Close Menu
    What's Hot

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस ने पंजाब बाढ़ से प्रभावित पॉलिसीधारकों के लिए शीघ्र क्लेम प्रक्रिया  की सुविधा प्रदान की

    September 22, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»LIC के मासिक पेंशन प्लान से मिलेगी तनाव से मुक्ति, आजमाएं ये तकनीकि
    अन्य

    LIC के मासिक पेंशन प्लान से मिलेगी तनाव से मुक्ति, आजमाएं ये तकनीकि

    Finance KhabarBy Finance KhabarAugust 25, 2019Updated:August 27, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नोएडा। आज हर कोई चाहता है कि थोड़ा सा निवेश करने पर उसे कई फायदे मिलें, यही नहीं बुढ़ापे में पेंशन का अगर लाभ मिल जाए तो फिर कहने ही क्या। LIC की एक ऐसी ही पॉलिसी आपको पेंशन के लाभ सहित कई फायदे पहुंचाती है। लेकिन ये पॉलिसी जल्द ही बन्द होने वाली है। इसलिए आपको ये पॉलिसी बहुत ही जल्दी लेनी पड़ेगी। दरअसल, LIC अपनी जीवन शांति पॉलिसी को बंद कर रहा है। जो 26 अगस्त को बंद हो जाएगी, यानि इस पॉलिसी के अंतर्गत आप 26 अगस्त के बाद यह प्लान नहीं ले पाएंगे।

    LIC की ये पॉलिसी सिंगल प्रिमियम पेंशन प्लान है, जो लोगों के बीच खूब लोकप्रिय है। LIC ने ये पॉलिसी 12 सितंबर 2018 को उन लोगों के लिए लॉन्च की थी जिनके पास युवावस्था में कुछ पैसे हैं और वो उन्हें रिटायरमेंट पर इनकम के रूप में लेना चाहते हैं। अगर अभी भी आप इस पॉलिसी को खरीदना चाहते हैं तो आपके पास तीन दिन अभी भी बचे हैं।

    जानिए क्या है इस पॉलिसी में खास

    एलआईसी की इस पॉलिसी में सिंगल प्रीमियम डिपॉजिट पेंशन प्लान है सहित कई सुविधाएं मौजूद हैं। इस पॉलिसी में आपको लोन की सुविधा का लाभ मिलेगा। साथ ही इस पॉलिसी को 3 महीने के बाद कभी भी सरेंडर किया जा सकता है। जिसके लिए आपके कोई मेडिकल डॉक्यूमेंट भी नहीं मांगा जाएगा।

    इस पॉलिसी के अंतर्गत तुरंत या 1 से 20 वर्ष के बीच कभी भी पेंशन प्रारम्भ की जा सकती है। इसमें जॉइंट लाइफ ऑप्शन में किसी भी क्लोज रिलेटिव को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें तुरंत पेंशन लगभग जीवन अक्षय VI के ही बराबर है। 5 वर्ष से 20 वर्ष के बीच पेंशन दर 9।18 फीसदी से 19।23 फीसदी तक जीवन पर्यंत गारंटी भी है। साथ ही इसमें आपको आयकर में छूट भी मिलेगी।

    बता दें कि LIC की इस योजना को न्यूनतम 30 साल और अधिकतम 85 साल तक का कोई भी व्यक्ति ले सकता है।जीवन शांति प्लान में लोन, पेंशन शुरू होने के 1 साल बाद तथा इसे सरेंडर, पेंशन शुरू होने के 3 महीने बाद किया जा सकता है। एक बार चुने गए विकल्प को बदला नहीं जा सकता है। इस योजना को ऑफलाइन और साथ ही ऑनलाइन भी खरीदा जा सकता है।

    बता दें कि यह पॉलिसी शेयर बाजार से लिंक नहीं है। FD की दरों का भी इस पर असर नहीं होगा। इसलिए आपको आजीवन एक निश्चित आय मिलती रहेगी। बता दें कि इस पॉलिसी का सबसे बड़ा फायदा आपकी आयु जितनी ज्यादा होगी, आपको उतनी पेंशन मिलेगी। अगर आपकी आयु कम है तो हाई रिस्क कवर के साथ नॉमिनी को ज्यादा बोनस मिलेगा। इस तरह इस प्लान में आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। इसके अलावा अगर आपने इस पॉलिसी में एकमुश्त 5 लाख निवेश किया है तो आपको आजीवन 9 हजार रुपए महीना पैंशन मिलेगी।

    beema LIC penshion plan
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleपॉलीथीन के इस्तेमाल पर अब ये बोले उपराष्ट्रपति, जानें क्यों हो रहा पॉलीथीन का इतना विरोध
    Next Article जरूर आजमाएं: रोजाना करें छोटी बचत, आपको मिलेगा ये बड़ा फायदा
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया
    September 18, 2025
    एयरटेल की धोखाधड़ी विरोधी मुहिम से ग्राहकों को होनेवाले वित्तीय नुकसान में आई लगभग 70 फीसदी की कमी
    September 16, 2025
    पीएम मोदी के जन्मदिन पर धार दौरा: पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास और सेवा पखवाड़ा की शुरुआत
    September 16, 2025

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.