अगर मैं कहूं कि क्रेडिट कार्ड से खर्च के साथ आप कमाई भी कर सकते हैं तो आपको थोड़ी हैरानी होगी लेकिन ये सौ फ़ीसदी सच है, क्योंकि क्रेडिट कार्ड के साथ यह सुविधा आपको मिलती है। क्रेडिट कार्ड से हर पेमेंट पर आप कैशबैक मिलता है। इसलिए जितनी ज़्यादा खरीदारी उतना ही ज़्यादा कैशबैक यानि कि कमाई।
यहाँ पर सवाल उठता है कि कौन सा क्रेडिट का चयन करें? जवाब सिंपल है कि आप क्रेडिट कार्ड अपने खर्च करने की आदतों के अनुरूप चुनें। कई क्रेडिट कार्ड भोजन, ट्रैवल,, किराने का सामान, पेट्रोल भरान आदि पर शानदार कैशबैक देते हैं। आप अपने प्रतिदिन के खर्चों की पहचान करके एक ऐसा कार्ड चुन सकते हैं जो उन श्रेणियों में सबसे अधिक कैशबैक प्रदान करता है।
मार्केट में बहुत से ऐसे क्रेडिट कार्ड हैं जो यूटिलिटी बिल भरने पर कैशबैक देते हैं। क्रेडिट कार्ड अक्सर ऑनलाइन खुदरा विक्रेताओं या विशिष्ट ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों के साथ साझेदारी करते हैं। इन वेबसाइटों पर किए गए पेमेंट के लिए ज्यादा कैशबैक प्रदान करते हैं। वहीं यूटिलिटी बिल, फोन बिल और बीमा प्रीमियम जैसे खर्चों को क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर कम कैशबैक देते हैं।
कुछ क्रेडिट कार्ड आमतौर पर हर तिमाही रोटेनशनल आधार पर बढ़ी हुई कैशबैक दरों के साथ श्रेणियां पेश करते हैं। इन श्रेणियों के साथ खरीदारी करने से कैशबैक रिवॉर्ड में काफी वृद्धि हो सकती है। क्रेडिट कार्ड कंपनियां स्पेशल डील पर अडिशनल कैशबैक प्रदान करती हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स या उपकरणों जैसी बड़ी खरीदारी पर ज़्यादा कैशबैक मिल सकता है.
कुछ क्रेडिट कार्ड एयर टिकट, होटल और कार किराए पर अधिक कैशबैक लाभ प्रदान करते हैं। लॉयल्टी प्रोग्राम से संबद्ध क्रेडिट कार्ड, जैसे एयरलाइन मील या होटल पॉइंट से अर्जित पॉइंट के ऊपर अतिरिक्त कैशबैक प्रदान करते हैं, जिससे रिवॉर्ड बढ़ जाता है। त्योहारी ऑफर पर इलेक्ट्रॉनिक्स या उपकरणों जैसी पर्याप्त खरीदारी करना कैशबैक अंक अर्जित करने के लिए एक रणनीतिक कदम हो सकता है।

