Close Menu
    What's Hot

    Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans

    July 14, 2026

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    July 14, 2026

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार
    प्रेस विज्ञप्ति

    एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

    Finance KhabarBy Finance KhabarJuly 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Amway India strengthens its premium skincare portfolio
    Product Ingredients
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन मल्‍टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्‍ट लॉन्च किया

    देहरादून: हेल्थ और वेलबीइंग क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एम्‍वे इंडिया ने अपने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन मल्‍टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्‍ट लॉन्च किया है। न्‍यूट्रीलाइट से प्राप्त वनस्पति तत्वों (बॉटैनिकल्स) से भरपूर यह नया स्किनकेयर उत्पाद आधुनिक जीवनशैली में त्वचा को विभिन्न पर्यावरणीय प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

    यह लॉन्च आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन रेंज का विस्तार है, जिसे बदलती स्किनकेयर जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। कंपनी का कहना है कि इस श्रृंखला में प्राकृतिक तत्वों और आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक का संतुलित मेल है, जिससे त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

    एम्‍वे इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री रजनीश चोपड़ा ने कहा, “भारत में स्किनकेयर बाजार तेजी से बदल रहा है और उपभोक्ता अब ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनमें इस्तेमाल होने वाले तत्वों की स्पष्ट जानकारी हो और जिनकी प्रभावशीलता वैज्ञानिक शोध पर आधारित हो। आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन मल्‍टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्‍ट इसी सोच को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। इसमें आधुनिक स्किन साइंस के साथ न्‍यूट्रीलाइट के प्राकृतिक तत्वों का समावेश किया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को भरोसेमंद स्किनकेयर उत्पाद उपलब्ध कराए जा सकें। प्राकृतिक और पौधों से प्राप्त तत्वों वाले स्किनकेयर उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। उपभोक्ता अब अपनी सुंदरता और संपूर्ण स्वास्थ्य, दोनों को ध्यान में रखकर उत्पादों का चयन कर रहे हैं। आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन और न्‍यूट्रीलाइट की करीब 90 वर्षों की विशेषज्ञता के साथ कंपनी इस क्षेत्र में उपभोक्ताओं की बदलती जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

    कंपनी के अनुसार, आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन मल्‍टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्‍ट को रोजाना त्वचा की सुरक्षा को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यह धूप, प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय प्रभावों से त्वचा की रक्षा करने में मदद करता है, जो समय से पहले उम्र बढ़ने के लक्षणों का कारण बन सकते हैं। इसमें एडवांस्‍ड यूवी फिल्टर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर न्‍यूट्रीलाइट के प्राकृतिक तत्वों का इस्तेमाल किया गया है। इसका हल्का फॉर्मूला त्वचा को सुरक्षा देने के साथ आरामदायक एहसास भी देता है, जिससे इसे रोजाना इस्तेमाल करना आसान होता है।

    कंपनी का दावा है कि आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन मल्‍टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्‍ट आधुनिक स्किनकेयर तकनीक और न्‍यूट्रीलाइट के प्राकृतिक तत्वों के मेल से तैयार किया गया है। यह एसपीएफ 50+ और पीए++++ के साथ यूवीए और यूवीबी किरणों से सुरक्षा देता है। इसके अलावा यह ब्लू लाइट, इन्फ्रारेड लाइट और फ्री रेडिकल्स जैसे बाहरी प्रभावों से भी त्वचा की रक्षा करने में मदद करता है। इसके फॉर्मूले में जिंक ऑक्साइड और टाइटेनियम डाइऑक्साइड जैसे मिनरल सनस्क्रीन तत्वों के साथ अनार का अर्क, क्राइसेंथेमम मोरिफोलियम फ्लावर एक्सट्रैक्ट और कार्नोसिन शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, ये तत्व त्वचा को प्रदूषण और अन्य पर्यावरणीय प्रभावों से बचाने के साथ उसे आराम पहुंचाने में भी मदद करते हैं।

    तेज रफ्तार जीवनशैली को ध्यान में रखकर तैयार किया गया इसका हल्का टिंटेड फॉर्मूला त्वचा पर आसानी से घुल-मिल जाता है। यह सफेद परत (व्हाइट कास्ट) नहीं छोड़ता और 80 मिनट तक वाटर रेसिस्टेंट रहता है। कंपनी के अनुसार, यह उत्पाद वीगन और नॉन-कॉमेडोजेनिक है। साथ ही इसमें पैराबेन, मिनरल ऑयल और सल्फेट सर्फैक्टेंट्स का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जो स्वच्छ स्किनकेयर मानकों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

    कंपनी के अनुसार, आर्टिस्‍ट्री एकमात्र ब्यूटी ब्रांड है जिसे न्‍यूट्रीलाइट का समर्थन प्राप्त है। आर्टिस्‍ट्री स्किन न्‍यूट्रीशन मल्‍टी-डिफेंस यूवी प्रोटेक्‍ट त्वचा को कई स्तरों पर सुरक्षा देने के साथ उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। इस उत्पाद की एमआरपी 3,399 रुपये है। यह एम्‍वे के अधिकृत बिजनेस ओनर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, एम्‍वे स्टोर्स और एम्‍वे की आधिकारिक वेबसाइट www.amway.in पर उपलब्ध है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleअमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार
    Next Article Beste Wettanbieter ohne OASIS: Schnelle Auszahlungen und attraktive Boni für Casino-Fans
    Finance Khabar

    Related Posts

    अमरनाथ यात्रा के लिए भारती एयरटेल ने मजबूत की कनेक्टिविटी, किया नेटवर्क कवरेज का विस्तार

    July 6, 2026

    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई

    June 18, 2026

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस ने ग्रेटर नोएडा में नई शाखा खोलकर उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति बढ़ाई
    June 18, 2026
    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    May 5, 2026
    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    May 5, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.