Author: News Desk
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन देशभर के 1400 पेट्रोल पंपों पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाएगी। IOC ने इस चार्जिंग स्टेशन को लगाने का ठेका जेटवर्क को दिया है. बता दें कि IOC ने 6,000 चार्जर्स के लिए टेंडर जारी किया था. इसमें देशभर से 40 इलेक्ट्रिक वाहन आपूर्तिकर्ताओं ने भाग लिया। कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में कहा, जेटवर्क ने प्रतिस्पर्धी बोली के माध्यम से देश भर में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फास्ट-चार्जिंग चार्जर स्थापित करने के लिए IOC से ऑर्डर जीता है। जेटवेर्क ने कहा कि उसे सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनी से सबसे बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी…
गुरुवार के कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बाजार में चौतरफा खरीदारी देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स 655 अंक की बढ़त के साथ 73,651 अंक पर और एनएसई निफ्टी 203 अंक बढ़त के साथ 22,326 अंक पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी बैंक में भी आज ज़ोरदार तेजी देखी गई . बड़े शेयरों की तुलना में आज मिड और स्मॉल कैप शेयरों में खरीदारी कम रही। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 238 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.04 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। एसबीआई, एमएंडएम, पावर ग्रिड, नेस्ले, टाटा स्टील, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू…
अगर आपकी रुचि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की कारों में है और आप भी टोयोटा का कोई मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको जल्दी करनी चाहिए क्योंकि 1 अप्रैल से टोयोटा अपने चुनिंदा मॉडलों के कुछ ग्रेड की कीमतें बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा है कि यह बढ़ोतरी 1 फीसदी होगी. टोयोटा ने कीमतों में बढ़ोतरी का कारण बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्च को बताया है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर हैचबैक ग्लैंज़ा से लेकर प्रीमियम एसयूवी फॉर्च्यूनर तक कई प्रकार के वाहन बेचता है, जिनकी कीमत 6.86 लाख रुपये से 51.44 लाख रुपये के बीच…
कोटक महिंद्रा बैंक ने 537 करोड़ रुपये में NBFC सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है। कोटक महिंद्रा बैंक ने गुरुवार को सेबी को यह जानकारी दी. बैंक ने आज एक non-banking finance company (NBFC ) सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की जारी और चुकता पूंजी का 100 प्रतिशत लगभग 537 करोड़ रुपये में हासिल कर लिया है। सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड आरबीआई के साथ पंजीकृत है। सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड 10 राज्यों में 549 शाखाओं के माध्यम से काम कर रहा है। 31 दिसंबर, 2023 तक इसके प्रबंधन के तहत संपत्ति (AUM ) लगभग 2,620 करोड़ रुपये थी।…
गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स सेंसेक्स 153 अंकों की बढ़त के साथ खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 64 अंक की बढ़त के साथ ओपन हुआ. लेकिन ये तेज़ी और तेज़ होने में ज़्यादा समय नहीं लगा, खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 606 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था वहीँ निफ़्टी में 182 अंकों की उछाल नज़र आ रही थी. शुरुआती कारोबार में निफ्टी पैक में सबसे ज्यादा तेजी Dr. Reddy, Power Grid, Wipro, Tata Consumer और SBI. के शेयरों में देखने को मिली। वहीं, सबसे ज्यादा गिरावट Apollo Hospital, Bajaj Auto, Maruti, Britannia और Mahindra…
वैश्विक बाजारों में तेजी के चलते बुधवार को भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 150 रुपये बढ़कर 67,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 66,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि चांदी के दाम 250 रुपये गिरकर 77,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 77,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था. इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) के मुताबिक 22 कैरेट सोने का रेट 65,230 रुपये प्रति 10 ग्राम, 20 कैरेट सोने का…
भारत समेत दुनिया भर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज करोड़ों लोग करते हैं। मेटा ने हाल ही में व्हाट्सएप पर कई शानदार फीचर्स रोलआउट किए हैं। अब हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अपने यूजर्स के लिए अंतरराष्ट्रीय भुगतान को आसान बनाने के लिए एक बड़ा अपडेट ला रहा है। नए अपडेट के खुलासे के मुताबिक व्हाट्सएप इन दिनों एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है जो भारत में यूजर्स को ऐप के जरिए international payments करने की सुविधा देगा। यह Unified Payment Interface (UPI) की मदद से संभव होगा जो ऐप पर पहले से मौजूद है।…
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है. अगर आपके पास भी एसबीआई डेबिट कार्ड है तो इन बदलावों के बारे में जरूर जानें। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा कुछ डेबिट कार्ड से जुड़े वार्षिक रखरखाव शुल्क को संशोधित किया गया है। नई प्रस्तावित दरें 1 अप्रैल 2024 से एसबीआई की वेबसाइट पर प्रभावी हो जाएंगी। जानिए किस डेबिट कार्ड पर कितना बढ़ेगा वार्षिक रखरखाव शुल्क? युवा, गोल्ड, कॉम्बो डेबिट कार्ड, माई कार्ड (इमेज कार्ड) जैसे डेबिट कार्ड के लिए वार्षिक रखरखाव मौजूदा 175 रुपये+जीएसटी से बढ़ाकर 250 रुपये+जीएसटी कर दिया गया है।…
जनवरी-मार्च 2024 के दौरान देश के सात बड़े शहरों में घरों की बिक्री में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (MMR), पुणे, बेंगलुरु और हैदराबाद में आवासीय संपत्ति की बिक्री बढ़ी, हालांकि दिल्ली-NCR में गिरावट आई। रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक के मुताबिक इस साल जनवरी-मार्च तिमाही में सात प्रमुख शहरों में आवासीय बिक्री 14 प्रतिशत बढ़कर 1,30,170 इकाई हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 1,13,775 इकाई थी। एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी के मुताबिक 1.5 करोड़ रुपये और उससे अधिक कीमत वाले महंगे घरों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, ये वृद्धि पिछले…
दो दिन की गिरावट के बाद भारतीय शेयर बाजार में बुधवार के कारोबारी सत्र में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 526.01 अंक और निफ्टी 118 अंक चढ़कर 22,123 अंक पर बंद हुआ। बाजार में आज ऑटो, फिनसर्विस, रियल्टी, एनर्जी, निजी बैंक, इन्फ्रा, सर्विस सेक्टर के शेयरों में बढ़त थी। IT, PSU bank, pharma और metal के शेयर दबाव के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 29 अंक की मामूली बढ़त के साथ 47,837 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 145.55 अंककी गिरावट के साथ 15,263 अंक पर बंद हुआ। टाइटन कंपनी, कोटक महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एलएंडटी,…
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी Life Insurance Corporation of India (LIC) वैश्विक स्तर पर सबसे मजबूत बीमा ब्रांड बनकर उभरी है। ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस 100, 2024 रिपोर्ट के अनुसार, LIC की ब्रांड वैल्यू 9.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर पर स्थिर बनी हुई है। इसके अलावा ब्रांड स्ट्रेंथ इंडेक्स स्कोर 88.3 और संबद्ध AAA ब्रांड स्ट्रेंथ रेटिंग भी है। ब्रांड फाइनेंस इंश्योरेंस की रिपोर्ट के अनुसार, कैथे लाइफ इंश्योरेंस एलआईसी के बाद सूची में दूसरा सबसे मजबूत ब्रांड बनकर उभरा है। कैथे लाइफ इंश्योरेंस की ब्रांड वैल्यू नौ फीसदी बढ़कर 4.9 अरब डॉलर हो गई है. इसके बाद NRMA Insurance का…
आरबीआई ने हाल ही में सभी एजेंसी बैंकों की अगले शनिवार और रविवार की छुट्टी कैंसिल कर दी है। यानि यह बैंक 30 और 31 मार्च को भी चालू रहेंगे। चूंकि 1 अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू होने जा रहा है इसलिए टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए यह निर्देश दिया गया है। भारतीय रिजर्व बैंक की नोटिफिकेशन के अनुसार 30-31 मार्च को टैक्स से जुड़ा कोई भी काम करवाने के लिए बैंक और इनकम टैक्स ऑफिस खुले होंगे। एजेंसी बैंक वह बैंक होता है जो सरकारी रिसीप्ट और पेमेंट को संभालने के लिए अधिकृत होते हैं, इस लिस्ट में…
मंगलवार का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. बीएसई सेंसेक्स 361 अंक और निफ्टी 92 अंक गिरकरबंद हुआ। बैंकिंग शेयरों में भी बिकवाली रही. दिन के कारोबार के दौरान लार्जकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली. वहीं मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 494 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 61 अंक ऊपर बंद हुआ. Auto, IT, Fin Services, Pharma, FMCG, Media और Private Bank के शेयर दबाव के साथ बंद हुए। PSU, Metal, Realty, Energy और इंफ्रा के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए हैं। सेंसेक्स पैक में…
टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर मंगलवार को 5 फीसदी के लोअर सर्किट में बंद हुए। यह लगातार 11वां दिन था जब शेयर दबाव में था. आज दिन के कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर शेयर 5 फीसदी के लोअर सर्किट के साथ 5662.20 रुपये पर बंद हुआ। इस साल की शुरुआत से ही टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन में जबरदस्त तेजी देखी गई थी और 7 मार्च को टाटा इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर ने 52 सप्ताह का शिखर 9,744.40 रुपये प्रति शेयर बनाया था। इस दिन कंपनी का मार्केट कैप 49,365 करोड़ रुपये था, जो कि गिरकर 28,648 करोड़ रुपये पर…
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में भी बिकवाली देखने को मिल रही है. आज के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स में करीब 300 अंकों की गिरावट है, जबकि निफ्टी भी 22050 के करीब आ गया है. बैंकिंग सेक्टर में गिरावट से बाजार पर दबाव बढ़ गया है. खबर लिखे जाने सेंसेक्स में 291 और निफ़्टी में 71 अंकों की गिरावट नज़र आ रही है। सेक्टोरल सूचकांकों में निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल, FMCG और रियल्टी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। वहीं Auto, IT, Metal और फार्मा…
महिलाओं, बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए कई सरकारी और निजी बैंक विशेष उत्पाद पेश करते हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ने ऐसा ही एक क्रेडिट कार्ड महिलाओं के लिए पेश किया है। इस खास क्रेडिट कार्ड का नाम ‘Divaa’ है। बैंक द्वारा दिवा क्रेडिट कार्ड केवल महिला ग्राहकों को पेश किया जाएगा। इसके लिए 18 से 70 वर्ष की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। यदि कोई महिला वेतनभोगी है तो वह इस क्रेडिट कार्ड के लिए केवल 65 वर्ष की आयु तक ही आवेदन कर सकती है। साथ ही इस क्रेडिट कार्ड को पाने के लिए न्यूनतम…
IIFL Finance और JM Financial Products Ltd को नियामक उल्लंघनों पर एक विशेष ऑडिट का सामना करना पड़ेगा। RBI ने ऑडिटर्स की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है. RBI ने इन दोनों NBFC कंपनियों के विशेष ऑडिट के लिए ऑडिटरों की नियुक्ति के लिए दो अलग-अलग निविदाएं जारी की हैं। सेबी द्वारा सूचीबद्ध ऑडिट फर्म फोरेंसिक ऑडिट के लिए निविदा प्रक्रिया में भाग ले सकती हैं। टेंडर दस्तावेज के मुताबिक बोली जमा करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल है.12 अप्रैल 2024 को चयनित कंपनियों को काम सौंपा जाएगा. इस महीने की शुरुआत में RBI ने इन दोनों पर अंकुश…
सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्युएबल कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,97,958.56 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS ) और इंफोसिस को हुआ। सप्ताह के दौरान TCS का बाजार मूल्यांकन 1,10,134.58 करोड़ रुपये घटकर 14,15,793.83 करोड़ रुपये रह गया। सबसे ज्यादा नुकसान टीसीएस को हुआ. इससे TCS में निवेश करने वाले निवेशकों को भारी नुकसान हुआ. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही. इसके बाद क्रमश: TCS, HDFC Bank, ICICI Bank, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक,…
इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए देश की बड़ी ऑटो कंपनियां कई नई इलेक्ट्रिक गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी में है। वाहन क्षेत्र की मारुति सुजुकी, हुंदै, महिंद्रा एंड महिंद्रा और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां विभिन्न खंडों की मांग को पूरा करने के लिए नई ईवी मॉडल लाने की तैयारी में हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा आने वाले वर्षों में पांच नए बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी। इसकी शुरुआत जनवरी, 2025 से होगी। ये इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (SUV) महिंद्रा के नवोन्मेषी INGLO मंच पर बनाए जाएंगे। Hyundai Motor India ने देश में पहले मूल उपकरण विनिर्माताओं (OEM)…
होम लोन सबसे लंबी अवधि वाला लोन होता है। इसलिए इसमें आपको लॉन्ग टर्म में भारी-भरकम ब्याज अदा करना होता है। होम लोन लेते समय ग्राहकों को कई सारी बातों का ध्यान रखना चाहिए। होम लोन के साथ लगने वाले अलग अलग चार्जेज भी इनमें से एक हैं। लेकिन क्या इनके बारे में आपको जानकारी है, अगर नहीं है हम बताते हैं सबसे पहले होम लोन आवेदन की प्रोसेसिंग के लिए आपको एप्लीकेशन देनी पड़ती है और आपसे उसकी फीस ली जाती है फिर चाहे आपको लोन मिले या न मिले, यह फीस वापस भी नहीं होती है। इसलिए एप्लीकेशन…
