सोने की कीमतों में आज भी गिरावट दर्ज हुई. IBJA (इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन) के मुताबिक 24 कैरेट सोने का रेट 61,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. इससे पहले सोने की कीमत 61,590 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं चांदी की कीमत भी 69,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक 22 कैरेट सोने का दाम 59,980 रुपये , 20 कैरेट का रेट 54,690 रुपये , 18 कैरेट सोने का दाम 49,780 रुपये और 14 कैरेट का रेट 39,640 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.
वहीँ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। 24 कैरेट सोने का भाव 0.14 फीसदी बढ़कर 2006.95 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी का भाव करीब एक फीसदी बढ़कर 22.62 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा है. बता दें फेड रिज़र्व द्वारा ब्याज दरें न बदलने के बाद सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार हो रहा है।
वायदा बाजार की बात करें तो सोने और चांदी की कीमतें विपरीत दिशा में बढ़ती दिख रही हैं। 5 अप्रैल 2024 कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने की कीमत मामूली गिरावट के साथ 61,411 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। 05 मार्च 2024 वाली चांदी का कॉन्ट्रैक्ट 0.53 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 70,527 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ है।

