Close Menu
    What's Hot

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»फीचर न्यूज»मकानों की बिक्री में 6 फ़ीसदी की गिरावट
    फीचर न्यूज

    मकानों की बिक्री में 6 फ़ीसदी की गिरावट

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    home
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देश के शीर्ष आठ शहरों में अप्रैल-जून में मकानों की बिक्री में पिछली तिमाही के मुकाबले छह फीसदी की गिरावट आई है। आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-जून के दौरान आवासीय बिक्री छह फीसदी घटकर 1,13,768 इकाई रह गई, जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में यह 120,642 इकाई थी। खबर के मुताबिक हालांकि अप्रैल-जून में आवासीय बिक्री में 42 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 80,245 इकाई बिकी थी।

    रेरा इंडिया के समूह मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) विकास वधावन ने कहा कि आम चुनावों के कारण अप्रैल-जून में मकानों की मांग घटी, हालांकि मजबूत बुनियाद के कारण रियल एस्टेट निवेश के प्रति उपभोक्ताओं की धारणा काफी सकारात्मक बनी हुई है। वधावन ने कहा कि केंद्र में नई सरकार के गठन के बाद निवेश समर्थक केंद्रीय बजट की उम्मीदों के बीच, हमारे पास यह मानने का कारण है कि आने वाली तिमाहियों में, खासकर त्योहारी महीनों के दौरान बिक्री मजबूत होगी।

    हाउसिंग ब्रोकरेज फर्म प्रॉपटाइगर ने गुरुवार को जारी रिपोर्ट में शामिल आवासीय बाजार अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद), मुंबई महानगर क्षेत्र (मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे) और पुणे हैं। तिमाही-दर-तिमाही आंकड़ों के अनुसार, अहमदाबाद में घरों की बिक्री अप्रैल-जून में 26 प्रतिशत घटकर 9,500 इकाई रह गई, जबकि इस साल जनवरी-मार्च में यह 12,915 इकाई थी। हालांकि, बेंगलुरु में बिक्री 10,381 इकाई से 30 प्रतिशत बढ़कर 13,495 इकाई हो गई।

    चेन्नई में आवासीय संपत्ति की बिक्री 4,427 इकाई से 10 प्रतिशत घटकर 3,984 इकाई रह गई। दिल्ली-एनसीआर में बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 10,058 इकाई से 11,065 इकाई हो गई। हैदराबाद में घरों की बिक्री 14,298 इकाइयों से 14 प्रतिशत गिरकर 12,296 इकाई रह गई। कोलकाता में बिक्री 3,857 इकाइयों से गिरकर 3,237 इकाई रह गई।

    मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में घरों की बिक्री 41,594 इकाइयों से 8 प्रतिशत गिरकर 1,925 इकाई रह गई। पुणे में घरों की बिक्री अप्रैल-जून के दौरान 5 प्रतिशत गिरकर 21,925 इकाई रह गई, जबकि पिछली तिमाही में यह 23,112 इकाई थी। अप्रैल-जून तिमाही के दौरान नई आपूर्ति 1 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 1,01,677 इकाई रह गई, जबकि जनवरी-मार्च अवधि में यह 1,03,020 इकाई थी।

    home sales housing sector sales down
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous ArticleSATI POLY PLAST LIMITED का आईपीओ 12 जुलाई 2024 को खुलेगा
    Next Article पुरानी कारों की मांग में बड़ा उछाल
    News Desk

    Related Posts

    Discovering the Best Latin Country to Meet a Partner

    August 10, 2026

    Navigating the Sphere of Online Dating Asian Women

    August 9, 2026

    Exploring Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    August 8, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Exploring the future of human–AI relationships
    July 28, 2026
    The comprehensive guide to AI girlfriends for long-distance relationships
    July 27, 2026
    Unveiling Your AI Girlfriend Experience
    July 23, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.