मेरठ। अगर आप कम निवेश में बड़ा फायदा चाहते हैं तो एक बार यहां बताई गई तकनीकि को जरूरन आजमाएं। यहां बताई तकनीकि से आप राजाना की छोटी बचत पर बड़ी Income जनरेट कर सकते हैं।
क्या आपको यकींन होता है कि रोजाना पचास रूपए की बचत से दस लाख तक की इनकम की जा सकती है। आप सोच रहे हैं कि 50 रुपये की रोज बचत (Saving) करके क्या 10 लाख रुपये (Rs 10 Lakh) तैयार किया जा सकता है, तो ऐसा संभव है।
अगर आप सही योजना (Scheme) में रोज के कुछ बचाकर निवेश (Invest) करना शुरू करें तो एक तय समय बाद आप लखपति बन सकते हैं। इसमें म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) की बेहतर स्कीम आपकी मदद कर सकता है। इसमें सबसे अच्छी बात यह है कि रोज 50 रुपये की बचत से आप पर ज्यादा वित्तीय दबाव (Financial Burden) भी नहीं पड़ेगा और अपने सभी खर्चों के बाद भी आसानी से इतनी बचत कर सकते हैं। आइए जानते हैं 50 रुपये की रोज बचाकर कैसे बना सकते हैं 10 लाख रुपये का फंड?
पचास रूपए रोज, 15 साल का निवेश मिलेगा दस लाख
अगर आप रोजाना 50 रुपये की बचत करते हैं तो यह महीने में 1,500 रुपये होगा। आपको हर महीने 1,500 रुपये बेहतर म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) की स्कीम में SIP के जरिए निवेश करना होगा। यह निवेश आपको 15 साल तक करना होगा। बाजार में ऐसे कई म्यूचुअल फंड हैं, जिन्होंने पिछले 15 साल में 15 फीसदी सालाना की दर से रिटर्न दिया। अगर इतना ही रिटर्न आपको मिलता रहे तो 15 साल बाद आपके पास 10 लाख रुपये का फंड तैयार हो जाएगा।

