Close Menu
    What's Hot

    Joiai Demystified: A Complete Insight

    September 10, 2026

    Chat with AI Friend: A Ultimate Guide

    September 9, 2026

    The Vision of Our Dream AI: Empowering Technology

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    • होम
    • फिक्स्ड डिपॉजिट
    • पर्सनल लोन
    • होम लोन
    • म्युचुअल फंड
    • इंश्योरेंस
    • क्रेडिट कार्ड
    • इक्विटीज
    • विलयन और अर्जन
    • स्टार्टअप
    • बैंक
    • अन्य
      • पी आर
    फाइनेंस खबरफाइनेंस खबर
    Home»इक्विटीज»भारतीय शेयर बाजार से FPI की बेरहमी जारी, धड़ाधड़ निकाल रहे हैं पैसा
    इक्विटीज

    भारतीय शेयर बाजार से FPI की बेरहमी जारी, धड़ाधड़ निकाल रहे हैं पैसा

    News DeskBy News DeskFebruary 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit WhatsApp Email
    fpi
    #image_title
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की बेरहमी जारी है। वह लगातार भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकाल रहे हैं, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय शेयर बाजार से 23,710 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी की है। इस तरह 2025 में अब तक एफपीआई ने भारतीय शेयरों से 100000 करोड़ रुपये से ज्यादा की निकासी की है।

    बाजार के जानकारों का मानना ​​है कि भारत में एफपीआई निवेश का रिवाइवल तब होगा जब आर्थिक विकास और कंपनियों की कमाई में सुधार होगा। इसके संकेत दो से तीन महीने में मिलने की उम्मीद है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने इस महीने अब तक भारतीय शेयरों से 23,710 करोड़ रुपये निकाले हैं। इससे पहले जनवरी में उन्होंने 78,027 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे। इस तरह 2025 में अब तक एफपीआई ने 1,01,737 करोड़ रुपये बेचे हैं। इतनी बड़ी बिकवाली के कारण निफ्टी ने इस दौरान सालाना आधार पर चार फीसदी का नकारात्मक रिटर्न दिया है।

    जानकारों का कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कई देशों पर जवाबी टैरिफ लगाने और स्टील व एल्युमीनियम आयात पर नए टैरिफ लगाने की खबरों के बाद बाजार की चिंताएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि इन घटनाक्रमों ने संभावित वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं को फिर से जगा दिया है, जिसने एफपीआई को भारत समेत उभरते बाजारों में अपने निवेश का फिर से मूल्यांकन करने के लिए प्रेरित किया है।’ जानकारों का कहना है कि घरेलू मोर्चे पर कंपनियों के उम्मीद से कमजोर तिमाही नतीजों और डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट ने भी भारतीय संपत्तियों के आकर्षण को और कम किया है।

    जानकारों का कहना है कि राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत के बाद दुनिया के बाकी हिस्सों से अमेरिकी बाजार में पूंजी का भारी प्रवाह हुआ है। उन्होंने कहा, चूंकि चीनी शेयर सस्ते हैं, इसलिए ‘भारत में बेचो और चीन में खरीदो’ का चलन फिलहाल जारी रह सकता है। समीक्षाधीन अवधि में एफपीआई ने डेट या बॉन्ड मार्केट से भी निकासी की है। उन्होंने बॉन्ड में सामान्य सीमा के तहत 7,352 करोड़ रुपये और स्वैच्छिक प्रतिधारण मार्ग से 3,822 करोड़ रुपये निकाले हैं। कुल मिलाकर विदेशी निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। 2024 में भारतीय बाजार में एफपीआई का निवेश उल्लेखनीय रूप से घटकर 427 करोड़ रुपये रह गया।

    Featured fpi sensex
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Previous Articleटॉप-10 सबसे कीमती कंपनियों में से आठ का एमकैप 1.65 लाख करोड़ रुपये घटा
    Next Article बेंगलुरु में नया ऑफिस खोल रही है फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा
    News Desk

    Related Posts

    Create an AI Companion: A Definitive Guide to Crafting Your Personalized AI Partner

    June 13, 2026

    Create an AI Companion: The Comprehensive Guide to Developing Your Personalized AI Partner

    April 29, 2026

    भारत की म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री नई ऊँचाइयों पर

    September 25, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Top Posts
    Delve into the Top 100 Free AI-Based NSFW Image Tools
    September 9, 2026
    Unveil the Best AI Girlfriend Solutions
    September 9, 2026
    The Revolution of Spicy AI: Comprehensive Overview
    September 9, 2026

    Subscribe to Updates

    Stay in the know with Finance Khabar! Never miss a beat when it comes to the latest in finance, investing, and personal finance tips.

    Thank you for choosing Finance Khabar as your go-to resource for all things finance. We're here to help you achieve financial success!

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Quick Links
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Term And Conditions
    Copyright © 2026 FINANCE KHABAR. All Rights Reserved

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.