Author: Finance Khabar

मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर बैकफुट पर नजर आ रहा है. उसने कहा है कि वह नए डेटा बिल के लागू होने तक यूजर्स को अपनी नई प्राइवेसी पॉलिसी अपनाने के लिए बाध्य नहीं करेगा. दिल्ली हाई कोर्ट में दिए अपने जवाब में उसने कहा है कि वह उन यूजर्स की फंक्शनलिटी को सीमित नहीं करेगा, जो उसकी इस प्राइवेसी पॉलिसी को फॉलो नहीं कर रहे हैं. फेसबुक के मालिकाना हक वाले वॉट्सऐप ने अपने इस कदम से सबको चौंकाया है क्योंकि इससे पहले के बयानों में उसका रुख इसका उल्टा था. लेकिन अब वह नरम…

Read More

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एक्सपोर्टर कंपनी TCS इस साल कॉलेज से निकले 40 हजार ग्रेजुएट्स को नौकरी देगी. प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी एम्पलॉयर इस कंपनी ने पिछले साल भी 40 हजार फ्रेश ग्रेजुएट्स की हायरिंग की थी. कंपनी के ग्लोबल एचआर चीफ मिलिंद लक्कड़ ने कहा कि पांच लाख कर्मचारियों वाली उनकी कंपनी ने वित्त वर्ष 2020-21 में 40 हजार फ्रेश ग्रेजुएट्स की भर्ती की थी. वित्त वर्ष 2021-22 में भी टीसीएस कैंपस से 40 हजार फ्रेश ग्रेजुएट्स की भर्ती करेगी. उन्होंने कहा कि कोविड-19 प्रतिबंधों का हायरिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा. पिछले साल 3.60…

Read More

मुंबई: लगातार दूसरे दिन BSE Sensex और Nifty50 गिरावट के साथ बंद हुए हैं. सेंसेक्स 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 52,400 और निफ्टी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 15,700 के नीचे लुढ़ककर बंद हुआ है. बैंकिंग शेयरों और रिलायंस में बिकवाली के चलते मार्केट में गिरावट रही. कारोबार बंद होने पर आज सेंसेक्स 182.75 अंकों की गिरावट के साथ 52,386.19 पर और निफ्टी 38.10 अंकों की गिरावट के साथ 15,689.80 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज महज 10 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए जबकि शेष 20स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं निफ्टी50 पर 24 स्टॉक्स बढ़त…

Read More

नई दिल्ली: वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म TikTok के चीनी मालिक बाइटडांस ने उन एक मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिसमें दावा किया जा रहा था कि वो Tiktok की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक को दूसरी कंपनियों को बेच रही है। बाइटडांस ने एक बयान में कहा, “बाइटप्लस सॉफ्टवेयर के रूप में एक सर्विस प्रोवाइडर है और हम तदनुसार ग्राहकों को अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। हम न तो TikTok या किसी दूसरे क्लाइंट से कोई तकनीक खरीदते हैं और न ही बेचते हैं।” रिपोर्ट में कहा गया कि एक नए डिवीजन के रूप में, बाइटप्लस को चुपचाप जून में लॉन्च किया गया…

Read More

वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार बड़ी गिरावट आई। निफ्टी 15,800 के स्तर से टूट गया। पावर छोड़कर BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स लुढ़के। दिग्गज प्राइवेट बैंकों ने दबाव बढ़ाया। मेटल और फाइनेंस शेयरों में मुनाफावसूली हावी रही। आज भी इस शेयर में करीब 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कंपनी के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश बैंड Jaguar Land Rover के वॉल्यूम में साल की पहली छमाही के दौरान सेमी कंडेक्टर शॉर्टेज की वदज से 36 फीसदी गिरावट आने की संभावना है। चिप सप्लाई की यह समस्या कंपनी पर भारी पड़ती दिख रही है। सेंसेक्स पर आज महज 7 स्टॉक्स…

Read More

नई दिल्ली: दिग्गज स्कॉटिश एनर्जी कंपनी केयर्न एनर्जी ने पेरिस में कई भारतीय संपत्तियों को जब्त कर लिया है. भारत सरकार के साथ टैक्स विवाद के बाद एक आर्बिट्रेज अदालत ने भारत सरकार को 1.7 अरब डॉलर का हर्जाना देने को कहा था. लेकिन भारत सरकार ने इससे इनकार किया था. खबर के मुताबिक अमेरिकी अदालत में मुकदमे के दौरान केयर्न ने एयर इंडिया की विदेश स्थित संपत्तियों को जब्त करने का आदेश मांगा था. उसका कहना है था कि चूंकि एयर इंडिया भारत सरकार की कंपनी है इसलिए उसकी संपत्ति जब्त की जा सकती है. इस बीच, भारत सरकार…

Read More

नई दिल्ली: केंद्रीय बैंक आरबीआई ने कर्ज बांटने से जुड़े कुछ नियमों के उल्लंघन को लेकर 14 बैंकों के ऊपर जुर्माना लगाया है. इन बैंकों में देश का सबसे बड़ा भारतीय स्टेट बैंक भी शामिल है. इसके अलावा आरबीआई ने इंडसइंड बैंक, बंधन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा पर भी जुर्माना लगाया है. आरबीआई के मुताबिक इन बैंकों ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (NBFCs) को कर्ज देने के लिए केंद्रीय बैंक ने दिशा-निर्देशों के जो प्रावधान तय किए हैं, उनका उल्लंघन किया है. इसके अलावा इन बैंकों ने लोन और एडवांस पर जो रिस्ट्रिक्शंस और प्रोविजंस से जुड़े प्रावधान हैं, उनका…

Read More

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में चौतरफा लिवाली से बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज पहली बार 53 हजार अंक के पार बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरता हुआ सेंसेक्स 193.58 अंक यानी 0.37 प्रतिशत चढ़कर 53,054.76 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 61.40 अंक यानी 0.39 फीसदी चमककर कारोबार की समाप्ति पर 15,879.65 अंक पर रहा। मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने विश्वास दिखाया। बीएसई का मिडकैप 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 22,757.86 अंक पर और स्मॉलकैप 0.38…

Read More

भारत संचार निगम लिमिटेड ने 699 रुपये के प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी को बढ़ा दिया है. इसके साथ टेलिकॉम ऑपरेटर ने अपने ग्राहकों के लिए दो नए स्पेशल वाउचर को भी लॉन्च किया है. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, अब 699 रुपये के प्लान की वैलिडिटी को 160 दिन से बढ़ाकर 180 दिन कर दिया गया है. BSNL ने अप्रैल 2021 में 699 रुपये के प्रमोशनल प्लान को लॉन्च किया था. ऑफर के तहत, टेलिकॉम सर्विस कंपनी ने प्लान की वैलिडिटी को 20 और दिनों के लिए बढ़ा दिया था. प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 0.5GB डेटा और…

Read More

भारतीय एयरटेल ने भारत में एक नया सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है, जिसका नाम सिक्योर इंटरनेट है. कंपनी ने कहा कि इससे यूजर्स को ऑनलाइन काम करते हुए सुरक्षित रहने और किसी साइबर अटैक से बचने में मदद मिलेगी. कंपनी के मुताबिक, यह प्लान मालवेयर और फर्जी वेबसाइट्स को ट्रैक और ब्लॉक करेगा. इस नई सेवा को साइबर सुरक्षा से जुड़े मामलों से निपटने के लिए पेश किया गया है. ऐसे समय में यह प्लान बहुत मदद करेगा, जब लोग वर्क फ्रॉम होम और घरों से ही पढ़ाई कर रहे हैं. एयरटेल का कहना है कि नई सर्विस जोखिम वाली वेबसाइट्स…

Read More

भारत के अग्रणी डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म PhonePe ने फ्लिपकार्ट के पे-ऑन-डिलीवरी ऑर्डर के लिए कॉन्टैक्टलेस ‘स्कैन एंड पे’ लॉन्च करने के लिए वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की घोषणा की है। डिजिटल भुगतान कंपनी का कहना है कि उसका क्यूआर कोड समाधान उन ग्राहकों को सक्षम करेगा जिन्होंने पहले डिलीवरी के समय कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुना था, वे डिलीवरी के समय किसी भी यूपीआई ऐप के माध्यम से डिजिटल भुगतान कर सकते हैं। यह सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए व्यक्तिगत संपर्क को कम करने में मदद करेगा और उन ग्राहकों के लिए संपर्क रहित भुगतान को…

Read More

Royal Enfield ने अपने बेस्ट सेलिंग मॉडल Classic 350 की कीमतों में बढ़ोतरी की है. इसके साथ Classic 350 की कीमत पहली बार 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आंकड़े को पार कर गई है. सबसे किफायती सिंगल चैनल ABS वेरिएंट के Chestnut Red, Ash, Mercury सिल्वर, Redditch Red की कीमत अब 1,79,782 रुपये है. इसकी पहले कीमत 1,72,466 रुपये थी. इस वेरिएंट की कीमत में 7,316 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा दूसरे ज्यादा सुरक्षित डुअल चैनल ABS वेरिएंट क्लासिक ब्लैक, प्योर ब्लैक और मरक्यूरी सिल्वर कलर ऑप्शन की शुरुआती कीमत अब 1,88,531 रुपये हो गई है. इससे पहले…

Read More

बजाज ऑटो ने अपनी डोमिनार 250 के लिए ₹1,54,176 की आक्रामक कीमत की घोषणा की है। कीमतों में गिरावट से टूरिंग सेगमेंट में खरीदारों को आकर्षित करने की उम्मीद है। Dominar 250 की कीमत अब इसके पहले की कीमत से ₹16,800 कम है। डोमिनार 250 पर नई घोषित कीमत से टूरिंग बाइक की मांग बढ़ने की उम्मीद है। Dominar 250 में एक लिक्विड-कूल्ड 248.8cc DOHC इंजन दिया गया है, जो 27 PS की पावर और 23.5 Nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा, इसमें Dominar 400 की सभी विशेषताओं को बरकरार रखा गया है, जैसे अप-साइड-डाउन (USD) फोर्क्स, जो बेहतर…

Read More

नई दिल्ली: पेमेंट्स फर्म Pine Labs ने बताया है कि उसने फिडेलिटी, ब्लैकरॉक और अन्य इनवेस्टर्स से 60 करोड़ रुपये का फंड हासिल किया है। Pine Labs अगले 12-18 महीनों में इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की योजना बना रही है। इसमें इशाना ट्री लाइन, IIFL AMC और कोटक ने भी इनवेस्टमेंट किया है। Pine Labs की शुरुआत 1998 में हुई थी। यह ऑनलाइन, इन-स्टोर के लिए पेमेंट सॉल्यूशंस उपलब्ध कराती है। यह सिकोइया कैपिटल के देश में सबसे पुराने इनवेस्टमेंट्स में से एक है। इस इनवेस्टमेंट से सिकोइया कैपिटल को अच्छा प्रॉफिट भी मिला है। फर्म के CEO अमरीश…

Read More

वित्त मंत्रालय ने 6 जून यानी आज बताया है कि जून महीनें में जीएसटी कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है और ये फिसलकर 92,849 करोड़ रुपए पर आ गया है। जून में नौ महीनें में ऐसा पहली बार हुआ है जब GST collection 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे फिसल गया हो। पिछली बार सितंबर 2020 में जीएसटी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए से नीचे रहा था। सितंबर 2020 में जीएसटी कलेक्शन 95,480 करोड़ रुपए पर रहा था। वित्त मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक कोरोना की नई लहर के कारण अर्थव्यवस्था पर साफ-साफ असर दिखाई…

Read More

मुंबई: बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में जारी लिवाली के दम पर बीएसई का सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान करीब ढाई सौ अंक चढ़कर 53,129.37 अंक के नये ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गया हालाँकि आखिरी समय में बाजार में बिकवाली हावी होने से अंत में 18.82 अंक यानी 0.04 प्रतिशत फिसलकर 52,861.18 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 16.10 अंक यानी 0.10 फीसदी टूटकर 15,818.25 अंक पर रहा। बीच कारोबार में यह 15,914.20 अंक तक पहुँच गया था जो इसका दूसरा उच्चतम स्तर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस और इंफोसिस जैसी दिग्गज कंपनियों में गिरावट से बाजार पर…

Read More

नई दिल्ली: सरकार ने सितंबर तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) और दूसरे रिटायरमेंट स्कीम का ब्याज दर पहले की तरह 7.1 फीसदी पर बरकरार रखा है। फिस्कल ईयर 2022 की जुलाई-सितंबर तिमाही में इन स्कीमों पर पहले की तरह 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा। इन प्रोविडेंट फंड पर भी पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) की तरह ही ब्याज मिला इससे पहले जून तिमाही में भी सरकार ने GPF पर 7.1 फीसदी ब्याज देने का फैसला किया था। यह लगातार छठी तिमाही है जब GPF पर 7.1 फीसदी ब्याज मिलेगा। अप्रैल 2020 में केंद्र सरकार ने GPF का ब्याज दर 7.9…

Read More

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को इनीशियल शेयर सेल के जरिए 8,250 करोड़ रुपये जुटाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी की मंजूरी मिल गई है. इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में 7,500 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर का इश्यू और इंफो ऐज (इंडिया) लिमिटेड द्वारा 750 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है. जौमेटो ने सेबी के साथ अप्रैल में प्रारंभिक आईपीओ पेपर फाइल किए थे. उसे ऑबसर्वेशन 2 जुलाई को मिली. सेबी की ऑबसर्वेशन किसी भी कंपनी के लिए आईपीओ जैसे पब्लिक इश्यू, फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) और राइट्स इश्यू को लॉन्च करने के लिए बेहद जरूरी है. ड्राफ्ट…

Read More

नई दिल्ली: इस साल 30 जून की तारीख तक HDFC बैंक लोन में 14.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ उसके द्वारा दिए गए लोन की संख्या 11.47 लाख करोड़ रुपये है. HDFC बैंक ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग ने कहा कि बैंक के एडवांसेड की संख्या 30 जून 2021 की तारीख को कुल 11,475 अरब रुपये है, जो 30 जून 2020 के 10,033 अरब रुपये के मुकाबले करीब 14.4 फीसदी ज्यादा है. वहीं, 31 मार्च 2021 की तारीख पर 11,328 बिलियन रुपये की तुलना में करीब 1.3 फीसदी की ग्रोथ है. निजी क्षेत्र के कर्जदाता ने कहा कि मौजूदा…

Read More

मुंबई: 5 जुलाई को मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ . कारोबार बंद होने पर आज BSE Sensex 52900 के करीब और निफ्टी भी 15800 के पार बंद हुआ है. सेंसेक्स पर आज 23 स्टॉक्स में खरीदारी रही जिससे इसे बेहतर सपोर्ट मिला. सेंसेक्स पर सभी बैंकिंग शेयरों और रिलायंस में खरीदारी रही. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52900 के पार भी पहुंच गया था लेकिन इसके बाद इसमें हल्की गिरावट आई. कारोबार बंद होने पर आज सेंसेक्स 395.33 अंकों की तेजी के साथ 52,880 पर और निफ्टी 112.15 अंकों की तेजी के साथ 15,834.35 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर…

Read More