मुंबई: वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के साथ ही घरेलू स्तर पर हेल्थ केयर बैंकिंग और वित्त जैसे समूहों में हुई मुनाफावसूली से घरेलू शेयर बाजार आज गिरावट लेकर बंद हुए हुए। इस दौरान बीएसई का सेंसेक्स 400 अंक और एनएसई का निफ्टी 105 अंक फिसल गया।
बीएसई का सेंसेक्स 400.3 4 अंक गिरकर 5170 3.83 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ़्टी 104. 55 अंक गिरकर 1520 8.90 अंक पर रहा।
दिग्गज कंपनियों में जहां बिकवाली देखी गई वही मझोली और छोटी कंपनियों में दिवाली का रुख बना रहा। इससे बीएसई का मिड कैप 0.04 प्रतिशत बढ़कर 20228.07 अंक पर और स्मॉल कैप 0. 5 5 प्रतिशत उठ कर 19778.67 अंक पर रहा।
सत्र के दौरान बीएसई में कुल 3107 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 1476 हरे निशान में और 1491 लाल निशान में रही। 140 कंपनियों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
बीएसई में शामिल अधिकांश समूह में बिकवाली देखी गई जिसमें हेल्थ केयर 0.9 प्रतिशत, बैंकिंग 0.70प्रतिशत और और वित्त 0.88 प्रतिशत प्रमुखता से शामिल है। पावर समूह में सबसे अधिक 1.2 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
वैश्विक स्तर पर चीन के शंघाई कंपोजिट 1 पॉइंट 4 3 प्रतिशत और हॉन्ग कोंग के हैंग सेंग 1.10प्रतिशत की तेजी को छोड़कर जापान का निक्की 0.5 1प्रतिशत, जर्मनी का डेक्स 0.61प्रतिशत और ब्रिटेन का एफ टी एस ई 0.22प्रतिशत की गिरावट में रहा।

