32.03 अरब अमेरिकी डॉलर रह गया है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर, टेलीकॉम, ऑटोमोबाइल और फार्मा सेक्टर में निवेश कम होने से एफडीआई में गिरावट आई है। पिछले वित्त वर्ष की बात करें तो इसी अवधि में 36.74 अरब डॉलर का एफडीआई आया था। चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान एफडीआई प्रवाह 18 प्रतिशत बढ़कर 11.6 बिलियन डॉलर हो गया, जो 2022-23 की समान…

Read More

Paisalo Digital ने ईवी फाइनेंसिंग के लिए IREDA से 200 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस पैसे का उपयोग पैसालो डिजिटल द्वारा अपने ईवी ऋण पोर्टफोलियो का विस्तार करने के लिए किया जाएगा। आपको बता दें कि IREDA देशभर में नवीकरणीय ऊर्जा के वित्तपोषण का काम करता है। Paisalo Digital की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कहा गया कि कंपनी को ई-मोबिलिटी सेक्टर में कर्ज देने के लिए IREDA से 200 करोड़ रुपये का फंड मिला है. कंपनी कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए ई-वाहन क्षेत्र के लिए IREDA के दृष्टिकोण के लिए प्रतिबद्ध है। Paisalo…

Read More

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में कारोबार उतार चढाव के साथ शुरू हुआ, लाल निशान में खुला सेंसेक्स 222 अंको तक उछल गया मगर खबर लिखे जाने तक उसमें डेढ़ सौ अंकों की गिरावट दिख रही है, यही हाल निफ़्टी का भी है , वहां भी 77 अंकों की गिरावट नज़र आ रही है. बता दें कि बाजार में बुधवार को एक बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी. आज कारोबार में ज्यादातर सेक्टर्स में बिकवाली देखने को मिली. निफ्टी पर बैंक, फाइनेंशियल, एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं।…

Read More

सुमेरपुर मर्केंटाइल अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सुमेरपुर, पाली, राजस्थान का लाइसेंस भारतीय रिजर्व बैंक ने रद्द कर दिया है। केंद्रीय बैंक ने 27 फरवरी को इस संबंध में आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि बैंक को 28 फरवरी से अपना कारोबार बंद करना होगा। अधिसूचना के अनुसार, सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार, राजस्थान से भी बैंक को बंद करने और इसके लिए एक परिसमापक नियुक्त करने का आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया है। रिजर्व बैंक का कहना है कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी और कमाई की क्षमता नहीं है. बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की…

Read More

बुधवार को शेयर बाजार में पीएसयू बैंक, रियल एस्टेट, ऑटो, ऑयल एंड गैस शेयरों में भारी बिकवाली से हाहाकार मच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स सेंसेक्स आज 790 अंक की गिरावट के साथ 72,304 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 247 अंक की भारी गिरावट के साथ 21,951 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय निफ्टी पैक के 50 शेयरों में से 46 शेयर लाल निशान पर थे और सिर्फ 4 शेयर हरे निशान पर रहे। वहीँ सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 शेयर लाल निशान पर थे और मात्र 3 शेयर ही हरे निशान…

Read More