स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने वाले अक्सर इस बात को लेकर चिंता जाहिर करते हैं कि बाजार में कब और किस सेक्टर में पैसा लगाया जाए। दरअसल शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव से निवेशक भ्रमित होते हैं। बाजार में गिरावट पर उन्हें अपना निवेश खोने का डर होता है, जबकि बढ़ते बाजार में उन्हें मुनाफ़ा खोने का डर होता है। ऐसे में बैलेंस्ड एडवांटेज फंड निवेशकों के लिए उपयोगी हो सकता है। यहाँ हम बैलेंस्ड एडवांटेज फंड के बारे में कुछ जानकारी दे रहे हैं जो आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
बैलेंस्ड एडवांटेज फंड दरअसल म्यूचुअल फंड का एक प्रोडक्ट है जिसके द्वारा इक्विटी और डेट दोनों में पैसा लगाया जाता है। इसमें एक सुविधा यह भी है कि बाजार के हालात, ब्याज दरों और आर्थिक स्थितियों के आधार पर इक्विटी और ऋण के बीच rebalancing होता है। इसे आप ऐसे समझ सकते हैं, जब इक्विटी बढ़ रही होती है तो यह योजना debt एक्सपोज़र को कम करके इक्विटी एक्सपोज़र को बढ़ाती है। जब इक्विटी में गिरावट देखी जाती है तो फंड मैनेजर इक्विटी कम करके ऋण जोखिम बढ़ाता है जिसके कारण ये फंड निवेशकों के लिए बाजार जोखिम को कम करते हैं।
वर्तमान में लार्ज कैप कंपनियां आकर्षक वैल्यूएशन पर हैं। मध्यावधि में हमें ब्याज दरों में और गिरावट की उम्मीद के कारण पूंजीगत लाभ का लाभ भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में बैलेंस एडवांटेज फंड मौजूदा बाजार स्थितियों से फायदा उठाने की क्षमता रखता है। बैलेंस्ड एडवांटेज फंड एक ऑल-सीजन प्रोडक्ट है जो निवेशकों की बड़ी आबादी के लिए बेहतर विकल्प है। भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत वृद्धि दिखा रही है और कॉर्पोरेट क्षेत्र के आंकड़ों में सुधार हो रहा है। एक बैलेंस्ड एडवांटेज फंड निवेशकों को रिटर्न देने के लिए इस अस्थिरता का उपयोग करेगा।
आमतौर पर बैलेंस्ड एडवांटेज फंडों में इक्विटी इंडेक्स की तुलना में कम अस्थिरता होती है और लंबी अवधि में कंपाउंडिंग का लाभ मिलने का मौका होता है। इसलिए इन्हें एक ऑल-सीज़न फंड भी है जो उन निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प है लंबी अवधि का नजरिया रखते हैं।
