देश के सबसे अग्रणी भारतीय स्टेट बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की जमा पर एफडी ब्याज दरों में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की है। एसबीआई से मिली जानकारी के मुताबिक फिक्स्ड डिपॉज़िट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी इसी वर्ष 27 दिसंबरसे प्रभावी होगी. इसके साथ ही बैंक ने 2 करोड़ रुपये से अधिक जमा पर FD दरें भी बढ़ा दी हैं। SBI ने एक साल से ज़्यादा और 2 साल से कम, 2 साल से ज़्यादा और 3 साल से कम और पांच साल से 10 साल को छोड़कर बाकी सभी अवधियों पर बयाज दरें बढ़ा दी हैं।
इसके अलावा SBI ने 7 दिन से 45 दिन के बीच मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर 50 बेसिस पॉइंट की है जो 3 फीसदी से बढ़ाकर 3.50 फीसदी हो गयी है. 46 दिन से 179 दिन की अवधि के लिए ब्याज दर 4.50 से बढ़ाकर 4.75 कर दी है. 180 दिन से 210 दिन की अवधि के लिए ब्याज दर 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 5.25 फीसदी से 5.75 फीसदी कर दी है. 211 दिन से लेकर 1 साल से कम की FD पर ब्याज दर 5.75 फीसदी से बढ़ाकर 6 फीसदी कर दी गई है. वहीँ तीन साल से पांच साल से कम के बीच मैच्योर होने वाली जमा पर ब्याज दर 6.50 फीसदी से बढ़ाकर 6.75 फीसदी कर दी गई है. एसबीआई इसके साथ ही दिसंबर 2023 में टर्म डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाने वाला पांचवां बैंक बन गया। इससे पहले बैंक ऑफ इंडिया, फेडरल बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और डीसीबी बैंक ने भी इस महीने अपने टर्म डिपॉजिट पर दरें बढ़ाई हैं।
27 दिसंबर से जारी होने वाली एफडी की नई दरें इस तरह हैं.
सात दिन से 45 दिन 3.50 फीसद
46 दिन से 179 दिन 4.75 फीसद
180 दिन से 210 दिन 5.75 फीसद
211 दिन से 1 वर्ष तक 6 फीसद
1 वर्ष से 2 वर्ष से कम 6.80 फीसद
2 वर्ष से 3 वर्ष से कम 7.00 फीसद
3 वर्ष से 5 वर्ष से कम 6.75 फीसद
5 साल और 10 साल के लिए 6.50 फीसद

