Royal Enfield ने अपने बेस्ट सेलिंग मॉडल Classic 350 की कीमतों में बढ़ोतरी की है. इसके साथ Classic 350 की कीमत पहली बार 2 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आंकड़े को पार कर गई है. सबसे किफायती सिंगल चैनल ABS वेरिएंट के Chestnut Red, Ash, Mercury सिल्वर, Redditch Red की कीमत अब 1,79,782 रुपये है. इसकी पहले कीमत 1,72,466 रुपये थी. इस वेरिएंट की कीमत में 7,316 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा दूसरे ज्यादा सुरक्षित डुअल चैनल ABS वेरिएंट क्लासिक ब्लैक, प्योर ब्लैक और मरक्यूरी सिल्वर कलर ऑप्शन की शुरुआती कीमत अब 1,88,531 रुपये हो गई है. इससे पहले इसकी कीमत 1,80,880 रुपये थी. यह वेरिएंट 7,651 रुपये महंगा हुआ है.
गनमेंटल ग्रे (डुअल चैनल ABS अलॉय व्हील्स के साथ) कलर ऑप्शन अब शोरूम्स में 2,03,480 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है. इससे पहले इस वेरिएंट को 1,95,252 की कीमत में खरीदा जा सकता था. इस कलर ऑप्शन की कीमत में 8,228 रुपये का इजाफा हुआ है. इसी तरह Royal Enfield Classic 350 का स्टील्थ ब्लैक और क्रोम ब्लैक कलर ऑप्शन में डुअल चैनल ABS वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा 8,362 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. यह कलर वेरिएंट शोरूम्स में 2,06,962 रुपये की कीमत में उपलब्ध है. इसकी कीमत पहले 1,98,600 रुपये थी.
दूसरी तरफ, डुअल चैनल ABS वेरिएंट के Orange Ember और Metallo Silver कलर ऑप्शन की कीमत अब 2,03,480 रुपये है. इसकी कीमत पहले 1,95,252 रुपये थी. इस वेरिएंट की कीमत में 8,228 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है. Classic 350 कंपनी का बेस्ट सेलिंग प्रोडक्ट है और अगर कीमत इसी तरह बढ़ती रही, तो इससे लंबे समय में ग्राहकों की भावनाओं पर असर पड़ सकता है.

