भारतीय शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत हुई है। बीएसई सेंसेक्स 300 से ज़्यादा अंक उछलकर 71,743.48 अंक पर पहुंच गया है। वहीं, एनएसई निफ्टी 100 अंकों के करीब की तेजी के साथ 21,563 .05 पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में बैंकिंग, ऑटो और फार्मा शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। कल भी स्टॉक मार्केट में मजबूती रही थी। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अगले साल नीतिगत दर में आक्रामक कटौती की उम्मीद में बाजार में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर जोखिम के बीच शेयरों के अधिक मूल्यांकन और FII की पूंजी निकासी के बावजूद भारतीय बाजार में मजबूती बनी हुई है।
ग्लोबल मार्किट की बात करें तो ज्यादातर एशियाई बाजार ऊपर कारोबार कर रहा है। गिफ्ट निफ्टी में 65 की उछाल देखने को मिल रही है। US MARKETS भी कल आधा परसेंट ऊपर चढ़े। नैस्डैक भी नए शिखर पर पहुंचा। इस बीच लाल सागर में बढ़ते हमलों के बीच क्रूड में 2% का उछाल आया है और भाव 81 डॉलर के करीब पहुंचा है। निफ़्टी के शेयरों में Mindtree, Divis Labs, Tata Motors, Power Grid Corp और ONGC निफ्टी के टॉप गेनर बने हुए हैं। वहीं Hero MotoCorp, Sun Pharma, HDFC Bank, Apollo Hospitals और Maruti Suzuki टॉप लूजर रहें
उधर NSE ने RBL बैंक को 27 दिसंबर के लिए अपनी F&O प्रतिबंध सूची में जोड़ा है, जबकि सूची में बलरामपुर चीनी मिल्स, डेल्टा कॉर्प, हिंदुस्तान कॉपर और नेशनल एल्युमीनियम कंपनी को सूची में बरकरार रखा है। इसी तरह अशोक लीलैंड, इंडिया सीमेंट्स और सेल को F&O सूची से हटा दिया गया है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

