Close Menu
    What's Hot

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»ऑटोमोबाइल»अगले साल भी वाहन बिक्री तोड़ेगी रिकॉर्ड, विशेषज्ञों ने जताई उम्मीद
    ऑटोमोबाइल

    अगले साल भी वाहन बिक्री तोड़ेगी रिकॉर्ड, विशेषज्ञों ने जताई उम्मीद

    News DeskBy News DeskDecember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    car segment
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 2023 बेहतरीन साल रहा है और रिकॉर्ड तोड़ बिक्री देखने को मिली है. विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाला साल भी ऑटोमोबाइल के लिए स्वर्णिम साल होगा और बिक्री रिकॉर्ड तोड़ेगी। नए साल में कंपनियों का पूरा जोर इलेक्ट्रिक वाहनों पर है। 2023 में यात्री वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 40 लाख यूनिट को पार करने की उम्मीद है। इसी उम्मीद में सभी वाहन निर्माताओं ने अपने वाहनों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। लेकिन इससे क्या बिक्री की वृद्धि पर असर पड़ सकता है? मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव की मानें तो ऐसा संभव है और इसीलिए वाहन बिक्री की रफ्तार ऐसी ही बनी रहे इसके लिए छोटी कारों पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

    मारुति सुजुकी की बात करें तो इस साल अप्रैल-अक्टूबर के दौरान कुल वाहन बिक्री में छोटी कारों की हिस्सेदारी 4 फीसद के करीब रही. जबकि 2018-19 में यह अनुपात 14 फीसदी के करीब था. भार्गव के मुताबिक उन्हें उद्योग की तुलना में अधिक वृद्धि की उम्मीद है, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी सकारात्मक वृद्धि होगी। वहीँ ऑटोमोबाइल विनिर्माताओं के संगठन SIAM के MD राजेश मेनन के मुताबिक अगले साल ऑटोमोबाइल उद्योग का बिक्री परिदृश्य सकारात्मक रहेगा और वो इसका श्रेय इसका श्रेय सर्वांगीण आर्थिक विकास को देते हैं.

    राजेश मेनन ने अगले साल ईवी सेगमेंट को मजबूती मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा कि कुल वाहन बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी बढ़ती रहेगी. वाहन वितरकों के संगठन फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने अगले साल यात्री वाहन की बिक्री कम रहने की बात कही है। ऑटो कंपोनेंट उत्पादकों के संगठन ECMA की महानिदेशक विनी मेहता के मुताबिक ईवी पर फोकस होने के कारण ऑटो कंपोनेंट सेक्टर बदलाव के दौर से गुज़रेगा. 2023 SUV के लिए बढ़ती लोकप्रियता का साल रहा है और अगले साल भी इसके जारी रहने की उम्मीद है। हुंडई मोटर इंडिया के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने नए साल में एसयूवी की बाजार हिस्सेदारी लगभग 49 प्रतिशत होने की उम्मीद जताई है और हुंडई के मामले में यह अनुपात 60 प्रतिशत होगा।

    auto sector ECMA hundai maruti zuzuki
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleगुरुग्राम, नॉएडा में मंहगे घरों की डिमांड बढ़ी
    Next Article अगले कई सालों प्रॉपर्टी बाजार में जारी रहेगा बूम, एक्सपर्ट्स की राय
    News Desk

    Related Posts

    1 अक्टूबर 2025 से कई नए नियम लागू, जानें क्या होगा असर

    September 30, 2025

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026
    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.