नई दिल्ली: केंद्रीय बैंक आरबीआई ने कर्ज बांटने से जुड़े कुछ नियमों के उल्लंघन को लेकर 14 बैंकों के ऊपर जुर्माना लगाया है. इन बैंकों में देश का सबसे बड़ा भारतीय स्टेट बैंक भी शामिल है. इसके अलावा आरबीआई ने इंडसइंड बैंक, बंधन बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा पर भी जुर्माना लगाया है.
आरबीआई के मुताबिक इन बैंकों ने नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनीज (NBFCs) को कर्ज देने के लिए केंद्रीय बैंक ने दिशा-निर्देशों के जो प्रावधान तय किए हैं, उनका उल्लंघन किया है. इसके अलावा इन बैंकों ने लोन और एडवांस पर जो रिस्ट्रिक्शंस और प्रोविजंस से जुड़े प्रावधान हैं, उनका पालन नहीं किया और सेंट्रल डेटाबेस में इससे जुड़ी सूचना देने में कोताही बरती दी गई है.
आरबीआई ने इन बैंकों पर 50 लाख रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया है. जिन बैंकों पर जुर्माना लगा है, उनमें सरकारी, निजी, विदेशी, को-ऑपरेटिव और स्माल फाइनेंस बैंक शामिल हैं.

