Author: Finance Khabar

अगले हफ्ते Nureca Ltd. का आईपीओ आने वाला है. 100 करोड़ के इस आईपीओ का सब्सक्रिप्शन अगले हफ्ते खुलेगा. सब्सक्रिप्शन खुलने से पहले इसने एंकर इंवेस्टर्स से 44.55 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. न्यूरेका एक बीटूसी (बिजनेस टू कस्टमर) कंपनी है जो होम हेल्थकेयर और वेलनेस प्रॉडक्ट्स के बिजनेस में है. नुरेका ने 11.13 लाख इक्विटी शेयर 490 रुपये के भाव से एंकर इंवेस्टर्स को एलॉट किए हैं बीएसई सर्कुलर के मुताबिक नेक्सपैक्ट लिमिटेड ने 8.63 लाख इक्विटी शेयर के जरिए 34.55 करोड़ रुपये निवेश किए हैं जो एंकर इंवेस्टर के निर्धारित शेयर हिस्से का 77.55 फीसदी है. नेक्स्ट ऑर्बिट…

Read More

नयी दिल्ली: उद्योग संगठन पीएचडीसीसीआई (PHDCCI) ने शनिवार को कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी और चौथी तिमाही में देश की जीडीपी में रिकार्ड वृद्धि होने की उम्मीद है और पिछले 10 महीनों के दौरान सरकार द्वारा किए गए विभिन्न सुधारों के चलते अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है। संगठन ने एक बयान में कहा कि उसके द्वारा क्यूईटी (त्वरित आर्थिक रुझान) के 10 संकेतकों में नौ सकारात्मक हैं। क्यूईटी आर्थिक और व्यावसायिक गतिविधि की निगरानी संबंधी संकेतक हैं, जिसकी निगरानी पीएचडीसीसीआई करती है। भारतीय अर्थव्यवस्था में जून तिमाही के दौरान रिकॉर्ड 23.9 फीसदी की गिरावट हुई थी, जबकि…

Read More

नई दिल्ली: कर्ज से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आईडिया का चालू वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही में कंसॉलिडेटेड लॉस 4532.1 करोड़ रुपये रहा. पिछले वित्त वर्ष की तुलना में टेलीकॉम कंपनी का नेट लॉस कम हुआ है. पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2019 में वोडाफोन आईडिया को 6438.8 करोड़ का नेट लॉस हुआ था. दिसंबर तिमाही में ऑपरेशंस के जरिए रेवेन्यू में 1.7 फीसदी की गिरावट आई. मार्केट शेयर के हिसाब से देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी Vodafone Idea Ltd (Vi) को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 7218 करोड़ रुपये का नेट लॉस…

Read More

बाइटडांस लिमिटेड TikTok India के भारतीय ऑपरेशंस को बेचने के लिए प्रतिद्वंद्वी कंपनी ग्लेंस से बातचीत कर रही है. बाइटडांस शॉर्ट वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक को बचाने के लिए यह कोशिश कर रही है क्योंकि इस पर अभी भारत में अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगा हुआ है. टिकटॉक इंडिया के एसेट्स के लिए जापान के सॉफ्टेबैंक ग्रुप कॉरपोरेशन कांग्लोमेरेट ने बातचीत शुरू कर दिया है. सॉफ्टबैंक की ग्लेंस के पैरेंट कंपनी InMobi Pte और टिकटॉक के पैरेंट कंपनी बाइटडांस में हिस्सेदारी है. सॉफ्टबैंक और बाइटडांस ने इस मामले में भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं दिया है. ग्लेंस के प्रवक्ता ने…

Read More

मुंबई: जर्मनी की एयरलाइन लुफ्थांसा ने भारत में रखे गए 103 उड़ान परिचारकों को ‘नौकरी की गारंटी’ मांगने पर सेवा से निकाल दिया है। कंपनी ने उन्हें दो साल तक बिना वेतन के अवकाश पर जाने का विकल्प दिया था। मामले से जुड़े सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि ये कर्मचारी एयरलाइन के साथ एक निश्चित अनुबंध पर काम कर रहे थे और इनमें से कुछ 15 साल से अधिक समय से कंपनी के साथ थे। लुफ्थांसा के एक प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को दिये एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस महामारी के गंभीर वित्तीय प्रभाव के…

Read More

नई दिल्ली: ICICI बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर को विशेष PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट) कोर्ट से जमानत मिल गई है. आज 12 फरवरी की सुबह बैंक की पूर्व एमडी और सीईओ मुंबई सेशंस कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश हुई थीं. सुनवाई के बाद स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने चंदा कोचर को जमानत दे दी. कोर्ट ने कोचर को 5 लाख रुपये के बांड पर जमानत दी है. इसके अलावा उन्हें अदालत की मंजूरी के बिना देश नहीं छोड़ने के लिए कहा गया है. चंदा कोचर को स्पेशल पीएमएलए कोर्ट से आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन मनी लांड्रिंग केस…

Read More

केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद फैमिली पेंशन की ऊपरी सीमा को ढाई गुना से अधिक बढ़ा दिया है. केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि परिवार पेंशन की अधिकतम सीमा को बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये कर दिया गया है. इससे पहले यह सीमा अधिकतम 45 हजार रुपये थी. केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि इस कदम से किसी सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद उस पर आश्रित परिवार के सदस्यों को जीवन-यापन में आसानी होगी और उन्हें पर्याप्त वित्तीय सुरक्षा मिलेगी. वर्तमान नियमों के मुताबिक अगर माता-पिता सरकारी कर्मचारी हैं और…

Read More

नई दिल्ली: पिछले साल दिसंबर 2020 में देश में औद्योगिक उत्पादन के बढ़ने की दर 1 फीसदी रही. यह आंकड़ा शुक्रवार 12 फरवरी को जारी किया गया. इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) डेटा के मुताबिक पिछले साल दिसंबर 2020 में मैनुफैक्चरिंग सेक्टर आउटपुट की ग्रोथ 1.6 फीसदी रही. दिसंबर 2020 में माइनिंग आउटपुट में 4.8 फीसदी की गिरावट रही जबकि पॉवर जेनेरेशन में 5.1 फीसदी की बढ़ोतरी रही. दिसंबर 2019 में आईआईपी में 0.4 फीसदी की बढ़ोतरी रही थी. पिछले साल 2020 में कोरोना महामारी के चलते इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. पिछले साल मार्च में आईआईपी में…

Read More

महिला सुरक्षा के लिए डिजिटल आउटरीच प्रोग्राम का शुभारंभ लखनऊ: उत्तर प्रदेश वीमेन पॉवरलाइन ‘1090’ ने आज एक डिजिटल आउटरीच प्रोग्राम ‘हमारी सुरक्षा’ का शुभारंभ किया, जिसमें ‘1090’ डिजिटल रूप से लोगों तक पहुंचता है, जागरूकता पैदा करता है, और डिवाइस इंटीग्रेशन समाधानों के लिए डेटा संकेतों को कैप्चर करता है। आज लखनऊ में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में, एडीजी नीरा रावत ने उत्तर प्रदेश में डिजिटल चक्रव्यूह (महिला सुरक्षा के लिए 360 डिग्री इकोसिस्टम) के लिए एक डिजिटल आउटरीच रोडमैप साझा किया। उन्होंने डिजिटल आउटरीच को लागू करने के फायदे बताते हुए आउटरीच के पारंपरिक तरीकों की कमियों की…

Read More

सरकार BPCL की रणनीतिक बिक्री को जून तिमाही में खत्म करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. यह बयान डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट सेक्रेटरी (DIPAM) के सेक्रेटरी तुहिन कांता पांडे ने गुरुवार को दिया है. पांडे ने आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड द्वारा आयोजित एक इवेंट में कहा कि उन्हें लगता है कि वे वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही को लक्ष्य मान रहे हैं. उन्होंने कहा कि बात अब आगे बढ़ चुकी है. उनकी प्रक्रिया वैल्यू मैक्सिमाइजेशन की है, और उन्हें वैल्यू को मैक्सिमाइज करने के लिए सभी सावधानियां लेनी होंगी. सरकार को भारत के…

Read More

मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में लगातार दो दिनों तक गिरावट रहने के बाद गुरुवार को एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गयी। कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स करीब 222 अंकों की वृद्धि लेकर 51531.52 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी करीब 67 अंक चढ़कर 15173.30 अंक पर रहा। सत्र के दाैरान बीएसई का सेंसेक्स 51592.45 अंक के उच्चतम स्तर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 15188.50 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। सत्र के अंत में सेंसेक्स 222.13 अंक उछलकर 51,531.52 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 66.80 अंक बढ़कर…

Read More

नयी दिल्ली: इस वर्ष जनवरी में देश में कुल 276554 यात्री वाहनों की बिक्री हुई जो पिछले वर्ष इसी महीने में बेचे गए 248840 वाहनों की तुलना में 11.14 प्रतिशत अधिक है। भारतीय ऑटोमोबाइल कंपनियों के शीर्ष संगठन सियाम द्वारा गुरुवार को यहां जारी आंकड़ों के अनुसार इस महीने में दुपहिया वाहनों की बिक्री में 6.63 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी महीने में देश में कुल 13 लाख 41 हजार पांच दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी जो जनवरी 2021 में बढ़कर 14 लाख 29 हजार 928 पर पहुंच गयी है हालांकि इस दौरान तिपहिया…

Read More

स्पाइस जेट ने कहा है कि वह अपना घरेलू नेटवर्क और मजबूत करेगी और इसी क्रम में कंपनी इसी माह यानी फरवरी में ही 24 नई सीधी उड़ानें शुरू करने जा रही है. स्पाइस जेट अजमेर, जैसलमेर, अहमदाबाद और बेंगलुरु समेत कुछ अन्य शहरों से ये 24 नई घरेलू उड़ान शुरू करेगी. विमानन कंपनी ने बताया कि यह अजमेर-मुंबई मार्ग और अहमदाबाद-अमृतसर मार्ग पर विमान सेवा शुरू करने वाली एकमात्र विमानन कंपनी है. इन रूट्स पर आज से बुकिंग शुरू हो चुकी है. स्पाइस जेट ने जानकारी दी कि नई उड़ानों में जैसलमेर को दिल्ली और अहमदाबाद से जोड़ने वाली…

Read More

नई दिल्ली: दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस के बीच हुए 24,713 करोड़ की डील के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया है. सूत्रों के हवाले से यह खबर मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट ने Future-Reliance Deal मामले में पहले अमेजन के पक्ष में फैसला सुनाया था लेकिन उसके बाद उसने अपने पूर्ववर्ती फैसले को पलट दिया तो अब अमेजन ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया है. Future और Amazon ने इस मसले पर भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं भेजा है. जानकारी के मुताबिक अमेजन ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद सुप्रीम कोर्ट…

Read More

नई दिल्ली: हाल ही में एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने बिटकॉइन में 1.5 अरब डॉलर का निवेश किया है। इस निवेश ने बिटकॉइन को एक नई बुलंदी पर पहुंचा दिया है। फिलहाल एक बिटकॉइन की कीमत 46 हजार डॉलर यानी लगभग 34 लाख रुपये के करीब पहुंच गई है, लेकिन भारत के निवेशक इस तेजी का जश्न नहीं मना पा रहे हैं। इसकी वजह ये है कि सरकार भारत में बिटकॉइन जैसी क्रिप्टोकरंसी को बैन करने की तैयारी में है। अधिकतर निवेशक इसलिए बिटकॉइन में निवेश नहीं कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें लग रहा है कि अनजाने में वह…

Read More

यामाहा ने भारतीय बाजार में अपने FZ मॉडल का का अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है. कंपनी ने जो बदलाव किए हैं, वे एंट्री लेवल 150सीसी वर्जन पर लागू होंगे. कंपनी ने एफजेड-एस को Matte Red पेंट स्कीम में पेश किया है. इसके अलावा FZ-S रेंज अब ब्लूटुथ कनेक्टिविटी के साथ आ रहा है. एफजेड और एफडेज-एस, दोनों में साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ फीचर दिया हुआ है. अगर साइड स्टैंड एंगेज है और बाइकर गियर लगाता है तो इंजन कट ऑफ हो जाएगा. यह ऐसे समय के लिए बहुत सुरक्षित विकल्प पेश करता है जब साइड स्टैंड को डिसएंगेज करना याद…

Read More

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) 6.8 फीसदी की शुरुआती ब्याज दर पर नए ग्राहकों को होम लोन ऑफर कर रहा है. SBI ने बताया कि बैंक से अप्रूव्ड प्रोजेक्ट्स में ग्राहक मार्च 2021 तक बिना किसी प्रोसेसिंग फीस के 6.8 फीसदी की शुरुआती दर पर लोन ले सकते हैं. बैंक ने एक नंबर 7208933140 जारी किया है, इस पर मिस्ड काॅल देकर नए ग्राहक होम लोन से जुड़ी पूरी जानकारी ले सकते हैं. SBI के अनुसार, कोरोना महामारी के चलते देशभर में लागू लाॅकडाउन के बावजूद होम लोन बिजनेस में ग्रोथ रही, जबकि लाॅकडाउन से रीयल एस्टेट सेक्टर को तगड़ा झटका…

Read More

नई दिल्ली: एनएचएआई ने फैसला लिया है कि अब फास्टैग में मिनिमम बैलेंस नहीं रखना होगा। यह सुविधा सिर्फ कार, जीप या वैन के लिए ही है, कामर्शियल व्हीकल के लिए नहीं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार अब फास्टैग को जारी करने वाले बैंक सिक्योरिटी डिपॉजिट के अलावा कोई मिनिमम बैलेंस रखना अनिवार्य नहीं कर सकते। पहले विभिन्न बैंक फास्टैग में सिक्योरिटी डिपोजिट के अलावा मिनिमम बैलेंस रखने के लिए भी कह रहे थे। कोई बैंक 150 रुपये तो कोई बैंक 200 रुपये का मिनिमम बैलेंस रखने को कह रहे थे। मिनिमम बैलेंस होने की वजह…

Read More

नई दिल्ली: आने वाले दिनों में ड्राइवेंस लाइसेंस पाने के लिए ड्राइविंग टेस्ट से छूट मिल सकती है. लेकिन, शर्त यह होगी कि आपको किसी मान्यताप्राप्त ड्राइवेंग सेंटर से गाड़ी चलाने का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करना होगा. दरअसल, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक्रीडेडेट ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर्स के संबंध में एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. ड्राफ्ट के अनुसार, कोई व्यक्ति यदि इन एक्रीडेडेट सेंटर्स से ड्राइविंग की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरा कर लेता है, तो उसे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने के दौरान ड्राइविंग टेस्ट से छूट मिलेगी. लोगों के सुझाव जानने के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन को…

Read More

अगर आप LIC के बीमाधारक हैं, तो आपको उसके IPO में कमाई का बेहतर मौका मिल सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि LIC IPO इश्यू साइज का 10 फीसदी तक बीमाधारकों के लिए आरक्षित यानी रिजर्व रहेगा. वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को संसद में यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आईपीओ के बाद भी सरकार के पास बहुलांश हिस्सेदारी रहेगी और वह बीमाधारकों के हितों के मद्देनजर प्रबंधन पर अपना नियंत्रण जारी रखेगी. वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य सभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि वित्त विधेयक 2021-22 में प्रतिस्पर्धात्मक आधार पर रिजर्वेशन…

Read More