एनएसई और बीएसई पर आज दो सत्रों में विशेष ट्रेडिंग सत्र का आयोजन किया गया . पहले सत्र में बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। यह सत्र सुबह 9:15 बजे से 10 बजे तक आयोजित किया गया. पहले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 114.91 अंक की बढ़त के साथ 73,860.26 पर बंद हुआ. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी पहले सत्र में 56.25 अंक की बढ़त के साथ 22,395 पर बंद हुआ. पहले सत्र में शेयर बाजार बंद होने के समय बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स सेंसेक्स 30 के 19 शेयर हरे निशान पर और 11 शेयर लाल निशान पर थे।
दूसरे सत्र में बीएसई सेंसेक्स 60.80 अंक की बढ़त के साथ 73,806.15 पर बंद हुआ. वहीं एनएसई निफ्टी 39.65 अंक की बढ़त के साथ 22,378.40 पर बंद हुआ।
विशेष कारोबार के दौरान पहले सत्र में अपोलो हॉस्पिटल और डॉ. रेड्डीज के शेयरों में बढ़त रही। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, ग्रासिम, एक्सिस बैंक और सन फार्मा के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।
सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें तो लगभग सभी सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी मीडिया, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी हेल्थकेयर में देखने को मिली। वहीं, निफ्टी प्राइवेट बैंक में मामूली गिरावट देखने को मिली।

