Close Menu
    What's Hot

    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया

    September 12, 2026

    सामान्य मच्छर भागने वाले तेलों से अपनी त्वचा की सुरक्षा का समझौता न करे और सावधान रहे!

    September 11, 2026

    डाबर हाजमोला का नया अभियान: ‘मस्ती की पाठशाला’ से बच्चों में बढ़ेगी शारीरिक सक्रियता

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»अन्य»सोने में लौटी चमक
    अन्य

    सोने में लौटी चमक

    Finance KhabarBy Finance KhabarFebruary 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Gold became costlier by one and a half percent in a week
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सोने की कीमतों में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई. 23 फरवरी को दिल्ली सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 337 रुपये उछलकर 46,372 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया. एक्सपर्ट का कहना है कि सोने की कीमतों में तेजी की अहम वजह रातोंरात ग्लोबल बाजार में सोने की कीमतों में आया उछाल रहा. सोमवार को कारोबारी सत्र में सोना 46,035 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था.

    सराफा बाजार में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तगड़ी तेजी दर्ज की गई. चांदी के भाव 1,149 रुपये उछलकर 69,667 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए. सोमवार के सत्र में चांदी 68,518 रुपये प्रति किलो के स्तर पर थी. एचडीएफसी के सीनियर एनॉलिस्ट तपन पटेल का कहना है कि रातोंरात ग्लोबल मार्केट में आई तेजी का असर दिल्ली के हाजिर बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमतों पर दिखाई दिया. सोना 337 रुपये प्रति दस ग्राम महंगा हो गया.

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का रुझान देखा गया. सोना 1808 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमतें भी 28.08 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर दर्ज की गईं.

    घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमतें हालांकि दायरे में रहीं. मंगलवार को पार्टिसिपेंट्स ने हाजिर मांग कम रहने के चलते अपनी होल्डिंग कम की. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर 12,987 लॉट के कारोबारी टर्नओवर में सोना 0.12 फीसदी नीचे 46,845 रुपये प्रति दस ग्राम पर दर्ज किया गया.

    Gold
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleहरे निशान में बंद हुआ सेंसेक्स
    Next Article Bajaj ने लांच की नई Pulsar 180 बाइक
    Finance Khabar

    Related Posts

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025

    नई कार ही नहीं, सेकेंड हैंड कार भी सस्ती – लेकिन लोन कैसे लें?

    September 23, 2025

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम: छोटे निवेश से बड़ी बचत का सुरक्षित जरिया

    September 18, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    एम्वे ने आयुर्वेद में विस्तार के साथ ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को दिया समर्थन
    September 2, 2026
    एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका
    September 1, 2026
    सॉवरेन क्लाउड: भारत की डिजिटल सुरक्षा और विकास की नई जरूरत
    August 20, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.