सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात का बाजार मूल्यांकन पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 65,302.5 करोड़ रुपये बढ़ गया। सबसे अधिक फायदे में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक रहे।
टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट में टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी बैंक का बाजार पूंजीकरण बढ़ा। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और भारतीय जीवन बीमा निगम की बाजार स्थिति में गिरावट आई है। पिछले हफ्ते टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 19,881.39 करोड़ रुपये बढ़कर 14,85,912.36 करोड़ रुपये हो गया. आईसीआईसीआई बैंक का एमकैप 15,672.82 करोड़ रुपये बढ़ गया. इससे इसका बाजार मूल्यांकन 7,60,481.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
देश के सबसे बड़े बैंक SBI का Market Capital 12,182.1 करोड़ रुपये बढ़कर 6,89,917.13 करोड़ रुपये हो गया. HDFC बैंक की नेटवर्थ 7,178.03 करोड़ रुपये बढ़कर 10,86,464.53 करोड़ रुपये हो गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 5,051.63 करोड़ रुपये बढ़कर 5,67,626.01 करोड़ रुपये हो गया. भारती एयरटेल का मूल्यांकन 4,525.14 करोड़ रुपये बढ़कर 6,38,721.77 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी का मार्केट कैप 811.39 करोड़ रुपये बढ़कर 5,14,451.76 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
वहीँ एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 19,892.12 करोड़ रुपये घटकर 6,54,763.76 करोड़ रुपये रह गया। इंफोसिस का बाजार मूल्यांकन 9,048.17 करोड़ रुपये घटकर 6,86,997.15 करोड़ रुपये रह गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 3,720.44 करोड़ रुपये घटकर 20,16,750.44 करोड़ रुपये रह गया। टॉप-10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद क्रमश: TCS , एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, SBI, इंफोसिस, LIC, भारती एयरटेल, HUL और ITC का स्थान रहा।

