आज भी शेयर बाजार में घरेलू स्तर पर राजनीतिक स्थिरता के मजबूत संकेतों से जोरदार तेजी देखी गई। आज सेंसेक्स करीब 450 अंक बढ़ गया है वहीं, निफ्टी 20850 के ऊपर बंद हुआ है। आज कारोबार के लगभग हर सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली है। निफ्टी पर बैंक और वित्तीय सूचकांक मजबूत हुए हैं. वहीं ऑटो, मेटल, फार्मा इंडेक्स भी हरे निशान में बंद हुए। आईटी, एफएमसीजी और रियल्टी पर दबाव रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 431 अंकों की बढ़त के साथ 69,296 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी 168 अंक बढ़कर 20855 के स्तर पर बंद हुआ। दिग्गज शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। आज के टॉप गेनर्स में पावरग्रिड, एनटीपीसी, SBI, ICICI bank, एमएंडएम, titan शामिल हैं। जबकि टॉप लूजर्स में HINDUNILVR, HCLTECH, BAJAJ FINANCE, WIPRO, INFOSYS शामिल हैं।
अदानी ग्रीन एनर्जी ने अंतरराष्ट्रीय बैंकों के एक संघ से 1.36 बिलियन अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। एजीईएल द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मार्च 2021 में प्रारंभिक परियोजना वित्तपोषण के बाद से 1.36 बिलियन अमेरिकी डॉलर के वित्तपोषण से कंपनी की कुल फंडिंग बढ़कर 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है। ग्रीन लोन सुविधा गुजरात के खावरा में दुनिया के सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा पार्क के विकास को सक्षम बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
भारत की सेवा क्षेत्र की गतिविधियां नवंबर में एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गईं। नए ऑर्डर मिलने और काम पूरा करने की धीमी गति के कारण यह गिरावट आई है। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया सर्विसेज पीएमआई बिजनेस गतिविधि सूचकांक नवंबर में एक साल के निचले स्तर 56.9 पर गिर गया। अक्टूबर में यह 58.4 था.

