Author: News Desk

वेदांता लिमिटेड अपने कारोबार को अलग-अलग हिस्सों में बांटने की तैयारी कर रही है। कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बुधवार को कहा कि कंपनी अपने विभिन्न कारोबार को अलग करने की योजना पर आगे बढ़ रही है। इससे 6 नई कंपनियां बनेंगी और बड़े पैमाने पर मूल्य हासिल किया जा सकेगा। वेदांता को अपने कारोबार को अलग करने की योजना के लिए ज्यादातर lenders से मंजूरी मिल गई है। खबर के मुताबिक वेदांता के शेयरधारकों की 59वीं सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए अनिल अग्रवाल ने कहा कि हम अपने कारोबार को अलग करने की योजना पर आगे…

Read More

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 10 जुलाई को स्पष्ट किया कि हाल ही में घोषित उसकी लोकप्रिय एसयूवी एक्सयूवी 700 की कीमत में कटौती और उत्तर प्रदेश सरकार की हाइब्रिड वाहन नीति के बीच कोई संबंध नहीं है। एक विनियामक फाइलिंग में, एमएंडएम ने कहा, “हम स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित करना चाहते हैं कि कुछ मीडिया द्वारा बताई गई एक्सयूवी700 के कुछ वेरिएंट की कीमत में कटौती और यूपी ईवी/हाइब्रिड नीति के बीच कोई संबंध नहीं है।” M&M ने आगे कहा, एक्सयूवी 700 की घोषित कीमत में कटौती हमारी व्यावसायिक रणनीति के क्रियान्वयन का एक हिस्सा है, जिसे हमारी 14 फरवरी…

Read More

RBI द्वारा रेपो रेट में कटौती की उम्मीद के बीच मौजूदा समय फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा लगाने के लिए सबसे सही है। ऐसा इसलिए क्योंकि रेपो रेट घटने पर बैंक ब्याज दरें कम कर देंगे। यानी एफडी पर रिटर्न कम हो जाएगा। रेपो रेट कट से पहले आप एफडी करके अपने निवेश पर ज्यादा ब्याज पा सकते हैं। यहाँ हम आपको उन 6 बैंकों के बारे में बात कर हैं जो 3 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। पंजाब नेशनल बैंक आम निवेशकों को 3 साल की एफडी पर सबसे ज्यादा 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा…

Read More

जैसे-जैसे ज़्यादा से ज़्यादा खुदरा निवेशक ‘म्यूचुअल फंड सही है’ का मंत्र जप रहे हैं, एसेट मैनेजमेंट कंपनियाँ अनोखे ऑफ़र के ज़रिए इस उत्साह को भुनाने की कोशिश कर रही हैं। पर्यटन से लेकर व्यावसायिक अवसरों तक, म्यूचुअल फंड कई नए फंड ऑफ़र लॉन्च कर रहे हैं, खास तौर पर थीमैटिक और सेक्टोरल फंड स्पेस में जून 2024 के लिए AMFI के ताज़ा डेटा से पता चलता है कि NFO इक्विटी इनफ़्लो (सक्रिय) महीने-दर-महीने 54.1 प्रतिशत बढ़कर 151.4 बिलियन रुपये हो गया। हाल ही में, टाटा AMC ने अपने निफ्टी टूरिज्म इंडेक्स फंड को लॉन्च करने की घोषणा की, जो…

Read More

23 जुलाई को पेश होने वाले बजट से उद्योग जगत से लेकर आम आदमी तक को काफी उम्मीदें हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से ऑटो उद्योग को भी आगामी बजट में काफी उम्मीदें हैं। ऑटो उद्योग के विशेषज्ञों का कहना है कि सेक्टर को बढ़ाने के लिए हम निर्मला सीतारमण से टैक्स में छूट और इलेक्ट्रिक वाहनों को सुलभ बनाने के लिए रिलीफ मेज़र्स की मांग कर रहे हैं। ऑटो सेक्टर बजट में मांग को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण खर्च को बढ़ावा देने पर ध्यान देने की मांग कर रहा है। इससे डिस्पोजेबल आय बढ़ेगी जो ऑटोमोबाइल की मांग…

Read More

आज के कारोबारी सत्र का अंत निफ्टी और सेंसेक्स ने मजबूती के साथ किया जिसका मुख्य कारण ऑटो और फार्मा शेयरों में तेज उछाल रहा। 11 जुलाई को आने वाले टीसीएस के पहली तिमाही के नतीजों से पहले आईटी शेयरों ने उत्साह को थोड़ा कम कर दिया। बाजार बंद होने पर, सेंसेक्स 0.49 प्रतिशत बढ़कर 80,351 पर और निफ्टी 0.46 प्रतिशत बढ़कर 24,433 पर था। लगभग 1,753 शेयरों में तेजी आई, 1,686 शेयरों में गिरावट आई और 79 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स सहित व्यापक बाजारों ने हेडलाइन इंडेक्स से कम प्रदर्शन किया। दोनों में…

Read More

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स ऑफ इंडिया (एएमएफआई) द्वारा 9 जुलाई को जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जून में इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 17 प्रतिशत बढ़कर 40,608.19 करोड़ रुपये हो गया, जो एक नया उच्च स्तर है। एक महीने पहले इक्विटी म्यूचुअल फंड में शुद्ध निवेश 83.42 प्रतिशत बढ़कर 34,697 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। आंकड़ों के अनुसार, जून में म्यूचुअल फंड उद्योग की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) बढ़कर 61.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। यह पहली बार है जब उद्योग का एयूएम 60 लाख करोड़ रुपये के स्तर से ऊपर पहुंचा है। इस बीच,…

Read More

टाटा मोटर्स ने आज घोषणा की है कि वह अपनी लोकप्रिय एसयूवी हैरियर और सफ़ारी की कीमत कम कम करने जा रही है, बता दें कि ऑटोमोबाइल प्रमुख भारतीय सड़कों पर 2 मिलियन से अधिक एसयूवी के साथ एक ऐतिहासिक मील का पत्थर गाड़ चूका है। टाटा के व्यापक एसयूवी पोर्टफोलियो, जिसमें सफारी, हैरियर, नेक्सन, पंच, साथ ही पुराने दिनों की प्रतिष्ठित नाम सिएरा और सफारी शामिल हैं, जिन्होंने इस मील के पत्थर को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें से प्रत्येक मजबूत एसयूवी सेगमेंट को परिभाषित करने वाली रही है और ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप, श्रेणी…

Read More

गलत ऋण देने की प्रथाओं के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने दो गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) – स्टार फिनसर्व इंडिया और पॉलिटेक्स इंडिया – के पंजीकरण प्रमाणपत्र रद्द कर दिए हैं। केंद्रीय बैंक ने यह जानकारी दी। हैदराबाद स्थित स्टार फिनसर्व इंडिया ‘प्रोगकैप’ (डेसिडेराटा इम्पैक्ट वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व और संचालन) के तहत सेवाएं प्रदान कर रही थी। मुंबई स्थित पॉलिटेक्स इंडिया ‘Z2P’ मोबाइल एप्लिकेशन (ज़ाइटेक टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व और संचालन) के तहत सेवाएं प्रदान कर रही थी। स्टार फिनसर्व के पंजीकरण प्रमाणपत्र (CoR) को रद्द करने का कारण बताते हुए, रिजर्व बैंक ने कहा कि कंपनी…

Read More

कल की गिरावट के बाद शेयर बाजार आज हरे निशान में खुला है। वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के चलते शुरुआती कारोबार में बाजार में मजबूती देखने को मिल रही है। बीएसई सेंसेक्स 163.67 अंक ऊपर 80,124.05 अंक पर खुला है। वहीं एनएसई निफ्टी 30.45 अंक की बढ़त के साथ 24,351.00 अंक पर पहुंच गया है। शेयरों पर नजर डालें तो Maruti, ITC, KotakBank, LT, IndusIndBank, PowerGrid और SBI में मजबूती देखने को मिल रही है।Pharma, IT और banking शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। आपको बता दें कि बजट का काउंटडाउन शुरू होने के बाद बाजार…

Read More

गोल्डमैन सैक्स को उम्मीद जताई है कि भारत के केंद्रीय बजट में पूंजीगत व्यय पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा या राजकोषीय समेकन पथ में कोई ढील नहीं दी जाएगी। 8 जुलाई को प्रकाशित एक नोट के अनुसार, यह राजकोषीय समेकन में किसी भी ढील और पूंजीगत व्यय की कीमत पर कल्याणकारी व्यय की ओर झुकाव की उम्मीदों को बढ़ाने पर सतर्क हो गया है। नोट में उम्मीद जताई गयी है कि केंद्र वित्त वर्ष 25 के लिए 5.1 प्रतिशत के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य पर कायम रहेगा, जिसे वित्त वर्ष 26 तक घटाकर 4.5 प्रतिशत किया जा सकता है।…

Read More

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स आज 36.22 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 79,960 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 3.30 अंकों की गिरावट के साथ 24,320 पर बंद हुआ। निफ्टी पैक के शेयरों में से सोमवार को सबसे ज्यादा बढ़त ONGC में 4.15 फीसदी, ITC में 2.34 फीसदी, HDFC Life में 2.25 फीसदी, Hindustan Uniliver में 1.33 फीसदी और Wipro में 1.33 फीसदी की रही। वहीं Titan में सबसे ज्यादा 3.33 फीसदी, Divis lab में 2.23 फीसदी, BPCL में 2.49 फीसदी, Sriram finance में 1.95 फीसदी और Adani…

Read More

देश में लग्जरी कारों की मांग में जबरदस्त इजाफा हुआ है जिसका फायदा सभी विदेशी ऑटो कंपनियों को मिल रहा है। भारत में बीएमडब्ल्यू, ऑडी, मर्सिडीज की कारें बड़ी संख्या में बिक रही हैं। बता दें कि जर्मन लग्जरी कार निर्माता कंपनी मर्सिडीज-बेंज की भारत में बिक्री 2024 की पहली छमाही में नौ फीसदी बढ़कर 9,262 यूनिट हो गई। यह वृद्धि विभिन्न श्रेणियों में मजबूत मांग और बड़ी संख्या में मॉडलों की उपलब्धता के दम पर दर्ज की गई। कंपनी के बयान के मुताबिक, यह देश में अब तक की उसकी सबसे ज्यादा बिक्री वाली छमाही रही। इसने 2023 की…

Read More

पर्सनल लोन तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने में काम आता है, चूँकि ये दूसरे ऋणों के मुकाबले काफी मंहगा होता है इसलिए एक्सपर्ट्स भी कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को पर्सनल लोन को आखिरी विकल्प के तौर पर रखना चाहिए। पर्सनल लोन पाने के लिए इसकी योग्यता होना बहुत ज़रूरी है क्योंकि पर्सनल लोन हर किसी को नहीं मिलता। चूँकि पर्सनल लोन असुरक्षित लोन होते हैं, इसलिए बैंक इसे उचित मूल्यांकन के बाद ही देते हैं। हर बैंक या संस्थान के अपने मापदंड होते हैं और जो उन्हें पूरा कर पाते हैं, उन्हें पर्सनल लोन दिया जाता है। इनके…

Read More

डिजिटल ट्रांजेक्शन का चलन भले ही तेजी से बढ़ा हो लेकिन अभी भी मनी ट्रांसक्शन का पुराना चलन NEFT, IMPS और RTGS का इस्तेमाल कम नहीं हुआ है। NEFT, IMPS और RTGS का इस्तेमाल हम सभी एक ही बैंक में और दूसरे बैंकों में फंड ट्रांसफर करने के लिए करते हैं ऐसे में सवाल उठता है कि इनमें से सबसे तेज और बेहतर कौन सा है? रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को एक ऐसी प्रणाली के रूप में समझा जा सकता है जिसमें फंड ट्रांसफर का निरंतर और वास्तविक समय पर निपटान होता है, जो लेनदेन-दर-लेनदेन के आधार पर होता…

Read More

बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडानी समूह पर अपनी आलोचनात्मक रिपोर्ट की अग्रिम प्रति न्यूयॉर्क स्थित हेज फंड मैनेजर मार्क किंगडन के साथ इसके सार्वजनिक रिलीज से करीब दो महीने पहले साझा की, जिसके परिणामस्वरूप शेयर मूल्य में उतार-चढ़ाव से होने वाले लाभ को साझा करने के सौदे से लाभ हुआ। सेबी ने 46 पन्नों के कारण बताओ नोटिस में विस्तृत रूप से बताया कि कैसे अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग, किंगडन के हेज फंड और कोटक महिंद्रा बैंक से जुड़े एक ब्रोकर ने रिपोर्ट के प्रकाशन के बाद अडानी समूह की…

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को संसद में बजट पेश करेंगी। इस बजट से होटल उद्योग (हॉस्पिटैलिटी सेक्टर) की कंपनियां चाहती हैं कि सरकार आगामी आम बजट में होटल सेक्टर को इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का दर्जा दे, जिससे नई संपत्तियों में निवेश और आकर्षक हो जाएगा। आतिथ्य क्षेत्र की कंपनियां चाहती हैं कि सरकार आगामी बजट में पर्यटन एजेंडे को गति देने पर ध्यान दे क्योंकि यह देश के आतिथ्य क्षेत्र को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में योगदान देने वाला एक महत्वपूर्ण ‘इंजन’ और रोजगार सृजन का जरिया बनाने का एक बड़ा अवसर है। होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) के…

Read More

भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह आयी अच्छी तेजी का फायदा सेंसेक्स में सूचीबद्ध शीर्ष 10 कंपनियों को मिला। सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार मूल्यांकन में पिछले सप्ताह 1,83,290.36 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदा आईटी क्षेत्र की कंपनियों टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और इन्फोसिस को हुआ। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान टीसीएस का बाजार मूल्यांकन 38,894.44 करोड़ रुपये बढ़कर 14,51,739.53 करोड़ रुपये हो गया। वहीँ सप्ताह के दौरान इन्फोसिस में 33,320.03 करोड़ रुपये जुड़े और इसका बाजार पूंजीकरण 6,83,922.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 32,611.36 करोड़ रुपये…

Read More

कुछ दिनों में बंधन बैंक के एमडी और सीईओ के पद से हट रहे बैंक के संस्थापक और प्रमोटर चंद्र शेखर घोष अब बैंक के निदेशक भी नहीं रहेंगे। हालाँकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जानकारी के मुताबिक 5 अप्रैल को, घोष ने घोषणा की थी कि वे 9 जुलाई को बैंक के एमडी और सीईओ के पद से हट जाएंगे। इससे पहले 6 जुलाई को बंधन बैंक ने घोषणा की थी कि रतन कुमार केश 10 जुलाई को बैंक के अंतरिम सीईओ और एमडी का पद संभालेंगे। केश बंधन बैंक में मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ)…

Read More

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त को समाप्त होगा। इसकी घोषणा करते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारत सरकार की सिफारिश पर भारत के माननीय राष्ट्रपति ने 22 जुलाई, 2024 से 12 अगस्त, 2024 तक बजट सत्र, 2024 के लिए संसद के दोनों सदनों को बुलाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन)।” यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस दावे के बाद कि यह कई ऐतिहासिक कदमों से चिह्नित होगा, उच्च प्रत्याशा के बीच…

Read More