Author: News Desk
हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में घरेलू शेयर बाजार सपाट कारोबार के साथ बंद हुआ। शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 15.44 अंक गिरकर 73142.80 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी भी 4.75 अंक की मामूली गिरावट के साथ 22212.70 के स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप शुक्रवार को बढ़कर 392.98 लाख करोड़ रुपये हो गया। 22 फरवरी को यह आंकड़ा 392.17 लाख करोड़ रुपये था. बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप यानी निवेशकों का पैसा आज करीब 81000 करोड़ रुपये बढ़ गया. आईटी ,…
एनपीएस का संचालन करने वाली सरकारी संस्था पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) की ओर से नेशनल पेंशन सिस्टम को लेकर नया नियम जारी किया गया है। पीएफआरडीए की ओर से जारी सर्कुलर में कहा गया कि CRA सिस्टम में सभी subscribers और पार्टियों के हितों की रक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है. अब CRA सिस्टम में लॉग इन केवल Aadhaar आधारित प्रमाणीकरण के माध्यम से किया जा सकता है। पीएफआरडीए की ओर से जारी सर्कुलर में बताया गया कि नई लॉगिन प्रक्रिया 1 अप्रैल, 2024 से शुरू हो सकती है। अब आप अपने मौजूदा यूजर आईडी…
शेयर बाजार में मोटा मुनाफा कमाने के मामलों में स्मॉलकैप और मिडकैप के साथ हाइब्रिड फंडों का नाम भी शामिल है. आपको बता दें कि हाइब्रिड फंड में इक्विटी के साथ डेट में भी निवेश किया जाता है। पिछले एक साल की बात करें तो हाइब्रिड फंड ने 47.65 फीसदी का रिटर्न दिया है, इस फंड की एनएवी करीब 118 है. इस फंड के तहत 78.20 फीसदी रकम इक्विटी में, 20.12 फीसदी रकम डेट में और 1.68 फीसदी रकम निवेश की जाती है. अन्य परिसंपत्तियों में निवेश किया जाता है। पिछले एक साल में इस फंड ने 43.91 फीसदी का…
भारतीय शेयर बाजार में यदि आप अपना पैसा लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बेहतर रिटर्न के लिए सक्रिय और इंडेक्स लार्ज-कैप म्यूचुअल फंड के बीच चयन कर सकते हैं। हालाँकि, कई निवेशक म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं लेकिन उन्हें यह नहीं पता होता है कि इक्विटी और इंडेक्स लार्ज-कैप फंड में क्या अंतर है, इन दोनों में से किस स्कीम में निवेश करना ज्यादा फायदेमंद होगा? अगर आप भी असमंजस में हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको इन दोनों योजनाओं के बीच अंतर बता रहे हैं। लार्ज कैप म्यूचुअल फंड वे फंड…
शेयर बाजार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज इंडेक्स निफ्टी ने आज अपना नया आल टाइम हाई बनाया, अबतक हुए दिन के कारोबार में निफ़्टी का नया शिखर 22,297 अंक रहा, वहीं बीएसई का सेंसेक्स इस समय खबर लिखे जाने तक करीब 77 अंक की तेजी के साथ 73235 अंक के स्तर ट्रेड कर रहा है। निफ़्टी भी इस समय अपने निचले स्तर 22,244 पर ट्रेड करता हुआ दिख रहा है. शेयरों में तेज़ी और 731 गिरावट के साथ कारोबार शुरू हुआ। वहीं 113 कंपनियों के शेयर के दाम सपाट खुले। आज 176 कंपनियों के शेयर 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर…
सेबी ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉर्प लिमिटेड (डीएचएफएल) के पूर्व प्रमोटरों धीरज वधावन और कपिल वधावन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। सेबी ने दोनों भाइयों के बैंक अकाउंट और डीमैट अकाउंट को अटैच करने का आदेश जारी किया है. दोनों भाइयों से 22 लाख रुपये से अधिक का बकाया वसूलने के लिए यह कार्रवाई की गई है। दोनों भाइयों पर पिछले साल जुलाई में सेबी ने जुर्माना लगाया था। धीरज वधावन और कपिल वधावन ने जुर्माना नहीं भरा, जिसके बाद सेबी ने यह आदेश जारी किया है. दोनों वधावन भाइयों में प्रत्येक पर 10.6 लाख रुपये का बकाया लंबित…
नकदी संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया को लेकर आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा कि बाहरी निवेशकों को आकर्षित करने की कोशिशें जारी हैं। बिड़ला ने कहा कि हम अच्छी प्रगति कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए कोई तय समयसीमा नहीं दे सकते. बिड़ला ने कहा, हम वोडाफोन आइडिया के लिए प्रतिबद्ध हैं। जानकारी के मुताबिक वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल की बैठक 27 फरवरी को होगी. कंपनी ने गुरुवार को स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल राइट्स इश्यू, सार्वजनिक पेशकश, तरजीही आवंटन, निजी प्लेसमेंट, योग्य संस्थागत प्लेसमेंट या…
बेहतर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की शुरुआत सपाट रही, लेकिन बाद में इनमें तेजी आ गई। सेंसेक्स में करीब 550 अंकों की तेजी देखी गई है जबकि निफ्टी भी 22200 के ऊपर बंद हुआ है। आज कारोबार में ज्यादातर सेक्टर्स में खरीदारी रही। बैंक शेयरों में बिकवाली और आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी रही. निफ्टी पर बैंक और वित्तीय सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। वहीं ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, मेटल, फार्मा और रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। क्लोजिंग…
क्रेडिट कार्ड के कई ऐसे फायदे हैं जो डेबिट कार्ड में नहीं मिलते हैं. क्रेडिट के जरिए आप काफी पैसों की बचत भी बड़ी आसानी से कर सकते हैं। क्रेडिट कार्ड के फायदे की बात करें तो सबसे बड़ा फायदा कैशबैक मिलने का होता है। इससे जरिए आप आसानी से अपनी खरीदारी पर कैशबैक अर्जित कर सकते हैं। कई कंपनियों की ओर से ग्रॉसरी, फ्यूल, यूटिलिटी बिल्स और शॉपिंग करने पर निश्चित कैशबैक ऑफर किया जाता है। एक और बड़ा फायदा क्रेडिट कार्ड का ये होता है कि इस पर आपको कंपनियों की ओर से स्पेशल डिस्काउंट और ऑफर्स का…
कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के खिलाफ राजस्व खुफिया निदेशालय ने जांच शुरू कर दी है। यह जांच आयातित हिस्से के गलत एचएसएन (हार्मोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नॉमेनक्लेचर) कोड को लेकर की जा रही है। मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को शेयर बाजार को सूचित किया कि उसे राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की हैदराबाद इकाई से 20 फरवरी 2024 को पूछताछ के संबंध में एक पत्र मिला है. कंपनी ने बुधवार को जानकारी दी कि राजस्व खुफिया निदेशालय की ओर से एक आयातित हिस्से के गलत एचएसएन (हार्मोनाइज्ड सिस्टम ऑफ नॉमेनक्लेचर) कोड के लिए उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी गई…
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स की आज के कारोबार में मजबूत शुरुआत हुई, लेकिन बाद में बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स में करीब 450 अंकों की कमजोरी रही जबकि निफ्टी भी 22050 के आसपास बंद हुआ. इंट्राडे में निफ्टी 22249 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था. आज कारोबार में ज्यादातर सेक्टरों में बिकवाली रही. आज निफ्टी पर एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। वहीं बैंक, आईटी, फाइनेंशियल, ऑटो, फार्मा इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। फिलहाल सेंसेक्स 434 अंक गिरकर 72,623 के…
भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को नई ऊंचाई पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 349 अंक की बढ़त के साथ पहली बार 73 हजार अंक के ऊपर बंद हुआ। निफ्टी-50 ने रिकॉर्ड ऊंचाई बनाई और 85 अंकों की बढ़त के साथ 22,207 पर बंद हुआ. मंगलवार को निफ्टी पैक शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी और कोटक बैंक में दर्ज की गई. वहीं सबसे ज्यादा गिरावट हीरो मोटो कॉ, बजाज ऑटो, कोल इंडिया, आयशर मोटर्स और टीसीएस मेंदर्ज की गई. सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें तो मंगलवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी…
हाल के दिनों में सरकारी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी गई है। म्यूचुअल फंड स्कीमों ने भी इसका भरपूर फायदा उठाया है. इससे सरकारी कंपनियों में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 7.58 फीसदी तक पहुंच गयी है. सरकारी कंपनियों में म्यूच्यूअल फंडों की हिस्सेदारी का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. एक साल पहले तक इस सेक्टर में म्यूचुअल फंड की हिस्सेदारी 5.72 फीसदी थी. एक रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूचुअल फंड की पहली पसंद एसबीआई, एनटीपीसी, कोल इंडिया, पावर ग्रिड, पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन और आरईसी रहे हैं। SBI के सबसे ज्यादा 105.88 करोड़ शेयर म्यूचुअल फंडों ने…
किसी भी वरिष्ठ नागरिक को रिटायरमेंट के बाद अपनी आर्थिक स्थिति का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। उसे ऐसी जगह निवेश करना होगा जहां उसका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित हो और उसे अच्छा रिटर्न मिले ताकि वह कुछ टैक्स भी बचा सके। आज हम आपको उन विकल्पों के बारे में जानकारी देंगे जिनके जरिए वरिष्ठ नागरिक अच्छा रिटर्न कमाने के साथ-साथ टैक्स भी बचा सकते हैं। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम यानी एससीएसएस वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक अच्छा बचत विकल्प है। इसमें गारंटीड रिटर्न मिलता है और इसके साथ ही एससीएसएस में 8.2 प्रतिशत ब्याज दिया जा रहा है,…
जापान की प्रमुख कार कंपनी मित्सुबिशी कॉर्पोरेशन भारत में प्रवेश कर रही है। मित्सुबिशी ने भारत में एक व्यापक वाहन परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के लिए टीवीएस मोबिलिटी के साथ एक joint venture बनाया है। Mitsubishi Corporation इस JV के तहत शुरुआत में 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। मित्सुबिशी कार डीलरशिप TVS Mobility में 30 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी खरीदेगी। TVS Mobility. भारत के कार बिक्री क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी है। यह संयुक्त उद्यम हर कार ब्रांड के लिए विशेष स्टोर खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए टीवीएस मोबिलिटी के मौजूदा 150 आउटलेट्स की मदद ली…
छोटे फाइनेंस बैंक बड़े बैंकों के मुकाबले सावधि जमा पर ज्यादा ब्याज दे रहे हैं. ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कई छोटे बैंक अपने ग्राहकों को 9 प्रतिशत तक ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। फिक्स्ड डिपाजिट का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें पैसा डूबने का जोखिम न के बराबर होता है। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी पर 4.50 फीसदी से लेकर 9 फीसदी तक ब्याज दे रहा है. बैंक में 1001 दिन की सावधि जमा पर सबसे ज्यादा 9 फीसदी ब्याज दर मिलती है. वहीँ एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने निवेशकों को 3.75 फीसदी से…
घर बनाने का सपना पूरी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग बचत करने के साथ-साथ होम लोन का भी सहारा लेते हैं लेकिन होम लोन लेते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि भविष्य में होम लोन चुकाने में आपको किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस समय बाजार में होम लोन के कई विकल्प उपलब्ध हैं। घर खरीदते समय रिसर्च करें कि कौन सा बैंक या एनबीएफसी आपको सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है। इसके साथ ही लोन लौटाने के नियम और शर्तों के बारे में जानना भी बहुत जरूरी है, ताकि आपको…
एडुटेक कंपनी बाययूज की ओर से जारी राइट्स इश्यू में बड़े निवेशक पैसा लगाने को तैयार हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक एडटेक प्रमुख थिंक एंड लर्न को राइट्स इश्यू के जरिए निवेशकों से 300 मिलियन डॉलर की प्रतिबद्धता मिली है। बायजू ब्रांड, थिंक एंड लर्न के तहत काम करने वाली कंपनी ने 22-250 मिलियन अमेरिकी डॉलर के उद्यम मूल्यांकन पर 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाने के लिए जनवरी में राइट्स इश्यू जारी किया था। यह फरवरी के अंत में बंद हो जाएगा. बायजू को अब तक राइट्स इश्यू से कुल करीब 300 मिलियन डॉलर का कमिटमेंट मिल चुका है।…
जीवन में किसी न किसी समय हम सभी को तत्काल धन की आवश्यकता होती है। उस समय हमारे पास सबसे आसान विकल्प पर्सनल लोन होता है। हालाँकि ओवरड्राफ्ट के रूप में एक और विकल्प है जिसे आप क्रेडिट विकल्पों में से चुन सकते हैं। ओवरड्राफ्ट एक वित्तीय सुविधा है, जिसके जरिए आप अपने बैंक खाते से पैसे न होने पर भी पैसे निकाल सकते हैं। ओवरड्राफ्ट के तहत आपको जो भी पैसा दिया जाता है, वह आपके रिकॉर्ड को देखकर दिया जाता है। आप अपने बैंक खाते पर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। पर्सनल लोन एक असुरक्षित ऋण…
भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को जबरदस्त तेजी में खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नए शिखर के करीब खुले लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों इंडेक्स लाल निशाँ में पहुँच चुके हैं. खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 41 अंक और निफ्टी 2 अंक की गिरावट के साथ कारोबार कर थे। बैंक निफ्टी 48.70 अंक की तेजी के साथ 46,430 अंक पर था। बता दें, निफ्टी का ऑल टाइम हाई 22,126 अंक का है। अब तक के कारोबार में निफ्टी ने 22,107 अंक का उच्चतम स्तर छुआ। एनएसई पर सुबह 9:30 बजे तक 1428 शेयर तेजी के साथ और 512 शेयर…
