साल 2023 रियल एस्टेट सेक्टर के लिए अद्भुत रहा है। कोरोना महामारी के दौरान रियल्टी सेक्टर में जो गिरावट आयी थी और पूरा सेक्टर पूरी तरह से धड़ाम हो गया था और डेवेलपर्स को तगड़ा नुक्सान हुआ था ुंदकी भरपाई अब होती दिख रही है है.दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई समेत सभी मेट्रो शहरों में घरों की बिक्री ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। यही नहीं टियर 2 और 3 शहरों में भी प्रॉपर्टी में ज़बरदस्त निवेश दर्ज किया गया है। मेट्रो सिटी की बात करें तो यहाँ करोड़ों की कीमत वाले घरों की बिक्री में बड़ा उछाल दर्ज किया गया. रियल सेक्टर के लिए 2023 शानदार साल गुज़रा और अब सवाल 2024 का, क्या आने वाला साल भी डेवेलपर्स के लिए ऐसा ही रहने वाला है? बाजार के जानकारों की माने तो ‘हाँ’, अगले साल भी प्रॉपर्टी मार्केट में ऐसी ही तेज़ी बानी रहने की उम्मीद है.
अंतरिक्ष इंडिया के सीएमडी राकेश यादव के मुताबिक पिछले तीन साल से पूरे देश में रियल एस्टेट में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. क्या छोटा, क्या बड़ा, हर शहर में प्रॉपर्टी की बिक्री में शानदार उछाल दर्ज हुआ है. इसका कारण ये है कि लोगों को प्रॉपर्टी में निवेश सबसे सुरक्षित लगता है. देश की मजबूत आर्थिक वृद्धि और बुनियादी ढांचे के तेज़ विकास से लोगों का भरोसा भी बढ़ा है। लोगों की जीवनशैली में बड़ा बदलाव आ रहा है और इसका फायदा सबसे ज़्यादा रियल एस्टेट को मिल रहा है। इसलिए आने वाले वर्ष में रियल एस्टेट और भी आगे बढ़ेगा, मांग में कोई कमी नहीं होगी. सिर्फ 2024 में ही नहीं,अगले पांच-छह साल तक रियल एस्टेट देश का ग्रोथ इंजन बना रहेगा।
इसके अलावा नए साल में होम लोन सस्ता होने की उम्मीद है, महंगाई को काबू में करने पर RBI का फोकस है। एकबार इसपर थोड़ा काबू हो जायेगा तो मौद्रिक दरें भी कम होंगी जिसका सबसे बड़ा फायदा होम लोन लेने वालों को होगा और पोर्पेर्टी की डिमांड भी बढ़ेगी. हालाँकि देखा ये गया है कि मंहगा होम लोन होने के बावजूद लोगों का प्रॉपर्टी में निवेश का रुझान कम नहीं हुआ है. तो एकबार होम लोन कम हुआ तो ये डिमांड और भी बढ़ेगी. 2023 की बात करें तो गुरुग्राम प्रॉपर्टी के बाजार में पहले नंबर पर है, यहाँ लोगों का लिविंग स्टैण्डर्ड बढ़ा है और इसीलिए मंहगे घरों की डिमांड भी बढ़ी है.

