Author: Finance Khabar
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने बुधवार 14 जुलाई को जून तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 22.7 फीसदी बढ़कर 5195 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 4233 करोड़ रुपए था। तिमाही आधार पर देखें तो मार्च 2021 तिमाही में इंफोसिस का नेट प्रॉफिट 5078 करोड़ रुपए था। कंपनी की कंसॉलिडेटेड आमदनी साल-दर-साल आधार पर 18 फीसदी बढ़कर 28986 करोड़ रुपए हो गई। एक साल पहले यह 23665 करोड़ रुपए थी। तिमाही आधार पर यह 6…
मैन्यूफैक्चर्ड प्रॉडक्ट्स के भाव में तेजी के बावजूद खाने-पीने के सामानों और क्रूड ऑयल के भाव में नरमी के चलते जून में थोक महंगाई दर में नरमी रही. कच्चे तेल और खाने के सामानों के भाव में नरमी के चलते पिछले महीने थोक भाव पर आधारित महंगाई में हल्की गिरावट आई. केंद्र सरकार द्वारा आज 14 जुलाई को जारी आंकड़ों के मुताबिक मई महीने के मुकाबले जून में थोक महंगाई दर हल्की नरमी के साथ 12.07 फीसदी पर रही. मई महीने में यह आंकड़ा 12.94 फीसदी था. जून में थोक महंगाई दर में गिरावट के बावजूद यह लगातार तीसरे महीने…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय कर्मचारियों को राहत देते हुए, महंगाई भत्ते को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी करने का एलान किया. कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ते (DA) को 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी किया जा रहा है. यह 1 जुलाई 2021 से लागू होगा. इसके साथ केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशधारकों के लिए डियरनेस अलाउंस (DA) और डियरनेस रिलीफ (DR) को 1 जुलाई 2021 से बहाल करने का फैसला किया…
मुंबई: वैश्विक स्तर से मिले कमजोर संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर आईटी और टेक समूह की कंपनियों में हुई जोरदार लिवाली के बल पर शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन तेजी बनाने में सफल रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 134.32 अंक बढ़कर 52904.05 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41.60 अंक चढ़कर 15853.95 अंक पर रहा। इस दौरान बड़ी कंपनियों की तरह ही छोटी और मझौली कंपनियों में भी लिवाली देखी गई जिससे बीएसई का मिडकैप 0.21 फ़ीसदी बढ़कर 22954.85 अंक पर और स्मॉलकैप 0.24 फ़ीसद बढ़कर 26251.19 अंक पर रहा। बीएससी…
Mindtree ने मंगलवार को जून तिमाही नतीजे जारी किए हैं। फिस्कल ईयर 2022 की पहली तिमाही में IT कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल आधार पर 61 फीसदी बढ़कर 343.3 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल की इसी तिमाही में यह 213 करोड़ रुपए था। अगर तिमाही दर तिमाही आधार पर देखें तो कंपनी का नेट प्रॉफिट 8 फीसदी बढ़ा है। कंपनी को अपने कामकाज से 2,291.7 करोड़ रुपए की आमदनी हुई है। यह पिछले साल की इसी तिमाही से 20 फीसदी ज्यादा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी की आमदनी 1908,8 करोड़ रुपए थी। डॉलर में अगर कंपनी की…
बाबा रामदेव की मालिकाना हक वाली खाद्य तेल कंपनी रुचि सोया ने 4300 करोड़ रुपये के फॉलोआन पब्लिक ऑफर (FPO) के लिए सेबी में ड्राफ्ट दस्तावेज दाखिल कर दिया है. कंपनी में कम से कम 25 फीसदी पब्लिक शेयर होल्डिंग की सेबी की अनिवार्यता के लिए यह FPO लाया जा रहा है . सेबी ने शनिवार को सेबी में अपना रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस ( (DRHP)दाखिल किया. कंपनी अपने शेयरों की बिक्री के जरिये 4300 करोड़ रुपये जुटाएगी. प्रोस्पेक्टस के मुताबिक रुचि सोया के प्रमोटर अपनी 9 फीसदी हिस्सेदारी बेचेंगे. सेबी की अनुमति के बाद FPO संभवत: अगले महीने में बाजार…
मुंबई: वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुझानों के बीच आज कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई. इंट्रा डे कारोबार के दौरान आज सेंसेक्स 52,800 के पार चला गया था लेकिन इसके बाद इसमें मामूली गिरावट आई और यह 52,800 के नीचे बंद हुआ. निफ्टी में भी आज तेजी रही और यह 15,800 के पार बंद हुआ. कारोबार बंद होने पर आज सेंसेक्स 397.04 अंकों की तेजी के साथ 52,769.73 और निफ्टी 119.75 अंकों की तेजी के साथ 15,812.35 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज 21 स्टॉक्स और निफ्टी50 पर 34 स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं. निफ्टी के सेक्टरल…
नई दिल्ली: पिछले साल मई में बहुत ज्याद लो बेस इफेक्ट रहने के कारण इस साल मई में भारत के औद्योगिक उत्पादन (IIP) की ग्रोथ 29.3 फीसदी रही। कम लो बेस इफेक्ट के कारण ही अप्रैल 2021 में IIP की ग्रोथ 134 फीसदी थी। इस साल मार्च IIP की ग्रोथ 22.4 फीसदी दर्ज की गई थी। सरकार ने जून 2021 के लिए IIP का डाटा 12 जुलाई को जारी किया है। इस साल फरवरी तक IIP की ग्रोथ नकारात्मक थी। सरकार ने कहा, “पिछले साल मार्च 2020 से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण लॉकडाउन था जिसकी वजह से पिछले साल के…
ई दिल्ली: शेयर मार्केट में निवेश करने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आयी है, जानकारी मिली है कि बहुप्रतीक्षित LIC का IPO मार्च 2022 तक आ सकता है, जानकारी के मुताबिक पिछले हफ्ते हुए CCEA की बैठक में LIC के IPO को हरी झंडी मिल गई है। सूत्रों के मुताबिक LIC को मार्च 2022 तक लिस्ट कराने का प्रस्ताव है। मंत्रियों का पैनल LIC की प्राइसिंग तय करेगा। LIC में कितना हिस्सा बिकेगा ये भी पैनल ही तय करेगा। सूत्रों के मुताबिक इस आईपीओ के लेकर वैल्यू और प्रोडक्ट रीस्ट्रक्चरिंग पर काम जारी है। सरकार का मार्च 2022…
नई दिल्ली: इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज 12 जुलाई के कारोबार के दौरान BSE Sensex और Nifty50 मामूली बदलाव के साथ बंद हुए हैं. आज कारोबार के दौरान सेंसेक्स 52700 के पार चला गया था लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आई और यह दिन के ऊंचे स्तर से 327.82 अंक गिरकर 52,400 के नीचे लुढ़ककर बंद हुआ. निफ्टी भी शुरुआती तेजी गंवाकर 15700 के नीचे लुढ़ककर बंद हुआ. कारोबार बंद होने पर आज सेंसेक्स 13.50 अंकों की गिरावट के साथ 52,372.69 पर और निफ्टी 2.80 अंकों की तेजी के साथ 15,692.60 पर बंद हुआ. सेंसेक्स पर आज 17…
मुंबई: रिजर्व बैंक द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 02 जून को समाप्त सप्ताह में 1.01 अरब डॉलर बढ़कर 610.01 अरब डॉलर के नये रिकॉर्ड स्तर पर रहा। इससे पहले 25 जून को समाप्त सप्ताह में यह 5.07 अरब डॉलर बढ़कर 609 अरब डॉलर पर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 02 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान 74.8 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 566.99 अरब डॉलर पर पहुँच गया। इस दौरान स्वर्ण भंडार भी 7.6 करोड़ डॉलर बढ़ा और 36.37 अरब डॉलर पर पहुँच गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा…
मुंबई: कोविड-19 वायरस के डेल्टा वेरिएंट की चिंता में बीते सप्ताह विदेशी बाजारों में नरमी रही जिसका असर घरेलू शेयर बजारों पर भी दिखा। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 98.48 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की साप्ताहिक गिरावट के साथ शुक्रवार को 52,386.19 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी सप्ताह के दौरान 32.40 अंक यानी 0.21 फीसदी टूटकर सप्ताहांत पर 15,789.80 अंक पर रहा। आने वाले सप्ताह में 12 मई को मई के औद्योगिक उत्पादन और जून के खुदरा महँगाई के आँकड़े जारी होने हैं। बुधवार को थोक महँगाई के जून के आँकड़े आयेंगे।…
ट्विटर ने भारत के लिए विनय प्रकाश को रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर के तौर पर नामित किया है. कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से यह जानकारी मिली है. अमेरिका में आधारित कंपनी भारत में नए आईटी नियमों का अनुपालन करने में असफल होने को लेकर विवादों में रही है. इसके साथ दूसरी जरूरतों को भी पूरा नहीं कर पाई थी. जिसमें 50 लाख से ज्यादा यूजर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए तीन मुख्य अधिकारियों- चीफ कंप्लायंस ऑफिसर, नोडल ऑफिसर और ग्रीवांस ऑफिसर की नियुक्ति करना शामिल है. तीनों अधिकारियों का भारत का नागरिक होना जरूरी है. ट्विटर पर अपडेट की गई…
नई दिल्ली: सेंसेक्स की टॉप 10 में से 6 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते हफ्ते सामूहिक रूप से 92,147.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं. रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस के अलावा बीते हफ्ते इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ICICI बैंक और भारतीय स्टेट बैंक के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट आई. वहीं दूसरी ओर HDFC बैंक, HDFC, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया. समीक्षाधीन हफ्ते में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 43,574.83 करोड़ रुपये घटकर 11,86,563.20 करोड़ रुपये और रिलायंस इंडस्ट्रीज का 35,500.88 करोड़ रुपये की…
नई दिल्ली: नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 10 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज करेगी. उन्होंने कहा कि भारत की वृद्धि काफी मजबूत है और विनिवेश का माहौल बेहतर हुआ है. कुमार ने इस बात पर भी जोर दिया कि देश कोविड-19 की किसी संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए ज्यादा बेहतर तरीके से तैयार है. साथ ही राज्यों ने भी पिछली दो लहरों के दौरान महामारी से निपटने के सबक सीखे हैं. कुमार ने कहा कि उम्मीद है कि अब हम महामारी को पीछे छोड़ रहे हैं.…
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की चौथी सीरीज की बिक्री 12 जुलाई से शुरू होकर 16 जुलाई तक चलेगी. इस सीरीज की इश्यू प्राइस तय हो चुकी है. आरबीआई ने शुक्रवार को कहा कि इस सीरीज में प्रति ग्राम गोल्ड की कीमत होगी 4,807 रुपये. बॉन्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने पर प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी. यानी ऐसे निवेशकों के लिए एक ग्राम गोल्ड बॉन्ड की इश्यू प्राइस होगी 4,757 रुपये. सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 की तीसरी सीरीज की इश्यू प्राइस 4889 रुपये प्रति ग्राम थी. 31 मई से 4 जून के बीच यह सब्सक्रिप्शन के…
नई दिल्ली: काम के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल बढ़ने के साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी भी बढ़ गई है. कोई आपका पासवर्ड चुरा कर आपके अकाउंट से पैसे निकाल सकता है तो कोई फिशिंग के जरिये आपको नुकसान पहुंचा सकता हैं. हैकर्स बड़े-बड़े संस्थानों पर हमला बोलते हैं तो अलग-अलग किस्म के साइबर ठग अपना उल्लू सीधा करने के लिए जाल बुनते हैं. सेकेंड हैंड फोन, सस्ते ऑफर या मोटी सैलरी वाली नौकरी के ऑफर का झांसा देकर आपसे ठगी की जा सकती है. ऐसे में आपका सावधान रहना बेहद जरूरी है. सरकार भी इस मामल में बेहद सजग है. केंद्रीय…
नई दिल्ली: पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने का असर खाने-पीने की चीजों पर पड़ना शुरू हो गया है. फल-सब्जियों के दाम के बाद अब दूध के दाम बढ़ने लगे हैं. अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. रविवार से दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी के दूध का दाम प्रति लीटर दो रुपये बढ़ जाएगा. इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2019 में आखिरी बार दूध की कीमतें बढ़ाई थीं. मदर डेयरी दिल्ली-एनसीआर में रोजाना 30 लाख लीटर से ज्यादा दूध बेचती है. इससे पहले अमूल कंपनी ने 1 जुलाई से दूध की कीमतों में 2 रुपये…
FD में जमा किए जाने वाले पैसे पर बाजार के उतार-चढ़ाव का कोई असर नहीं होता है, और इसी वजह से वर्तमान में निवेश के उपलब्ध साधनों में FD को सबसे ज़्यादा पसंद किया जाता है। इसके अलावा, यह अपनी मेहनत की कमाई के निवेश के लिए सबसे भरोसेमंद विकल्पों में से एक है, जो आपको अपने डिपॉजिट पर अधिकतम रिटर्न देता है। भारत में बैंक, पोस्टऑफिस और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थान (NBFCs) ग्राहकों को फिक्स्ड डिपॉजिट की सुविधा उपलब्ध कराते हैं। बजाज फाइनैंस यह सुविधा देने वाली NBFCs में से एक है। ऐसी सुविधा उपलब्ध कराने वाले प्रत्येक संस्थान के…
दुनिया की बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट पिछले फाइनेंशियल ईयर में चुनौतियों के बीच एंप्लॉयीज की मेहनत को सम्मानित करने का फैसला किया है। कंपनी की ओर से कॉरपोरेट वाइस प्रेसिडेंट लेवल से नीचे से सभी एंप्लॉयीज को 1,500 डॉलर का बोनस दिया जाएगा। उन एंप्लॉयीज को भी यह बोनस मिलेगा जो पार्ट-टाइम वर्कर्स हैं या घंटे के रेट पर कंपनी के साथ जुड़े हैं। माइक्रोसॉफ्ट की चीफ पीपल ऑफिसर, कैथलीन होगन ने एंप्लॉयीज को इसकी जानकारी दी। यह अमेरिका और वैश्विक स्तर पर कंपनी के एंप्लॉयीज के लिए लागू होगा। महामारी से जुड़ा बोनस घोषित करने वाली माइक्रोसॉफ्ट…
