Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»पुरानी कारों की मांग में बड़ा उछाल
    ऑटोमोबाइल

    पुरानी कारों की मांग में बड़ा उछाल

    News DeskBy News DeskJuly 11, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    maruti
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बढ़ती आय और आकर्षक फाइनेंस विकल्पों की वजह से कार खरीदना अब काफी आसान हो गया है, यही वजह है कि पुरानी कारों की मांग में बड़ा उछाल आया है। CARS24 की ड्राइवटाइम तिमाही रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी तिमाही के दौरान आगरा, कोयंबटूर, नागपुर और वडोदरा जैसे शहरों में पुरानी कारों की बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। औसतन हर शहर में 25 फीसदी की वृद्धि देखी गई। पुरानी कारों की सस्ती कीमत के बारे में बढ़ती जागरूकता की वजह से बड़ी संख्या में लोग इन कारों को चुन रहे हैं, मॉडल की बात करें तो ग्रैंड i10, स्विफ्ट, बलेनो, क्विड, होंडा सिटी ज्यादातर उपभोक्ताओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।

    अहमदाबाद, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई और पुणे जैसे शहरों में दूसरी तिमाही के दौरान पुराणी कारों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। आंकड़े बताते हैं कि आज लोग अपनी कार खुद खरीदना चाहते हैं और साथ ही सेकेंड हैंड कारें उनके लिए स्मार्ट चॉइस बन गई हैं। किफायती कीमत और विश्वसनीयता के कारण सेकेंड हैंड कारें आज के उपभोक्ताओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। इसके अलावा ऑनलाइन मार्केटप्लेस और विकसित हो रहे डिजिटल सिस्टम ने सेकेंड हैंड कार खरीदना और भी आसान बना दिया है। उपभोक्ता आत्मविश्वास, पारदर्शिता और भरोसे के साथ अपनी पसंदीदा कार चुन सकते हैं और उसे खरीदने का फैसला कर सकते हैं। यही वजह है कि उपभोक्ताओं का सेकेंड हैंड कारों की ओर तेजी से झुकाव हो रहा है।

    सेकेंड हैंड कार बाजार में 34.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ मारुति सुजुकी सबसे आगे है, इसके बाद 26.9 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ हुंडई दूसरे और 10.6 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ होंडा तीसरे स्थान पर है। ग्रैंड आई10 और बलेनो 2024 में सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल थे। एसयूवी मॉडल में सबसे बड़ी उछाल देखी गई, जिसमें एमजी हेक्टर 4 गुना बढ़ी, निसान मैग्नाइट 2 गुना बढ़ी और जीप कंपास 2023 की तुलना में 2024 में 2 गुना बढ़ी।

    automobile sector sales increase used cars
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleमकानों की बिक्री में 6 फ़ीसदी की गिरावट
    Next Article उम्मीदों पर खरे उतरे TCS Q1 FY25 के नतीजे
    News Desk

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.