Author: News Desk
SBI से लोन लेना आज से महंगा हो गया है। बैंक ने चुनिंदा अवधि पर अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में 10 बेसिस प्वाइंट्स तक की बढ़ोतरी की है। संशोधित दरें 15 जुलाई 2024 से प्रभावी होंगी। इससे पहले जून 2024 में बैंक ने चुनिंदा अवधि पर लोन दरों (MCLR) में 10 bps की बढ़ोतरी की थी। इस बढ़ोतरी के चलते होम लोन, कार लोन समेत सभी तरह के लोन महंगे हो गए हैं। SBI ने एक महीने की MCLR बेंचमार्क दर को 5 बेसिस प्वाइंट्स बढ़ाकर 8.35% कर दिया है, जबकि तीन महीने की MCLR बेंचमार्क…
पिछले साल से ज़ोमाटो के शेयरों में रिकॉर्ड तेजी के बाद दीपिंदर गोयल अरबपति बन गए हैं। जुलाई 2023 के निचले स्तर से शेयर में 300 प्रतिशत से अधिक की उछाल आई है। दीपिंदर सिंह वर्तमान में ज़ोमाटो के संस्थापक और सीईओ के रूप में कार्यरत हैं। शेयर ने बीएसई पर 230 रुपये का नया रिकॉर्ड बनाया और दिन के दौरान 2 प्रतिशत तक की बढ़त हासिल की, जिससे इसका मार्केट कैप 1.8 ट्रिलियन रुपये से अधिक हो गया। इसके साथ ही, 41 वर्षीय गोयल की नेटवर्थ 8,300 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। वर्तमान में, गोयल के पास…
आगामी बजट सत्र के दौरान सरकार बीमा अधिनियम, 1938 में संशोधन करने के लिए एक विधेयक पेश कर सकती है। सूत्रों ने कहा कि संशोधन विधेयक में शामिल किए जा सकने वाले कुछ प्रावधानों में समग्र लाइसेंस, गैप कैपिटल, सॉल्वेंसी मानदंडों में छूट, कैप्टिव लाइसेंस जारी करना, निवेश नियमों में बदलाव, बिचौलियों के लिए एकमुश्त पंजीकरण और बीमा कंपनियों को दूसरे फाइनेंसियल प्रोडक्ट वितरित करने की अनुमति देना शामिल हैं। इस कदम से बैंकिंग क्षेत्र की तरह विभिन्न बीमा कंपनियों को प्रवेश की अनुमति मिल सकती है। बैंकिंग सेक्टर को वर्तमान में यूनिवर्सल बैंक, स्माल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक…
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से सात के मार्केट कैपिटल में सामूहिक रूप से 1,72,225.62 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इसके बावजूद HDFC , SBI और ICICI बैंक के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को नुकसान हुआ। एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 18,069.29 करोड़ रुपये घटकर 12,35,825.35 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का बाजार मूल्यांकन 356.99 करोड़ रुपये घटकर 7,67,204.26 करोड़ रुपये रह गया। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 210.5 करोड़ रुपये घटकर 8,67,668.16 करोड़ रुपये रह गया। सबसे ज्यादा लाभ में आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। पिछले सप्ताह 30…
भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) पोर्टफोलियो को मजबूत करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम के तहत, मर्सिडीज-बेंज अपने चाकन प्लांट में असेंबली संचालन का विस्तार करने पर विचार कर रही है, ताकि इसमें और अधिक ईवी मॉडल शामिल किए जा सकें, वर्तमान में, लग्जरी ऑटोमेकर अपनी प्रमुख इलेक्ट्रिक सेडान, EQS को इस सुविधा में असेंबल करता है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ संतोष अय्यर ने इस बात पर प्रकाश डाला कि स्थानीय असेंबली न केवल उनके स्थिरता लक्ष्यों के अनुरूप है, बल्कि लागत लाभ भी प्रदान करती है, जिससे संभावित रूप से भारतीय बाजार में ईवी…
विदेशी निवेशकों ने इस महीने अबतक भारतीय इक्विटी में 15,352 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो चल रहे सुधारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता, कम अमेरिकी संघीय दरों और मजबूत घरेलू मांग के कारण हुआ। आगामी केंद्रीय बजट विदेशी निवेशकों द्वारा आर्थिक विकास के लिए सरकार की योजनाओं को समझने के लिए सबसे अधिक देखी जाने वाली घटनाओं में से एक होगा। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस महीने (12 जुलाई तक) इक्विटी में 15,352 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। राजनीतिक स्थिरता और बाजारों में तेज उछाल के कारण जून में इक्विटी में…
रिटेल चेन डीमार्ट का संचालन करने वाली एवेन्यू सुपरमार्ट्स ने 13 जुलाई को वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के लिए 773.8 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो एक साल पहले की समान तिमाही के 658.8 करोड़ रुपये से 17.5 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने परिचालन से समेकित राजस्व में 18.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की, जो एक साल पहले 11,865.4 करोड़ रुपये के मुकाबले 14,069.1 करोड़ रुपये रहा। Q1FY25 में ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन (EBITDA) से पहले समेकित आय 1,221.3 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1,035.3 करोड़ रुपये थी।…
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी के चलते म्यूचुअल फंड कंपनियों की ओर से नए नए फंडों की बाढ़ सी आ गयी है. इक्विटी न्यू फंड ऑफर (NFO) के लिए जून का महीना काफी अच्छा रहा। इस दौरान 11 नई इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम में करीब 14,370 करोड़ रुपये का निवेश देखने को मिला है। इससे पहले जुलाई 2021 में चार NFO ने 13,709 करोड़ रुपये जुटाए थे। 2024 की पहली छमाही में म्यूचुअल फंड की ओर से 30 सक्रिय इक्विटी स्कीम लॉन्च की गई हैं। इस साल जून तक NFO में 37,885 करोड़ रुपये का निवेशआया जो पिछले पूरे साल…
केंद्र की NDA सरकार 23 जुलाई को पेश होने वाले बजट में राष्ट्रीय पेंशन योजना यानि NPS से जुड़ा कोई बड़ा ऐलान कर सकती है, ये एलान NPS में गारंटीड रिटर्न भी हो सकता है।एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को उनकी आखिरी सैलरी का 50 फीसदी पेंशन के तौर पर देने का वादा किया जा सकता है। NPS योजना का उद्देश्य भारत के नागरिकों को बुढ़ापे के लिए पेंशन और निवेश सुरक्षा प्रदान करना है। NPS सुरक्षित और विनियमित बाजार-आधारित रिटर्न के माध्यम से आपकी सेवानिवृत्ति की प्रभावी योजना बनाने के लिए एक दीर्घकालिक बचत मार्ग प्रदान…
भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पांच जुलाई को समाप्त सप्ताह में 5.16 अरब डॉलर बढ़कर 657.16 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह कुल मुद्रा भंडार 1.71 अरब डॉलर घटकर 651.99 अरब डॉलर रह गया था। इस साल सात जून को विदेशी मुद्रा भंडार 655.82 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। रिजर्व बैंक के जारी आंकड़ों के अनुसार, मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां पांच जुलाई को समाप्त सप्ताह में 4.23 अरब डॉलर बढ़कर 577.11 अरब डॉलर हो गईं।…
12 जुलाई को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, मई में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर पिछले महीने के 5 प्रतिशत से बढ़कर 5.9 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो सात महीने का उच्चतम स्तर है। यह वृद्धि विनिर्माण और बिजली उत्पादन में उछाल के कारण हुई। इक्रा की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर के मुताबिक आईआईपी ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन किया, मई में सालाना आधार पर वृद्धि दर सात महीने के उच्चतम स्तर 5.9 प्रतिशत पर पहुंच गई. औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में वृद्धि की गति लगातार चार महीनों से 5 प्रतिशत से ऊपर बनी हुई है। वर्ष के पहले दो महीनों के…
एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCLTech) ने 12 जुलाई को वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही घोषित किये, कंपनी ने बताया कि उसका समेकित शुद्ध लाभ 20 प्रतिशत बढ़कर 4,257 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 3,534 करोड़ रुपये था। एचसीएलटेक का परिचालन राजस्व वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में 6.7 प्रतिशत बढ़कर 28,057 करोड़ रुपये हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में यह 26,296 करोड़ रुपये था। फर्म ने वित्त वर्ष 2025 के लिए 2 रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 12 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। अंतरिम…
देश में किफायती फ्लैटों की लॉन्चिंग अप्रैल-जून में साल-दर-साल 21 फीसदी घटकर 1,32,77 इकाई रह गई, ये जानकारी रियल एस्टेट कंसल्टेंट जेएलएल इंडिया ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में दी है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल-जून की अवधि में सात प्रमुख शहरों में 50 लाख रुपये से कम कीमत वाले किफायती अपार्टमेंट की नई आपूर्ति में 21 फीसदी की गिरावट आई है, क्योंकि बिल्डरों ने अधिक प्रीमियम फ्लैट लॉन्च किए हैं। ये सात शहर दिल्ली-एनसीआर, मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर), कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे हैं। एमएमआर में मुंबई शहर, मुंबई suburb , ठाणे शहर और Navi Mumbai शामिल…
बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी और सेंसेक्स 12 जुलाई को कारोबारी सत्र में शुरूआती उठापटक के बाद मज़बूती में बंद हुआ, TCS के शानदार नतीजों की वजह से आईटी शेयरों में शानदार तेजी के बाद निवेशकों के बीच धारणा मजबूत हुई। सेंसेक्स 0.78 प्रतिशत बढ़कर 80,519 पर और निफ्टी 0.77 प्रतिशत बढ़कर 24,502 पर रहा। मिडकैप और स्मॉलकैप ने मज़बूत बाज़ार से अलग रुझान दिखाए, मिडकैप में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि स्मॉलकैप में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई।सेक्टोरल इंडेक्सों में, आईटी आज के सत्र का मुख्य चालक रहा, जो लगभग पांच प्रतिशत बढ़ा। निफ्टी पर शीर्ष पांच में सभी आईटी…
अमेजन के संस्थापक और कार्यकारी चेयरमैन जेफ बेजोस ने 9 जुलाई को 200.1198 डॉलर प्रति शेयर के औसत मूल्य पर 19,96,015 अमेजन शेयर बेचे। हाल ही में हुई एक फाइलिंग में यह बात सामने आई। बेचे गए इन शेयरों की कीमत 452 मिलियन डॉलर से ज्यादा है। इस बिक्री से जुड़े लेन-देन दो दिनों में किए गए। खबर के मुताबिक, सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के पास दाखिल फॉर्म 4 से पता चलता है कि 10 जुलाई को 2,66,396 अमेजन शेयर 200.0069 डॉलर प्रति शेयर के भारित औसत मूल्य पर बेचे गए। खबरों के मुताबिक, शेयरों की यह बिक्री एक पूर्व-व्यवस्थित…
वीकली एक्सपायरी के दिन शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स ऊपरी स्तरों से फिसल गए, मगर बाद में रिकवरी आने से सपाट बंद हुए। 80170 का हाई बनाने के बाद आज सेंसेक्स 79,897 पर बंद हुआ है। वहीँ निफ्टी 8.50 अंकों की गिरावट से 24,315 पर बंद हुआ है। निफ्टी ने इंट्राडे में 24,402 का हाई बनाया था। आज सबसे ज्यादा बिकवाली बैंकिंग और FMCG सेक्टर में देखी गई। निफ्टी में कोल इंडिया और ONGC के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा की तेजी देखी गई जबकि बजाज फाइनेंस टॉप लूजर रहा। बुधवार को भी बड़ी गिरावट से रिकवरी करते हुए…
कनाडाई निवेशक ब्रुकफील्ड ने 11 जुलाई को जानकारी दी है कि वह तमिलनाडु स्थित लीप ग्रीन एनर्जी में 550 मिलियन डॉलर तक का निवेश करने की योजना बना रहा है। यह कंपनी वाणिज्यिक और औद्योगिक (सीएंडआई) ग्राहकों को स्वच्छ ऊर्जा समाधान प्रदान करने पर केंद्रित है। ब्रुकफील्ड ने नए शेयरों की सदस्यता और मौजूदा शेयरधारकों से शेयरों के अधिग्रहण के संयोजन के माध्यम से लीप ग्रीन में 200 मिलियन डॉलर से अधिक का इक्विटी निवेश करने की अग्रिम प्रतिबद्धता प्रदान की है। इसके अतिरिक्त, ब्रुकफील्ड के पास व्यवसाय के भविष्य के विकास का समर्थन करने के लिए 350 मिलियन डॉलर…
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के Q1 FY25 के नतीजे बाजार की उम्मीदों पर खरे उतरे, जिसमें समेकित शुद्ध लाभ साल-दर-साल 9 प्रतिशत बढ़कर 12,040 करोड़ रुपये हो गया। भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी का अप्रैल-जून का परिचालन राजस्व साल-दर-साल 5.4 प्रतिशत बढ़कर 62,613 करोड़ रुपये हो गया। TCS Q1 के नतीजों से पता चला कि तिमाही के दौरान वेतन वृद्धि चक्र के कारण कंपनी के मार्जिन में गिरावट आई। EBIT मार्जिन या ऑपरेटिंग मार्जिन Q1 के लिए 24.7 प्रतिशत तक कम हो गया, जो पिछली तिमाही में 26 प्रतिशत से 130 आधार अंक कम है। कंपनी के बोर्ड ने…
बढ़ती आय और आकर्षक फाइनेंस विकल्पों की वजह से कार खरीदना अब काफी आसान हो गया है, यही वजह है कि पुरानी कारों की मांग में बड़ा उछाल आया है। CARS24 की ड्राइवटाइम तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी तिमाही के दौरान आगरा, कोयंबटूर, नागपुर और वडोदरा जैसे शहरों में पुरानी कारों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। औसतन हर शहर में 25 फीसदी की वृद्धि देखी गई। पुरानी कारों की सस्ती कीमत के बारे में बढ़ती जागरूकता की वजह से बड़ी संख्या में लोग इन कारों को चुन रहे हैं, मॉडल की बात करें तो ग्रैंड i10, स्विफ्ट, बलेनो,…
देश के शीर्ष आठ शहरों में अप्रैल-जून में मकानों की बिक्री में पिछली तिमाही के मुकाबले छह फीसदी की गिरावट आई है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून के दौरान आवासीय बिक्री छह फीसदी घटकर 1,13,768 इकाई रह गई, जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में यह 120,642 इकाई थी। खबर के मुताबिक हालांकि अप्रैल-जून में आवासीय बिक्री में 42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 80,245 इकाई बिकी थी। रेरा इंडिया के समूह मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) विकास वधावन ने कहा कि आम चुनावों के कारण अप्रैल-जून में मकानों की मांग घटी, हालांकि मजबूत बुनियाद के कारण रियल एस्टेट…
