फाइनेंस डेस्क – सरकार जल्द ही EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) से पैसा निकालने के नियमों में बदलाव कर सकती है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो 10 साल नौकरी करने वालों को अपना पूरा PF या कुछ हिस्सा एक बार में निकालने की छूट मिल सकती है।
इस नए प्रस्ताव से 7 करोड़ से ज्यादा प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी को फायदा होगा। अभी के नियमों में, PF का पूरा पैसा तभी निकाला जा सकता है जब आप 58 साल की उम्र में रिटायर हों या नौकरी छोड़ने के बाद 2 महीने तक बेरोजगार रहें। लेकिन अब सरकार सोच रही है कि जो लोग जल्दी रिटायर होना चाहते हैं या अपनी मर्जी से नौकरी छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए PF निकालना आसान बना दिया जाए।
किसे होगा फायदा?
जो लोग करियर बदलना चाहते हैं या फ्रीलांसिंग, स्टार्टअप या पढ़ाई करना चाहते हैं।
महिलाएं, जो शादी, परिवार या मातृत्व के कारण नौकरी छोड़ती हैं।
वो लोग जो 58 की उम्र तक नौकरी नहीं करना चाहते।
PF से जुड़ी कुछ और अच्छी खबरें
अब आप ₹1 लाख तक का पैसा UPI या ATM से तुरंत निकाल सकते हैं।
ऑटोमैटिक प्रोसेस वाली सीमा ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख कर दी गई है।
जरूरी डॉक्यूमेंट्स की संख्या 27 से घटाकर 18 कर दी गई है, जिससे अब क्लेम 3-4 दिन में प्रोसेस हो रहा है।
नौकरी के 3 साल बाद, आप PF का 90% पैसा घर खरीदने के लिए निकाल सकते हैं।
EPFO 3.0 वर्जन आने वाला है जिसमें UPI, मोबाइल ऐप, ATM कार्ड से निकासी जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
अब पेंशन देश के किसी भी बैंक ब्रांच से ली जा सकेगी — दिसंबर 2024 तक ये सुविधा पूरी तरह लागू होगी।
अगर ये नया नियम लागू हो जाता है, तो EPFO से पैसा निकालना ज्यादा आसान और लचीला हो जाएगा। यह बदलाव उन लोगों के लिए राहत भरा होगा जो एक ही नौकरी में लंबे समय तक टिक नहीं पाते या जिंदगी में कुछ नया करना चाहते हैं।

