Close Menu
    What's Hot

    Duelbits Forgot Password Recovery Solution

    May 19, 2026

    Download BetStrike APK for Exciting Betting Action Now

    May 19, 2026

    BetSea Minimum Deposit Low Amounts Available Now

    May 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»प्रेस विज्ञप्ति»भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट
    प्रेस विज्ञप्ति

    भारत दुनिया के सबसे अधिक स्पैम प्रभावित देशों में शामिल, वैश्विक स्तर पर पाँचवें स्थान पर: ट्रूकॉलर रिपोर्ट

    Finance KhabarBy Finance KhabarMay 5, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Truecaller Report
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत, 5 मई 2026: ट्रूकॉलर द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा स्पैम पाने वाले देशों में पाँचवें स्थान पर है। इस सूची में इंडोनेशिया पहले स्थान पर है, जबकि उसके बाद चिली, वियतनाम और ब्राज़ील का नाम आता है।

    ये जानकारियाँ ट्रूकॉलर के एनॉनिमाइज़्ड (पहचान हटाकर) और समेकित डेटा पर आधारित हैं, जिसके दुनिया भर में 50 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं। केवल 2025 में ही इस प्लेटफ़ॉर्म ने दुनियाभर में 68 अरब से ज़्यादा स्पैम और धोखाधड़ी वाली कॉलों की पहचान की।

    क्षेत्रीय रैंकिंग में भी भारत प्रमुख रूप से शामिल है, यहाँ स्पैम कॉल की तीव्रता 66% दर्ज की गई, जिससे भारत दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित पाँच देशों में शामिल हो गया। भारत में आने वाली स्पैम कॉलों में सबसे बड़ा हिस्सा बिक्री और टेलीमार्केटिंग कॉलों का है, जो कुल स्पैम गतिविधियों का 36% है। इसके बाद 18% कॉल वित्तीय सेवाओं से जुड़ी होती हैं, जबकि 12% कॉल सीधे धोखाधड़ी और ठगी से संबंधित होती हैं।

    दुनियाभर में स्पैम कॉल के कारण हर क्षेत्र में अलग-अलग हैं। इंडोनेशिया और मेक्सिको में 40% से अधिक स्पैम कॉल बैंक और लोन देने वाली वित्तीय संस्थाओं से जुड़ी होती हैं। वहीं, चिली में सबसे ज़्यादा स्पैम कॉल कर्ज वसूली से संबंधित हैं, जो कुल स्पैम कॉलों का 38% हैं। यह दुनिया में किसी एक श्रेणी का सबसे बड़ा हिस्सा माना गया है। दूसरी ओर, ब्राज़ील और नाइजीरिया में टेलीकॉम कंपनियों से जुड़ी कॉलें सबसे अधिक हैं, जहाँ कई बार सही बातचीत और धोखाधड़ी वाली कॉलों के बीच फर्क करना मुश्किल हो जाता है।

    ये रुझान एक बढ़ती वैश्विक चिंता को दिखाते हैं। जैसे-जैसे ऑटोमेटेड स्पैम कॉल तेजी से बढ़ रही हैं, अनजान नंबरों से आने वाली कॉलों पर लोगों का भरोसा लगातार कम होता जा रहा है।

    ट्रूकॉलर के सीईओ ऋषित झुनझुनवाला ने कहा, “इन आंकड़ों का स्तर हर किसी के लिए चिंता का विषय होना चाहिए। धोखाधड़ी, किसी और की पहचान बनाकर ठगी और स्कैम लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी को ऐसे प्रभावित कर रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया। कुछ देशों में अब ज्यादातर अनजान कॉल स्पैम होती हैं, जो संचार व्यवस्था में एक गंभीर त्रुटि है। हमारा उद्देश्य संचार में भरोसा कायम करना है, और 2026 में हमारा ध्यान लोगों तक पहुँचने से पहले ही धोखाधड़ी को रोकने पर रहेगा।”

    31 मार्च 2026 को ट्रूकॉलर ने दुनियाभर में 50 करोड़ से अधिक मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं का आंकड़ा पार कर लिया। इनमें से 15 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ता भारत के बाहर के हैं।पूरी रिपोर्ट, जिसमें दुनिया के शीर्ष 10 देशों की रैंकिंग और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विस्तृत जानकारी शामिल है, ट्रूकॉलर इनसाइट्स पेज पर उपलब्ध है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleशोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर
    Next Article Testez votre courage dans Mystake Tower Rush défis sans fin
    Finance Khabar

    Related Posts

    शोभित यूनिवर्सिटी ने छात्रों की रोज़गार क्षमता बढ़ाने के लिए NIIT फाउंडेशन के साथ MoU पर किए हस्ताक्षर

    May 5, 2026

    गूगल ने भारत में एआई हब की रखी नींव, एयरटेल और अडानीकॉननेक्स देंगे सहयोग

    May 1, 2026

    फोर्टिस एस्कॉर्ट्स, ओखला ने इंडियन मेडिकल ऐसोसिएशन, आगरा के साथ मिलकर एडवांस रोबोटिक-एसिस्टेड सर्जरी इन यूरोलॉजी एवं सीटीवीएस पर किया मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम का आयोजन

    April 27, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Ozwin Casino Withdrawal Fast and Reliable
    May 19, 2026
    21Bets Cash Out: Bet Smart Get Your Winnings Now
    May 12, 2026
    Art Casino Megaways Free: Kostenloses Spiel mit vielen Gewinnchancen
    May 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.