Close Menu
    What's Hot

    एयरटेल दे रहा है सभी पोस्टपेड प्लान्स पर मुफ़्त अंतर्राष्ट्रीय रोमिंग

    October 8, 2026

    किफायती आवास को बढ़ावा देने के लिए PNB Housing Finance ने शुरू की ‘PMAY यात्रा’

    October 6, 2026

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर आया ईमेल? हो जाएं सतर्क, ये हो सकता है फर्जी!
    इक्विटीज

    इनकम टैक्स रिफंड के नाम पर आया ईमेल? हो जाएं सतर्क, ये हो सकता है फर्जी!

    Finance KhabarBy Finance KhabarJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    Fraud
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    फाइनेंस डेस्क – अगर आप इनकम टैक्स रिफंड का इंतजार कर रहे हैं और इसी बीच आपके इनबॉक्स में एक ईमेल आए जिसमें लिखा हो कि ₹60,000 का रिफंड मिलने वाला है — तो खुशी होना लाजिमी है।

    लेकिन रुकिए… ज़रा सावधान हो जाइए!
    कहीं ये फर्जी ईमेल तो नहीं?

    क्या है मामला?

    जैसे ही इनकम टैक्स रिटर्न फाइलिंग का सीजन शुरू होता है, साइबर ठग एक्टिव हो जाते हैं। ये ठग इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के नाम से नकली ईमेल भेजते हैं और लोगों से उनकी पर्सनल जानकारी, जैसे कि बैंक डिटेल्स, पासवर्ड, OTP वगैरह मांगते हैं।

    ईमेल में एक लिंक या अटैचमेंट भी होता है, जिस पर क्लिक करते ही

    या तो आप फर्जी वेबसाइट पर पहुंच जाते हैं
    या आपके डिवाइस में वायरस आ जाता है

    PIB ने दी चेतावनी

    सरकारी एजेंसी PIB (Press Information Bureau) ने साफ कहा है — ऐसा कोई भी ईमेल फर्जी है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कभी भी इस तरह की ईमेल नहीं भेजता।

    PIB ने लोगों को आगाह किया है —

    ईमेल का जवाब न दें
    अटैचमेंट न खोलें
    लिंक पर क्लिक न करें
    अपनी कोई जानकारी शेयर न करें

    ऐसे दिखता है ये फर्जी ईमेल

    ईमेल कुछ इस तरह से लिखा होता है:

    “प्रिय करदाता,
    यह आपके आयकर रिफंड के लिए एक आधिकारिक सूचना है। आपका रिफंड ₹60,000 है।
    RBI और PMLA के नए नियमों के तहत, ₹25,000 से ज्यादा के रिफंड के लिए ‘मैनुअल वेरिफिकेशन’ जरूरी है। कृपया पुष्टि करें।”

    ये भाषा सुनने में बहुत प्रोफेशनल लगती है, इसलिए बहुत लोग इसे असली मान लेते हैं।

    ये है फिशिंग अटैक क्या?

    फिशिंग एक तरीका है जिसमें साइबर ठग किसी सरकारी संस्था का नाम लेकर लोगों को धोखा देते हैं। वे फर्जी वेबसाइट बनाकर यूजर से पासवर्ड, बैंक डिटेल्स या OTP जैसी संवेदनशील जानकारी चुरा लेते हैं।

    क्या करें अगर ऐसा ईमेल मिले?

    ईमेल का जवाब न दें
    किसी लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें
    webmanager@incometax.gov.in पर ईमेल की शिकायत भेजें
    साथ में ईमेल का हेडर भी अटैच करें
    फिर ईमेल को अपने इनबॉक्स से डिलीट कर दें

    अगर ईमेल इनकम टैक्स से जुड़ा नहीं है, लेकिन फिर भी शक हो रहा है — तो incident@cert-in.org.in पर भेजें

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleवॉरेन बफेट से सीखिए 30 की उम्र से पहले ज़िंदगी संवारने के 5 बड़े सबक
    Next Article अनिल अंबानी ग्रुप और यस बैंक लोन फ्रॉड केस: ED की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-Delhi में 35 ठिकानों पर छापेमारी
    Finance Khabar

    Related Posts

    The Comprehensive Guide to Expat Dating: Pursuing Love Abroad

    October 5, 2026

    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money

    October 4, 2026

    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships

    October 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Understanding Legit Sugar Daddy Apps That Send Money
    October 4, 2026
    Slavic Brides Dating Tips: Comprehensive Guide to Fruitful Relationships
    October 3, 2026
    जोधपुर में खुला हैमलीज़ का पहला स्टोर, अब ब्लू सिटी में मिलेगी खिलौनों की जादुई दुनिया
    September 12, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.