Close Menu
    What's Hot

    21Bets Cash Out: Bet Smart Get Your Winnings Now

    May 12, 2026

    Art Casino Megaways Free: Kostenloses Spiel mit vielen Gewinnchancen

    May 12, 2026

    2Up is 2Up Rigged True Advantage Now

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»आम निवेशकों को चूना लगाने वाले मार्केट एक्सपर्ट पर चला सेबी का चाबुक
    इक्विटीज

    आम निवेशकों को चूना लगाने वाले मार्केट एक्सपर्ट पर चला सेबी का चाबुक

    News DeskBy News DeskFebruary 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    SEBI cracks down on market experts defrauding common investors
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सेबी ने स्टॉक टिप्स देने वाले मार्केट एक्सपर्ट पर एकबार फिर बड़ा एक्शन लिया है। ये मार्केट एक्सपर्ट एक बिजनेस चैनल पर आकर स्टॉक टिप्स देते थे और निवेशकों को गुमराह करते थे। सेबी ने अपनी जांच में पाया कि ये मार्केट एक्सपर्ट एक बिजनेस न्यूज़ चैनल पर स्टॉक रिकमेंडेशन देने से पहले ही कुछ स्टॉक ब्रोकर फॉर्म को अपनी अनुशंसाओं के बारे में जानकारी साझा कर देते थे। ऐसे में वो फर्म पहले से ये शेयर ले लेते थे। जब ये रेकमेंड करते थे तो भाव चढ़ता था। उस समय वे बेच कर निकल लेते हैं। इस तरह ये मार्केट एक्सपर्ट और फर्म मिलकर मोटी कमाई करते थे और बेचारे आम निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ता है.

    सेबी ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि गेस्ट मार्केट एक्सपर्ट हिमांशु गुप्ता, मुदित गोयल, किरण जाधव, आशीष केलकर और सिमी भौमिक से स्टॉक रिकमेंडेशन संबंधी पेशगी जानकारी के आधार पर पार्थ सारथी धर, एसएएआर कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड, निर्मल कुमार सोनी, मनन शेयरकॉम प्राइवेट लिमिटेड और कन्हैया ट्रेडिंग कंपनी ने उन सौदों को पूरा कर लाभ कमाया जिसकी वजह से इन पर बैन लगाया जाता है। ये लोग अब मार्केट में ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे। बता दें कि इससे पहले भी एक और बिजनेस चैनल के एंकर को सेबी ने बैन किया था।

    सेबी ने शेयरों में कथित हेराफेरी के जरिये इन इकाइयों द्वारा जुटाए गए 7.41 करोड़ रुपये के गैरकानूनी लाभ को जब्त करने का निर्देश भी दिया है। सेबी ने कहा कि इन संस्थाओं ने ऐसे शेयर सौदों के निपटान से 7.41 करोड़ रुपये का गैरकानूनी लाभ कमाया और इस लाभ को सहमति के तहत अतिथि विशेषज्ञों के साथ साझा भी किया गया। नियामक ने कहा कि इस तरह ये सभी संस्थाएं सौदा निपटान से हुई आय को जब्त करने के लिए संयुक्त रूप से और अलग-अलग उत्तरदायी हैं।

    action market experts SEBI
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleगैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों की मनमानियों पर RBI की कड़ी नज़र
    Next Article हीरो मोटोकॉर्प के मुनाफ़े में तगड़ा उछाल
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Tower Rush Mystake jeu de dfense intense et stratgique 3
    May 9, 2026
    Testez votre courage dans Mystake Tower Rush défis sans fin
    May 7, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.