आरबीआई एमपीसी की बैठक में आज प्रमुख ब्याज दर को 0.25 फीसदी घटाकर 6.25 फीसदी करने का फैसला लिया गया है। इसके बावजूद बाजार में सकारात्मक सेंटीमेंट नहीं देखा गया। सेंसेक्स आज 197 अंकों की गिरावट के साथ 77,860 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 43 अंकों की गिरावट के साथ 23,559 अंकों पर बंद हुआ।
जानकारों के मुताबिक डॉलर में मजबूती के चलते विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों से पैसा निकाल रहे हैं। डॉलर इंडेक्स इस समय 107 के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, यूएस 10 ईयर ट्रेजरी 4.438 फीसदी पर है। विशेषज्ञों के अनुसार, जब तक डॉलर इंडेक्स 100 के आसपास नहीं आ जाता और 10 साल का ट्रेजरी 4 प्रतिशत से नीचे नहीं आ जाता, तब तक एफआईआई भारत में निवेश करने की संभावना नहीं रखते।
निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त tata steel में 4.24 प्रतिशत, ITC होटल्स में 3.73 प्रतिशत, Bharti Airtel में 3.60 प्रतिशत, JSW steel में 3.35 प्रतिशत और Trent में 3.09 प्रतिशत की रही। इसके अलावा ITC में 2.49 प्रतिशत, SBI में 2.11 प्रतिशत, Brittania में 1.70 प्रतिशत, Adani Ports में 1.59 प्रतिशत और TCS में 1.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज सबसे ज्यादा बढ़त निफ्टी metal में 2.66 प्रतिशत देखने को मिली। इसके अलावा निफ्टी auto में 0.69 फीसदी, निफ्टी pharma में 0.31 फीसदी, निफ्टी private bank में 0.07 फीसदी, निफ्टी realty में 0.10 फीसदी, निफ्टी healthcare index में 0.32 फीसदी, निफ्टी consumer durables में 0.97 फीसदी, निफ्टी midsmall healthcare में 0.14 फीसदी, निफ्टी midsamaal financial services में 0.66 फीसदी और निफ्टी midsmall IT and telecom में 0.56 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अलावा निफ्टी Oil and Gas में 0.90 फीसदी, निफ्टी PSU bank में 1.38 फीसदी, निफ्टी media में 1.01 फीसदी, निफ्टी IT में 0.23 फीसदी, निफ्टी FMCG में 1.30 फीसदी, निफ्टी financial services में 0.51 फीसदी और निफ्टी bank में 0.44 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

