Author: Finance Khabar
मुंबई: आम बजट के बाद छह दिनों में करीब 10 फीसदी की तेजी हासिल करने वाले घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को अंतिम चरण में हुई बिकवाली के कारण लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स करीब 20 अंक फिसलकर 51329 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी छह अंक गिरकर 15109 अंक पर आ गया। सत्र के दाैरान बीएसई का सेंसेक्स 51835.86 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 15,257.10 अंक के नए रिकाॅर्ड स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। सत्र के अंत में मामूली गिरावट के साथ सेंसेक्स 19.69 अंक गिरकर 51,329.08…
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का प्लान अगले फाइनेंशियल ईयर में 3 लाख करोड़ (4100 करोड़ डॉलर) के बांड खरीदने का है. ऐसा सरकार के बॉरोइंग प्रोग्राम को सपोर्ट करने के लिए किया जाएगा. ब्लूमबर्ग के अनुसार एक सरकारी सूत्र ने इस बात की जानकारी दी है. वहीं इस महीने भी आरबीआई द्वारा 10 फरवरी को ओपन मार्केट ऑपरेशंस (OMO) से भारत सरकार से बॉन्ड खरीदकर सरकार को 20,000 करोड़ रुपए का कर्ज मुहैया कराने की खबर है. बाजार में ऐसी खबरें आने के बाद 10 साल का बॉन्ड यील्ड में कमी आई है और यह 6.071 फीसदी से घटकर…
आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंश्योरेंस (ABSLI) ने ग्राहकों की सुरक्षा संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक बेहद व्यक्तिगत (हाइपर पर्सनलाइज्ड) टर्म प्लान का एलान किया है. कंपनी ने बयान में बताया कि इस एक प्लान में कई प्लान के विकल्प, जीवन चरणों से जुड़े अतिरिक्त फायदे, संयुक्त जीवन सुरक्षा, गंभीर बीमारी के लिए कवर और अलग सुरक्षा प्लान बनाने के लिए राइडर ऑप्शन मिलेंगे. इनके जरिये ग्राहकों और उनके दोस्तों-रिश्तेदारों को वित्तीय सुरक्षा मिलेगी. बयान के मुताबिक, यह पहले से निर्धारित रिटायरमेंट की उम्र पर सम एश्योर्ड कम करने की सहूलियत भी देती है, जिससे ग्राहकों को अपना…
देश के दो बड़े बैंकों HDFC बैंक और केनरा बैंक ने अपने MCLR में कटौती की है. इस कटौती के बाद इन बैंकों का लोन सस्ता हो जाएगा. HDFC बैंक ने अपने मार्जिनल कोस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में बदलाव किया है. बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, बैंक की ये रेट 8 फरवरी से लागू हैं. HDFC बैंक की ओवरनाइट MCLR 6.85 फीसदी है. वहीं, एक महीने की अवधि के लिए रेट 6.9 फीसदी है. वहीं, बैंक की तीन महीने के लिए एमसीएलआर 6.95 फीसदी है. बैंक की एमसीएलआर 6 महीने की अवधि के लिए…
मुंबई: आम बजट में इंफ्रास्ट्रकचर में निवेश और नीतिगत सुधारों पर जोर दिए जाने के साथ ही रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख नीतिगत दरों को निचले स्तर पर बनाए रखने के बल पर बैंकिंग, धातु , ऑटो आदि समूहों में हुई भारी लिवाली के बल पर घरेलू शेयर बाजार सोमवार को नये रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंचने में सफल रहा। सत्र के दाैरान बीएसई का सेंसेक्स 51523.38 अंक के सर्वकालिक उच्चतम स्तर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 15,159.90 अंक के नए रिकाॅर्ड स्तर तक पहुंचने में सफल रहा। सत्र के अंत में सेंसेक्स 617.14 अंक उछलकर 51,348.77 अंक पर और…
कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने जीएसटी के विकृत रूप के खिलाफ आने वाली 26 फरवरी को भारत व्यापार बंद का एलान किया है. इस बंद का समर्थन करते हुए ट्रांसपोर्ट सेक्टर के सबसे बड़े संगठन ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने कैट के भारत व्यापार बंद का समर्थन करते हुए 26 फरवरी को देश भर में चक्का जाम करने की घोषणा की है. बयान में कहा गया है कि नागपुर में कैट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय व्यापार सम्मेलन जो सोमवार से नागपुर में शुरू हुआ है, उसमें देश के सभी राज्यों के 200 से अधिक प्रमुख व्यापारी…
जनवरी 2021 में टेलिग्राम ने टिकटॉक (Tiktok) को सबसे ज्यादा डाउनलोड किए गए नॉन-गेमिंग ऐप के तौर पर पीछे छोड़ दिया है. यह जानकारी सेंसर टावर की रिपोर्ट में मिली है. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को 63 मिलियन से ज्यादा इंस्टॉल किया गया, जो जनवरी 2020 की तुलना में 3.8 गुना ज्यादा डाउनलोड हैं. ऐप को साफ तौर पर व्हाट्सऐप (WhatsApp) की नई प्राइवेसी पॉलिसी से फायदा हुआ है, जिसने विवाद पैदा किया और बहुत से यूजर्स ने नियम और शर्तों को अपनाने की जगह विकल्पों को तलाशना शुरू कर दिया है. जहां टेलिग्राम प्ले स्टोर पर सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने…
व्यापक तौर पर सकारात्मक बाजार रुख के बीच बीते हफ्ते सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) सामूहिक रूप से 5,13,532.5 करोड़ रुपये बढ़ गया. इस दौरान बैंकों के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली. बीते हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4,445.86 अंक या 9.60 फीसदी के लाभ में रहा. शुक्रवार को कुछ समय के लिए सेंसेक्स 51,000 अंक के स्तर को भी पार कर गया. सेंसेक्स की कंपनियों में HDFC बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे ज्यादा 1,13,516.92 करोड़ रुपये बढ़कर 8,79,735.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. भारतीय स्टेट बैंक का बाजार…
नई दिल्ली: करीब 10 महीने पुराने माइक्रोब्लॉगिगं स्टार्टअप Koo ने 41 लाख डॉलर (29.84 करोड़ रुपये) का फंड जुटा लिया है. स्वदेशी माइक्रोब्लॉगिंग स्टार्टअप कू इस कैपिटल का इस्तेमाल अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए करेगा. कंपनी द्वारा जारी बयान के मुताबिक वह भारतीय माहौल में सामने आने वाली चुनौतियों और अपने ऐप के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए मार्केटिंग के लिए इस फंड का इस्तेमाल करेगा. कू Made in India ऐप है जो ट्विटर के विकल्प के तौर पर अपनी भाषा में लोगों को अपने विचार व्यक्त करने की आजादी देता है. कू ने 2984 करोड़ का यह फंड अर्ली…
नई दिल्ली: बिजली वितरण रिफॉर्म के जरिए पावर सेक्टर में अब तक का सबसे बड़ा रिफॉर्म होने जा रहा है। कंज्यूमर अब किंग होगा। इसके अलावा अगले वित्त वर्ष में पावर सेक्टर की कुछ कंपनियों के मर्जर के साथ सरकार हिस्सेदारी भी बेच सकती है। ऊर्जा मंत्री आर के सिंह का कहना है कि इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर में रिफॉर्म होने जा रहा है। मौजूदा कंपनियां अपना काम करती रहेंगी। नई कंपनियों को सेक्टर में आने का रास्ता खुलेगा। कंपनियों को अब लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं है। कोई भी कंपनी रजिस्ट्रेशन करा कर बिजली बेच सकती है। उन्होंने बताया कि…
नई दिल्ली: सरकारी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड को वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में भारी नुकसान हुआ है। BHEL को दिसंबर तिमाही में 217 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। जबकि, कंपनी को 2019-20 की दिसंबर तिमाही में 162.7 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। इस साल Q3 में कंपनी के रेवेन्यू में 21.6% की गिरावट आई है। BHEL का कुल राजस्व दिसंबर तिमाही में गिरकर 4,451.4 करोड़ रुपये पर आ गया जो पिछले साल की समान अवधि में 5,680.8 करोड़ रुपये था। BHEL का टोटल इनकम Q3 में गिरकर 4,532.39 करोड़ रुपये पर आ…
दिल्ली सर्राफा बाजार में पिछले शुक्रवार को सोने का बंद भाव 48844 रुपये प्रति 10 ग्राम था जबकि इस हफ्ते शुक्रवार को यह 46738 रुपये रह गया। इस तरह पूरे हफ्ते इसमें 2106 रुपये की गिरावट आई। यह गिरावट सोमवार को बजट घोषणाओं के साथ शुरू हुई और शुक्रवार तक जारी रही। कस्टम ड्यूटी में कटौती के फैसले से सोना पूरे हफ्ते उबर नहीं पाया। बजट के दिन सोमवार को इसमें 1324 रुपये प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट आई और शुक्रवार को यह 163 रुपये की गिरावट के साथ बंद हुआ। इस हफ्ते सोने की वायदा कीमतों में भी…
करीब दो साल पहले 2019 में देना बैंक और विजया बैंक का बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) में विलय किया गया था. इस फैसले के बाद Dena Bank और Vijaya Bank के ग्राहक बीओबी में शामिल हो गए थे. अब बीओबी ने एक और अहम बदलाव किया है जिसके तहत विजया बैंक और देना बैंक के ग्राहकों को 1 मार्च से नया IFSC इस्तेमाल करना होगा. बीओबी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 28 फरवरी से देना बैंक और विजया बैंक का आईएफएससी बंद हो जाएगा. ऐसे में अगर आपका खाता इन दोनों बैंकों में है तो जल्द से जल्द…
बजट पेश होने के बाद से लगातार सोने की चमक फीकी होती जा रही है. आज 5 फरवरी को भी लगातार पांचवे दिन दिल्ली सराफा बाजार में गोल्ड में प्रति दस ग्राम 163 रुपये की गिरावट रही. रुपये की मजबूती के कारण गोल्ड की कीमतों में गिरावट हुई. इस गिरावट के बाद राजधानी दिल्ली में प्रति दस ग्राम गोल्ड के भाव 46738 रुपये तक लुढ़क गए. यह जानकारी एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने दी. एक कारोबारी दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में गोल्ड प्रति दस ग्राम 46901 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुआ…
आरबीआई मॉनेटरी पॉलिसी के निर्णय के एलान वाले दिन शेयर बाजार में अच्छी रैली देखने को मिली है. 5 फरवरी के कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स ने अपना नया रिकॉर्ड बना दिया है. सेंसेक्स जहां पहली बार 51000 के पार निकल गया, वहीं निफ्टी ने भी 15000 का बैरियर तोड़ दिया है. आज सेंसेक्स ने 51073 का नया रिकॉर्ड बनाया है. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 117 अंकों की तेजी रही है और यह 50732 के स्तर पर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी भी 29 अंक बढ़कर 14924 के लेवल पर बंद हुआ है. बजट के…
लखनऊ: महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (WCSO) ने आज लखनऊ में ‘यूनिसेफ’ के सहयोग से ‘वैचारिक समागम’ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों से विचार-मंथन करना था, ताकि विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोग उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रकार के प्रश्नों को उजागर करने में प्रभावी हों। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले पैनलिस्ट एनजीओ, शिक्षा, विधि क्षेत्र, कॉर्पोरेट वर्ल्ड , लेखक, सोशल सर्विस और सोशल मीडिया आदि से थे। देश की मशहूर आर जे राशी ने कार्यक्रम का संचालन किया। सुश्री नीरा रावत, एडीजी, डब्ल्यूसीएसओ…
देश भर के विभिन्न शहरों के 20,000 छात्रों की वर्चुअल रूप में रही सहभागितामुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और जयपुर से फाउंडेशन के 434 स्टूडेंट ‘हेल्थ मॉनिटर्स’ ने एक ज्यादा सेहतमंद और उज्ज्वल भविष्य के लिए उठाई आवाज मुंबई: विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर सलाम बॉम्बे फाउंडेशन (एसबीएफ) के प्रिवेंटिव हेल्थ प्रोग्राम के 20,000 छात्र लाभार्थियों ने फाउंडेशन की 15वीं स्टूडेंट हेल्थ असेंबली में हिस्सा लिया। निजी स्कूलों में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) की तर्ज पर बनाई गई यह असेंबली पहली बार वर्चुअली और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की गई। एक अनूठे मंच के तौर पर असेंबली ने एसबीएफ के हिमायत…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि अगले वर्ष के बजट में घोषित विनिवेश कार्यक्रम अच्छे तरीके से आगे बढ़ेगा और गैर-कर राजस्व में सुधार होगा। उद्योग मंडल फिक्की के सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा, स्वास्थ्य और कृषि जैसे बड़े क्षेत्रों में बड़ी राशि खर्च की जाएंगी। वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में विनिवेश के जरिये 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार ने अगले वित्त वर्ष में बीपीसीएल, एयर इंडिया, पोत परिवहन निगम, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, बीईएमएल, पवन हंस और नीलांचल इस्पात…
नई दिल्ली: मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक आफ इंडिया का मुनाफा 7 फीसदी घटकर 5196 करोड़ रुपये रहा है. इसके पहले पिछले साल की समान तिमाही में बैंक को 5583 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था. एसबीआई की नेट इंटरेस्ट इनकम सुस्त रही है और प्रोविजनिंग में इजाफा हुआ है, जिससे मुनाफा प्रभावित हुआ. हालांकि बैंक की एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है. बैंक की क्रेडिट ग्रोथ और डिपॉजिट ग्रोथ पॉजिटिव रही है. एसबीआई की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) में सालाना आधार पर 3.7 फीसदी की ही ग्रोथ देखने को मिली और…
मोबाइल गोमिंग स्टार्टअप मोबाइल प्रीमियर लीग (MPL) ने 95 मिलियन डॉलर जुटाए हैं. कंपनी में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का निवेश है. यह राशि कंपोजिट कैपिटल एंड मूर स्ट्रैटजिक वेंचर्स की अगुवाई वाली फंडिंग के सीरीज डी राउंड में जुटाए गए हैं. बेस पार्टनर्स, RTP ग्लोबल, SIG, गो-वेंचर्स, Telstra वेंचर्स, फाउंडर्स सर्कल और प्ले वेंचर्स ने भी राउंड में भाग लिया था, जिससे उसके द्वारा जुटाया गया फंड 225.5 मिलियन डॉलर पर पहुंच गया है. कंपनी ने गुरुवार को कहा कि MPL का लेटेस्ट वैल्युएशन 945 मिलियन डॉलर पर है, जो इसे यूनिकॉर्न स्टेटस के नजदीक ले…
