Author: Finance Khabar
नई दिल्ली: भारतीय अर्थव्यवस्था मंदी से बाहर निकल चुकी है और चालू वित्त वर्ष 2020-21 की तीसरी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर 2020 में 0.4 फीसदी की दर से उसमें ग्रोथ रही. इससे पहले चालू वित्त की पहली तिमाही में 24.4 फीसदी और दूसरी तिमाही में 7.3 फीसदी की दर से गिरावट रही थी. तीसरी तिमाही में ग्रोथ के साथ भारत उन देशों में शुमार हो गया जिसमें पिछले साल 2020 की चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2020) में इकोनॉमी में सुधार हुआ जबकि कुछ यूरोपीय देशों में जुलाई-सितंबर 2020 की तिमाही से अधिक गिरावट अक्टूबर-दिसंबर 2020 तिमाही में रही. हालांकि अब पिछले कुछ से…
नई दिल्ली: दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 342 रुपये की गिरावट के साथ 45,599 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold price today) के स्तर पर चला गया है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,941 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 2,007 रुपये बढ़कर 67,419 रुपये प्रति किलो (Silver price today) रह गयी जिसका पिछला बंद भाव 69,426 रुपये किलो था। वैश्विक बाजारों में बिकवाली के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोने का भाव 358 रुपये की गिरावट के साथ 45,959 रुपये प्रति 10 ग्राम…
नई दिल्ली: डीजल-पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। हर कोई बढ़ी हुई कीमतों की मार से परेशान है। कई जगह तो पेट्रोल 100 रुपये से भी अधिक का हो चुका है। ऐसे में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक ऐसा बयान दिया है जो लोगों के गले नहीं उतर रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि ईंधन की कीमतें बहुत अधिक इसलिए बढ़ गई हैं, क्योंकि अभी ठंड है। सर्दियां खत्म होने के साथ-साथ कीमतें भी घटेंगी। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में धर्मेंद्र प्रधान ने ये बयान दिया है। वह बोले, ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में…
मुंबई: अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद और सीरिया पर अमेरिका के हमले की खबर से वैश्विक बाजार में हुई भारी बिकवाली का असर आज घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखा जिससे घरेलू स्तर पर करीब 4 फ़ीसदी की गिरावट देखी गई। इससे बीएसई का सेंसेक्स 1939.32 अंक गिरकर 50हजार अंक के स्तर से नीचे 49099.99 अंक पर आ गया और एनएसई का निफ्टी भी 568.26 अंक फिसल कर 14529.15 अंक पर रहा। गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। अमेरिकी वॉल स्ट्रीट बाजार का मेन इंडेक्स भरभरा गया। असल में अमेरिका के ट्रेजरी बॉन्ड के…
नई दिल्ली: चालू वित्त वर्ष 2021-21 में जनवरी के अंत तक केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा 12.34 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया. यह संशोधित बजट आकलन का करीब 66.8 फीसदी है. पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में जनवरी के अंत तक राजकोषीय घाटा रिवाइज्ड एस्टीमेट्स के 128.5 फीसदी के बराबर पहुंच गया था. यह आंकड़ा कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (सीजीए) ने जारी किया. सीजीए द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष के अंत 31 मार्च 2021 तक राजकोषीय घाटा जीडीपी के 9.5 फीसदी करीब 18.48 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. सीजीए के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में…
नई दिल्ली: दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 358 रुपये की गिरावट के साथ 46 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold price today) के स्तर के भी नीचे चला गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार अब सोना 45,959 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 46,313 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 151 रुपये बढ़कर 69,159 रुपये प्रति किलो (Silver price today) रह गयी जिसका पिछला बंद भाव 69,008 रुपये किलो था। वैश्विक बाजारों में बिकवाली और रुपये की विनिमय दर में सुधार के कारण…
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि केंद्रीय बैंक एक डिजिटल करंसी पर काम कर रहा है. जोकि पूरी तरह क्रिप्टोकरंसी से अलग होगी. तकनीकी क्रांति के दौर में हम पीछे नहीं रहना चाहते हैं. ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के फायदों को अपनाने की जरूरत है. उन्होंने यह भी कहा कि क्रिप्टोकरंसी को लेकर कुछ अहम चिंताएं हैं. इससे पहले, सरकार ने भी संसद में कहा था कि वह जल्द ही क्रिप्टोकरंसी पर बिल लेकर आएगी, क्योंकि मौजूदा कानून नाकाफी है. भारत में अभी तक बिटक्वाइन जैसी क्रिप्टोकरंसी लीगल टेंडर यानी वैध मुद्रा नहीं है. इसलिए…
नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल की महंगाई के बाद अब आम लोगों पर एलपीजी का भी भार बढ़ गया. आज गुरुवार 25 फरवरी को कुकिंग गैस एलपीजी की कीमत 25 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ गई. यह बढ़ोतरी सब्सिडी वाले और उज्ज्वला स्कीम के तहत एलॉट किए गए समेत सभी श्रेणियों के सिलिंडर पर लागू है. इस महीने फरवरी में यह तीसरी बार है जब रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले 4 फरवरी को एलपीजी के भाव प्रति सिलिंडर 25 रुपये और उसके बाद 15 फरवरी को 50 रुपये बढ़ाए गए थे. इस प्रकार फरवरी महीने…
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े मॉर्गिज भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और नामी-गिरामी बिल्डर्स में शुमार शापूरजी पालोनजी रीयल एस्टेट के बीच आज 25 फरवरी को एक एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) साइन हुआ है. इसके तहत देश भर के घर खरीदारों को बेहतरीन अनुभव मिलेगा. समझौते के तहत एसबीआई और शापूरजी पालोनजी रीयल एस्टेट के ग्राहकों को जल्द से जल्द होम लोन की प्रोसेसिंग पूरा होने और इसके मंजूर होने की सुविधा मिलेगी. इसके अलावा घर खरीदारों को यूनिक वैल्यू ऐड स्कीम्स का भी फायदा मिलेगा. एमओयू पर एसबीआई के रीयल एस्टेट एंड हाउसिंग बिजनस यूनिट के प्रमुख व चीफ…
मुंबई: वैश्विक स्तर के मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर तेल एवं गैस, धातु, एनर्जी आदि समूहों में हुई लिवाली के बल पर गुरुवार को लगातार दूसरे दिन शेयर बाजार में तेजी बनी रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 257.62 अंक बढ़कर 51,039.31 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 115.35 अंक चढ़कर 15,097.35 अंक पर पहुंच गया। दिग्गज कंपनियों के साथ ही छोटी और मझोली कंपनियों में भी लिवाली का जोर बना रहा जिससे बीएसई का मिडकैप 1.09 प्रतिशत बढ़कर 20,333.80 अंक पर और स्मॉलकैप 1.42 प्रतिशत उछलकर 20,304.98 अंक पर बंद हुआ।…
मारुति सुजुकी इंडिया (MSI) ने 24 फरवरी को अपनी प्रीमियम हैचबैक स्विफ्ट का अपडेटेड वर्जन लांच किया है. इसकी दिल्ली शोरूम कीमत 5.73 लाख-8.41 लाख रुपये के बीच रखी गई है. मारुति का कहना है कि नई स्विफ्ट अधिक पावरफुल है और फ्यूल की कम खपत करती है. साथ ही इसमें नए सेफ्टी फीचर शामिल किए गए हैं. कंपनी का दावा है कि नई स्विफ्ट के मैनुअल ट्रांसमिशन की फ्यूल एफिशिएंसी 23.2 किमी प्रति लीटर है जबकि ऑटोमैटिक वर्जन्स की 23.76 किमी प्रति लीटर. मारुति सुजुकी इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि नई Swift 2021 ग्राहकों की जरूरत के…
अब सभी प्राइवेट सेक्टर के बैंक सरकार से संबंधित ट्रांजैक्शन जैसे टैक्स और दूसरे राजस्व भुगतान की सुविधा, पेंशन भुगतान और छोटी बचत योजनाएं आदि का संचालन कर पाएंगे. इससे पहले केवल कुछ बैंकों को इजाजत थी. सरकार ने इससे जुड़ा निजी सेक्टर के बैकों पर लगा बैन हटा लिया है. सरकार ने बयान जारी कर बताया है कि इस कदम से ग्राहकों की सहूलियत और बढ़ने, प्रतिसपर्धा को बढ़ावा मिलने और ग्राहकों की सेवाओं के स्टैंडर्ड ऊंचे होने की उम्मीद है. बयान में कहा गया है कि निजी सेक्टर के बैंक, जो बैंकिंग में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को…
बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर शाम 5 बजे तक कारोबार हुआ. देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज एनएसई पर सुबह 11:40 बजे तकनीकी खामी के चलते NSE पर ट्रेडिंग रोक दी गई थी. एनएसई पर दोबारा 03:45 पर कारोबार शुरू हुआ और यह शाम 5 बजे बंद हुआ. दिन का कारोबार बंद होने पर बीएसई सेंसेक्स1030.28 अंकों की तेजी के साथ 50781.69 पर और निफ्टी 279.95 अंकों की तेजी के साथ 14987.75 पर बंद हुआ. दिन भर के कारोबार में आज निफ्टी ने एक बार 15 हजार के स्तर को भी पार किया था और वह 15008.80 तक पहुंचा…
Bajaj Auto ने आज अपनी नई बाइक Bajaj Pulsar 180 के नए वर्जन को लांच कर दिया है. बजाज पल्सर के इस नए वर्जन में स्पोर्ट स्प्लिट सीट्स, ब्लैक एलॉय व्हील्स, एलईडी लैंप और फाइव-स्पीड ट्रासंमिशन गियर बॉक्स दिए गए हैं. वर्तमान में स्पोर्ट्स बाइकिंग सेग्मेंट की बात करें तो करीब 20 फीसदी बाइक्स 180-200 सीसी की हैं. बजाज की नई पल्सर 180 का टार्गेट ऐसे कस्टमर्स हैं जो बेहतरीन टेक्नोलॉजी और परफॉरमेंस वाली स्पोर्ट्स बाइक तलाश रहे हैं. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली के एक्स-शोरूम में इसकी कीमत 1,07,904 रुपये रखी गई है. लखनऊ…
सोने की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई. 23 फरवरी को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 337 रुपये उछलकर 46,372 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी की अहम वजह रातोंरात ग्लोबल बाजार में सोने की कीमतों में आया उछाल रहा. सोमवार को कारोबारी सत्र में सोना 46,035 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था. सराफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तगड़ी तेजी दर्ज की गई. चांदी के भाव 1,149 रुपये उछलकर 69,667 रुपये…
मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में फिर आज खरीददारी देखने को मिली है. कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स में मजबूती आई, हालांकि अंत में बाजार बढ़त गंवाकर बंद हुआ. सेंसेक्स ने आज फिर 50 हजार का स्तर पार किया और इंट्राडे में 50300 के पार निकल गया. वहीं निफ्टी 14800 का स्तर पार करने में कामयाब रहा. फिलहाल कारोबार के अंत में सेंसेक्स में 43 अंकों की तेजी रही है और यह 49,787 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 41 अंक मजबूत होकर 14717 के स्तर पर बंद हुआ. इसके पहले सोमवार…
नई दिल्ली: टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल और चिप बनाने वाली अमेरिकी कंपनी क्वॉलकम ने मंगलवार को भारत में 5G उपलब्ध कराने में तेजी लाने के लिए समझौते का एलान किया. एयरटेल हाल ही में भारत की पहली टेलिकॉम कंपनी बनी जिसने हैदराबाद शहर में एक लाइव कमर्शियल नेटवर्क में 5G नेटवर्क का प्रदर्शन किया, जिसने कंपनी की तकनीकी क्षमताओं को दिखाया. कंपनी के बयान के मुताबिक, एयरटेल के नेटवर्क विक्रेता और डिवाइस पार्टनर्स के जरिए कंपनी 5G RAN प्लेटफॉर्म्स का वर्चुअलाइज्ड और ओपन RAN बेस्ड 5G नेटवर्क शुरू करने के लिए क्वॉलकम 5G RAN प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करेगी. इसमें आगे…
सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी लौटी है. डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में आई मजबूती के बावजूद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में रिकवरी के दम पर सोने-चांदी की कीमतों में उछाल आया. घरेलू सराफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 278 रुपये उछलकर 46,013 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. इसी तरह, चांदी के दाम भी 265 रुपये बढ़कर 68,587 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई. इससे पिछले कारोबारी सत्र सोने का हाजिर भाव 45,735 रुपये प्रति दस ग्राम पर था. जबकि, चांदी 68,322 रुपये प्रति किलो पर थी. एचडीएफसी सिक्युरिटीज के सीनियर…
नई दिल्ली: वोडाफोन आइडिया ने सोमवार को Vi मूवीज और टीवी ऐप पर प्रीमियम वीडियो ऑन डिमांड सर्विस (PVOD) सर्विस के लॉन्च का एलान किया है. यह हंगामा के साथ समझौते के तहत किया गया है. टेलिकॉम कंपनी अपने ओटीटी में स्थिति को मजबूत करना चाहती है. वोडाफोन आइडिया (VIL) ने एक बयान में कहा कि भारत में PVOD मार्केट प्रीमैच्योर लेकिन आशाजनक है. इसके आगे कहा गया है कि ऐसे मॉडल नए महामारी के बाद के युग में बदल रहे हैं क्योंकि ग्राहक अपने घर बैठे आरामदायक जगह से मनोरंजन के अल्टरनेटिव ऑप्शन्स को खोज रहे हैं. कंपनी ने…
मुंबई: मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार में तेज बिकवाली देखने को मिली है. बाजार की शुरूआत भी कमजोर हुई थी, बाद में गिरावट बढ़ गई. आज के कारोबार में निफ्टी 14650 के नीचे चला गया है. फिलहाल कारोबार कं अंत में सेंसेक्स में 1145 अंकों की कमजोरी रही है और यह 49,744 के स्तर पर बंद हुआ है. यह आज 49617 के स्तर तक कमजोर हुआ है. वहीं निफ्टी में 337 अंकों की कमजोरी रही है और यह 14644 के स्तर पर बंद हुआ है. आईटी, बैंक और फाइनेंशियल शेयरों के अलावा आटो शेयरों में कमजोरी…
